सेंदड़ा में संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत सेंदड़ा। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सेंदड़ा में आयोजित अजमेर संभाग स्तरीय प्रवेशिका/वरिष्ठ उपाध्याय छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का पांच दिवसीय आयोजन उत्साह, खेल भावना और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अजमेर संभाग की विभिन्न टीमों के करीब 450 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मेहरू कल्ला ने जसवंतगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि बैडमिंटन में सांगरिया ने छाजुओ का खेड़ा को पराजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में खासा उत्साह बनाए रखा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श् लेखराज भाट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, संभाग कार्यालय अजमेर रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रतन सिंह भाटी, प्रशासक ग्राम पंचायत सेंदड़ा एवं श्री पंचायत समिति सदस्य कोट किराना परमेश्वर सिंह सीरमा सहित क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारी के रूप में मुकुंदशरण उपाध्याय ने सहभागिता की। इस अवसर पर केन्द्राधीक्षक जयकिशन जीनगर ने अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भामाशाहों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। खेल अनुशासन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम : रतन सिंह भाटी ग्राम पंचायत सेंदड़ा के प्रशासक रतन सिंह भाटी ने कहा कि सेंदड़ा की धरती पर संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से सेंदड़ा पहुंचे सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का ग्रामवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। ग्राम पंचायत की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में हरसंभव सहयोग किया गया तथा भविष्य में भी शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में होने वाले आयोजनों में सहयोग जारी रखा जाएगा। दानेश और पवन का राज्य स्तर पर चयन प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में स्थानीय विद्यालय के दो विद्यार्थियों दानेश और पवन का राज्य स्तर पर चयन हुआ। दानेश का कबड्डी तथा पवन का खो-खो में राज्य स्तर के लिए चयन किया गया है। दोनों विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं सेंदड़ा क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना की। पांच दिवसीय इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता ने सेंदड़ा को खेल प्रतिभाओं के संगम के रूप में पहचान दिलाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया, वहीं ग्रामीणों एवं भामाशाहों के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सफल एवं यादगार बना।
सेंदड़ा में संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत सेंदड़ा। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सेंदड़ा में आयोजित अजमेर संभाग स्तरीय प्रवेशिका/वरिष्ठ उपाध्याय छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का पांच दिवसीय आयोजन उत्साह, खेल भावना और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अजमेर संभाग की विभिन्न टीमों के करीब 450 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मेहरू कल्ला ने जसवंतगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि बैडमिंटन में सांगरिया ने छाजुओ का खेड़ा को पराजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में खासा उत्साह बनाए रखा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श् लेखराज भाट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, संभाग कार्यालय अजमेर रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रतन सिंह भाटी, प्रशासक ग्राम पंचायत सेंदड़ा एवं श्री पंचायत समिति सदस्य कोट किराना परमेश्वर सिंह सीरमा सहित क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारी के रूप में मुकुंदशरण उपाध्याय ने सहभागिता की। इस अवसर पर केन्द्राधीक्षक जयकिशन जीनगर ने अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भामाशाहों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। खेल अनुशासन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम : रतन सिंह भाटी ग्राम पंचायत सेंदड़ा के प्रशासक रतन सिंह भाटी ने कहा कि सेंदड़ा
की धरती पर संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से सेंदड़ा पहुंचे सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का ग्रामवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। ग्राम पंचायत की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में हरसंभव सहयोग किया गया तथा भविष्य में भी शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में होने वाले आयोजनों में सहयोग जारी रखा जाएगा। दानेश और पवन का राज्य स्तर पर चयन प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में स्थानीय विद्यालय के दो विद्यार्थियों दानेश और पवन का राज्य स्तर पर चयन हुआ। दानेश का कबड्डी तथा पवन का खो-खो में राज्य स्तर के लिए चयन किया गया है। दोनों विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं सेंदड़ा क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना की। पांच दिवसीय इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता ने सेंदड़ा को खेल प्रतिभाओं के संगम के रूप में पहचान दिलाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया, वहीं ग्रामीणों एवं भामाशाहों के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सफल एवं यादगार बना।
- राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का रूपावास में जोरदार स्वागत रूपावास। राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान शंकर गोरा जी के आज चाडवास मंडल के रूपावास पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष गोरा जी का स्वागत किया और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। 🚩🌹1
- पीसांगन के कृष्णा केशव स्कूल में बच्चों ने मेहंदी रचाई और राखियाँ बनाई.. मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मेहंदी रचाओ, थाली सजाओ एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की डायरेक्टर कृष्णा कंवर चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक एवं सुंदर राखियाँ बनाकर अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधी तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से पूजा की थालियां सजाकर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों ने रक्षासूत्र बांधकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने का संकल्प लिया।3
- आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 94138895961
- रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। रियान बड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के रोहिसी रोड पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जल विभाग द्वारा खोदी गई गहरी खाइयां अब हादसों का कारण बन रही हैं। सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इससे रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन के उजाले में तो वाहन चालक इन गड्ढों को देखकर बच निकलते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये खाइयां दिखाई नहीं देतीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के गड्ढों में गिरने का डर है। लोगों ने जल विभाग और नगर पालिका प्रशासन से इन गड्ढों के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला नहीं है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इससे आम लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का मत है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, परंतु इन कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। गहरी खाइयों के चारों ओर बैरिकेड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाने चाहिए, ताकि रात में भी वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का आभास हो सके। स्थानीय लोग अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer हजरत बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक चिल्ले शरीफ पर हुई चादर पेशDainik news Ajmer1
- स्वीप जागरूकता के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, दिव्यांग बच्चों ने प्रशासन को बांधी राखी ब्यावर, 27 अगस्त 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास, अजमेर द्वारा संचालित संजय इंक्लूसिव स्कूल, ब्यावर में गुरुवार को स्वीप जागरूकता के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संस्था के प्रेरणा स्रोत स्व. श्री सागरमल जी कोशिक 'बाबूजी' के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्र-बहनों ने अपने भाइयों सहित सभी अतिथियों अलग २ प्रशासनिक एव मीडिया कार्यालयो में जा कर कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवीक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला ब्यावर विशाल जी सोलंकी रहे। अध्यक्षता समाजसेविका प्रतिभा जी मुनोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वीप टीम ब्यावर से सुनीता चौधरी, धीरज जैन, हरीश त्रिपाठी, यशपाल शर्मा, पंकज परिहार, राजेश जी सहित संस्था के उप निदेशक शिक्षा रण सिंह चीता उपस्थित रहे। उप निदेशक रण सिंह चीता ने बताया कि संस्था विगत 52 वर्षों से सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था को 3000 से अधिक दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। इस बार रक्षाबंधन की विशेषता रही कि दक्ष वोकेशनल यूनिट में वयस्क दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित राखियों को जिला प्रशासन एवं मीडिया कार्यालयों में बांधा गया। दिव्यांग छात्रों की दो टीमों ने जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, न्यायाधीश विधिक सेवा प्राधिकरण सोनेल पारीक, पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र पारीक एवं राजस्थान पत्रिका, दैनिक नवज्योति, दैनिक भास्कर व जे-स्काई चैनल कार्यालयों में जाकर राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। जिला कलेक्टर महोदय ने दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित राखियों की प्रशंसा करते हुए संस्थागत गतिविधियों की सराहना की एवं बच्चों का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वीप नोडल सुनीता चौधरी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी तथा मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस बार संजय स्कूल के 100 से अधिक वयस्क दिव्यांगजन मतदान में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि विशाल सोलंकी ने कहा कि वयस्क दिव्यांगजन राखी निर्माण के माध्यम से अपने कौशल को निखारते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और संस्था दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सभी वयस्क दिव्यांगजनों को मतदान की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अंत में रण सिंह चीता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया ।1
- पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई1
- नेपाल में कुदरत का कहर! 🇳🇵🌊 नेपाल–चीन सीमा के पास आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। सैकड़ों लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर है। अब नेपाल से आने वाली नदियों को लेकर बिहार में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है। 🇮🇳⚠️ क्या बिहार पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा? प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। #NepalFlood #BiharFlood #FloodAlert #BiharNews #NepalNews1