logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद के दिन यूपी के मथुरा में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव..... यूपी के जनपद मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र के नबीपुर गांव में गौतस्करों के द्वारा गौरक्षक बाबा की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई, हाइवे पर जाम लगा रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की आशंका है, उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

2 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ईद के दिन यूपी के मथुरा में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव..... यूपी के जनपद मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र के नबीपुर गांव में गौतस्करों के द्वारा गौरक्षक बाबा की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई, हाइवे पर जाम लगा रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की आशंका है, उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस में कई महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक परिसर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। धरने की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे मौके पर पहुंचीं और रोजगार सेवकों से वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद रोजगार सेवकों ने धरना समाप्त कर दिया।
    1
    हाथरस में कई महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक परिसर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है।
धरने की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे मौके पर पहुंचीं और रोजगार सेवकों से वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद रोजगार सेवकों ने धरना समाप्त कर दिया।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ईद उल फितर के अवसर पर दिली मुबारकबाद एवं भाईचारा और देश में अमन चैन बनाए रखने हेतु
    1
    ईद उल फितर के अवसर पर दिली मुबारकबाद एवं भाईचारा और देश में अमन चैन बनाए रखने हेतु
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भव्य उद्घाटन : गोंडा में लक्ष्य फाइनेंस सर्विस का शुभारंभ।
    1
    भव्य उद्घाटन : गोंडा में लक्ष्य फाइनेंस सर्विस का शुभारंभ।
    user_अविनाश कुमार पत्रकार
    अविनाश कुमार पत्रकार
    Doctor इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सासनी में स्थानीय आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल मंदिर में आज वार्षिक शिक्षण सत्र का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार जैसवाल एवं दयानंद शिक्षा समिति सासनी के प्रबंधक डॉ. अमित भार्गव रहे।आर्य समाज मंत्री श्री वेद प्रकाश भार्गव द्वारा हवन यज्ञ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निम्नलिखित रहे: विद्यालय में प्रथम स्थान राधिका वार्ष्णेय कक्षा 2, द्वितीय स्थान अलीना कक्षा 5, तृतीय स्थान बेबी कक्षा 4 इस अवसर पर डॉ. अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और उन्हें आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं।दीं। मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार जैसवाल ने विद्यालय के प्रबंधक एवं अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की प्रशंसा करते हुए छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।समारोह के अंत में बाल मंदिर की प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन तंत्र एवं स्टॉफ,अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। मेधावी छात्रों को श्री निर्मल कुमार वार्ष्णेय एवं विद्या भूषण गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंच का सफल संचालन अध्यापिका संध्या दयाल ने किया इस मौके पर नरेश चंद्र वार्ष्णेय आर्य समाज प्रधान, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्याम वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, बनवारी लाल वर्मा, रविंद्र रावत, उषा गुप्ता एवं समस्त बाल मंदिर स्टाफ मौजूद था।
    3
    सासनी में स्थानीय आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल मंदिर में आज वार्षिक शिक्षण सत्र का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार जैसवाल एवं दयानंद शिक्षा समिति सासनी के प्रबंधक डॉ. अमित भार्गव रहे।आर्य समाज मंत्री श्री वेद प्रकाश भार्गव द्वारा हवन यज्ञ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निम्नलिखित रहे: विद्यालय में प्रथम स्थान राधिका वार्ष्णेय कक्षा 2, द्वितीय स्थान अलीना कक्षा 5, तृतीय स्थान बेबी कक्षा 4 इस अवसर पर डॉ. अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और उन्हें आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं।दीं। मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार जैसवाल ने विद्यालय के प्रबंधक एवं अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की प्रशंसा करते हुए छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।समारोह के अंत में बाल मंदिर की प्रधानाध्यापिका  अर्चना शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन तंत्र एवं स्टॉफ,अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। मेधावी छात्रों को श्री निर्मल कुमार वार्ष्णेय एवं विद्या भूषण गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। मंच का सफल संचालन अध्यापिका संध्या दयाल ने किया इस मौके पर नरेश चंद्र वार्ष्णेय आर्य समाज प्रधान, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्याम वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, बनवारी लाल वर्मा, रविंद्र रावत,  उषा गुप्ता एवं समस्त बाल मंदिर स्टाफ मौजूद था।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by AP NEWS NEWS
    1
    Post by AP NEWS NEWS
    user_AP NEWS NEWS
    AP NEWS NEWS
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सासनी (हाथरस)। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकुर में शुक्रवार दोपहर जमीनी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया, जहां पुश्तैनी जमीन के टुकड़े के लिए दो सगे भाइयों और एक भतीजे ने मिलकर 48 वर्षीय भीमसेन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब भीमसेन अपनी अविवाहित पुत्री के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। इस हमले में बीच-बचाव करने उतरी उनकी पुत्री भी चोटिल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों नामजद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मृतक भीमसेन का अपने भाइयों रवेंद्र, पूरना और भतीजे यशवीर के साथ लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार को जब भीमसेन खेत पर थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण भीमसेन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भीमसेन खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है, जबकि बेटा जयपुर में रहकर नौकरी करता है। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पुत्रवधू की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
    4
    सासनी (हाथरस)। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकुर में शुक्रवार दोपहर जमीनी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया, जहां पुश्तैनी जमीन के टुकड़े के लिए दो सगे भाइयों और एक भतीजे ने मिलकर 48 वर्षीय भीमसेन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब भीमसेन अपनी अविवाहित पुत्री के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। इस हमले में बीच-बचाव करने उतरी उनकी पुत्री भी चोटिल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों नामजद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मृतक भीमसेन का अपने भाइयों रवेंद्र, पूरना और भतीजे यशवीर के साथ लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार को जब भीमसेन खेत पर थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण भीमसेन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भीमसेन खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है, जबकि बेटा जयपुर में रहकर नौकरी करता है। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पुत्रवधू की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू में शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करते हुए देश में अमन चैन व शांति की दुआ मांगी।नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा ने ईद के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन तैनात रहा।
    1
    जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू में शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करते हुए देश में अमन चैन व शांति की दुआ मांगी।नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा ने ईद के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन तैनात रहा।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के गांव सिखरा में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने देसी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े, फिर सेल्समैन को तमंचा दिखाकर गल्ले से करीब 78 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित सेल्समैन गजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के गांव सिखरा में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने देसी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े, फिर सेल्समैन को तमंचा दिखाकर गल्ले से करीब 78 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
पीड़ित सेल्समैन गजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अलीगढ ईद से पहले अकराबाद में बवालः दो समुदाय आमने-सामने, लाठी-डंडे और फायरिंग के आरोप से मचा हड़कंप
    1
    अलीगढ ईद से पहले अकराबाद में बवालः दो समुदाय आमने-सामने, लाठी-डंडे और फायरिंग के आरोप से
मचा हड़कंप
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.