logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लिव इन रिलेशन में रहने के कई वर्ष बाद कि अपनी प्रेमिका की हत्या गुजरात के भावनगर में हत्या के आरोपी फैजल लखानी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने ले गई पुलिस ने उसे सरेआम पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने पुलिस की इस कार्रवाई को जायज ठहराया है।

4 hrs ago
user_PARUL SIROHI BC MEERUT
PARUL SIROHI BC MEERUT
सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

लिव इन रिलेशन में रहने के कई वर्ष बाद कि अपनी प्रेमिका की हत्या गुजरात के भावनगर में हत्या के आरोपी फैजल लखानी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने ले गई पुलिस ने उसे सरेआम पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने पुलिस की इस कार्रवाई को जायज ठहराया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर में तोड़ी गई मस्जिद के नीचे निकाल 20 फुट गहरा कुआं सहारनपुर में जो मस्जिद तोड़ी गई है उसके नीचे कुंआ निकला है इससे आशंका है प्राचीन समय में शिव मन्दिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हो, कोर्ट के आदेश पर आज मस्जिद के तोडे जाने पर मुस्लिम समाज को और मुस्लिम नेताओं को बहुत पीड़ा हो रही है जिस समय भारत में मुगल शासन में लाखों मंदिर तोड़कर मस्जिद मदरसे बनाये गये उस समय के हिंदुओं को कितना दर्द हुआ होगा ये भी मुस्लिम समाज को चिंतन करना चाहिए! स्वामी यशवीर महाराज
    1
    सहारनपुर में तोड़ी गई मस्जिद के नीचे निकाल 20 फुट गहरा कुआं 
सहारनपुर में जो मस्जिद तोड़ी गई है उसके नीचे कुंआ निकला है इससे आशंका है प्राचीन समय में शिव मन्दिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हो, कोर्ट के आदेश पर आज मस्जिद के तोडे जाने पर मुस्लिम समाज को और मुस्लिम नेताओं को बहुत पीड़ा हो रही है जिस समय भारत में मुगल शासन में लाखों मंदिर तोड़कर मस्जिद मदरसे बनाये गये उस समय के हिंदुओं को कितना दर्द हुआ होगा ये भी मुस्लिम समाज को चिंतन करना चाहिए!
स्वामी यशवीर महाराज
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर पुराने स्कूल पहुंचे MLC धर्मेंद्र भारद्वाज, गुरुजनों से मिलकर हुए भावुक शिक्षक दिवस के अवसर पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज अपने पुराने विद्यालय Flora Dales School पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पूर्व प्रधानाचार्य और गुरुजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वर्षों बाद विद्यालय की धरती पर कदम रखते ही धर्मेंद्र भारद्वाज पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि व्यक्ति जीवन में कितना भी आगे बढ़ जाए, लेकिन उसके सफर की शुरुआत करने वाले गुरुजनों का स्थान हमेशा विशेष रहता है। उन्होंने बताया कि गांव से मेरठ आने के बाद Flora Dales School उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बना, जहां शिक्षा के साथ संस्कार और मार्गदर्शन मिला। गुरुजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर यह मुलाकात उनके लिए बेहद भावुक और आत्मीय क्षण बन गई। उन्होंने कहा कि गुरु का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता और शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सही राह भी दिखाते हैं। शिक्षक दिवस पर धर्मेंद्र भारद्वाज ने सभी गुरुजनों और शिक्षकों को सादर नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। #TeachersDay #TeacherDay #DharmendraBhardwaj #MLC #Meerut #FloraDalesSchool #TeachersDayCelebration #Guru #Education #MeerutNews #UttarPradesh #LatestNews #ERadioIndia
    1
    शिक्षक दिवस पर पुराने स्कूल पहुंचे MLC धर्मेंद्र भारद्वाज, गुरुजनों से मिलकर हुए भावुक
शिक्षक दिवस के अवसर पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज अपने पुराने विद्यालय Flora Dales School पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पूर्व प्रधानाचार्य और गुरुजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
वर्षों बाद विद्यालय की धरती पर कदम रखते ही धर्मेंद्र भारद्वाज पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि व्यक्ति जीवन में कितना भी आगे बढ़ जाए, लेकिन उसके सफर की शुरुआत करने वाले गुरुजनों का स्थान हमेशा विशेष रहता है। उन्होंने बताया कि गांव से मेरठ आने के बाद Flora Dales School उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बना, जहां शिक्षा के साथ संस्कार और मार्गदर्शन मिला।
गुरुजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर यह मुलाकात उनके लिए बेहद भावुक और आत्मीय क्षण बन गई। उन्होंने कहा कि गुरु का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता और शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सही राह भी दिखाते हैं।
शिक्षक दिवस पर धर्मेंद्र भारद्वाज ने सभी गुरुजनों और शिक्षकों को सादर नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
#TeachersDay #TeacherDay #DharmendraBhardwaj #MLC #Meerut #FloraDalesSchool #TeachersDayCelebration #Guru #Education #MeerutNews #UttarPradesh #LatestNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब की बंद फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों का धावा मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित अल्लीपुर गांव में शुक्रवार रात पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद पड़ी अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि 10-12 बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में दाखिल हुए और पिस्टल के बल पर सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश करीब चार घंटे तक फैक्ट्री परिसर में रहे और मशीनों की कीमती प्लेटों समेत लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात से फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों और क्षेत्र की अन्य फैक्ट्रियों में तैनात सुरक्षा गार्डों में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
    4
    मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब की बंद फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों का धावा
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित अल्लीपुर गांव में शुक्रवार रात पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद पड़ी अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि 10-12 बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में दाखिल हुए और पिस्टल के बल पर सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया।
बताया जा रहा है कि बदमाश करीब चार घंटे तक फैक्ट्री परिसर में रहे और मशीनों की कीमती प्लेटों समेत लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
वारदात से फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों और क्षेत्र की अन्य फैक्ट्रियों में तैनात सुरक्षा गार्डों में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा होने से टला!! गोरखपुर से सूरत जा रही बस में लगी आग!! यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया कोई हताहत नहीं!! बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लगने से हुआ हादसा!! दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू!! लखनऊ में शहीदपथ पर बस में लगी आग कोई हताहत नहीं!!
    1
    राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा होने से टला!!
गोरखपुर से सूरत जा रही बस में लगी आग!!
यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया कोई हताहत नहीं!!
बस के पिछले हिस्से में  अचानक आग लगने से हुआ हादसा!!
दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू!!
लखनऊ में शहीदपथ पर बस में लगी आग कोई हताहत नहीं!!
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुरादाबाद: बारिश में ढही तीन मंजिला जर्जर इमारत, पहले खाली होने से टला हादसा मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में शनिवार को भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत जामा मस्जिद रोड पर हमसफर शादी हॉल के पास थी। गनीमत रही कि पुलिस और नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था और आसपास आवाजाही रोक दी थी। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। #Moradabad #MoradabadNews #HeavyRain #BuildingCollapse #Report1Bharat
    1
    मुरादाबाद: बारिश में ढही तीन मंजिला जर्जर इमारत, पहले खाली होने से टला हादसा
मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में शनिवार को भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत जामा मस्जिद रोड पर हमसफर शादी हॉल के पास थी। गनीमत रही कि पुलिस और नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था और आसपास आवाजाही रोक दी थी। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। 
#Moradabad #MoradabadNews #HeavyRain #BuildingCollapse #Report1Bharat
    user_Report1 Bharat
    Report1 Bharat
    Media company मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर सपा का स्कूलों के बंद होने के विरोध में अभियान मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान सपा नेताओं ने मेरठ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े 49 स्कूलों का निरीक्षण किया। सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की और बंद स्कूलों को तत्काल शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी रहे। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर बंद स्कूलों को दोबारा संचालित करने के साथ उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा नए प्राथमिक विद्यालय भी खोले जाएंगे। इस अवसर पर शाहिद पहलवान, बृजेश जाटव, चौधरी आस मोहम्मद, शहजाद कुरैशी, अकबर खान, साबिर चौहान, मोहम्मद आसिफ खान, इकराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    शिक्षक दिवस पर सपा का स्कूलों के बंद होने के विरोध में अभियान
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।
इस दौरान सपा नेताओं ने मेरठ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े 49 स्कूलों का निरीक्षण किया। सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की और बंद स्कूलों को तत्काल शुरू कराने की मांग की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी रहे। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर बंद स्कूलों को दोबारा संचालित करने के साथ उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा नए प्राथमिक विद्यालय भी खोले जाएंगे।
इस अवसर पर शाहिद पहलवान, बृजेश जाटव, चौधरी आस मोहम्मद, शहजाद कुरैशी, अकबर खान, साबिर चौहान, मोहम्मद आसिफ खान, इकराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Salmani Live Tv
    Salmani Live Tv
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को बुलडोजर द्वारा किया जमीदोज निकला २० फुट गहरा कुआँ होगी जाँच *सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद आज सुबह 5 बजे ढहा दी गई। कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी। 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस मस्जिद का निर्माण अवैध माना था।* *मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल दिखाकर बताया कि कलक्ट्रेट से पहले ही यहां मस्जिद बन गई थी। जबकि प्रशासन ने सबूत रखा कि सहारनपुर में पहली बार बिजली ही 1912 में आई थी।*
    1
    सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को बुलडोजर द्वारा किया जमीदोज निकला २० फुट गहरा कुआँ होगी जाँच
*सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद आज सुबह 5 बजे ढहा दी गई। कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी। 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस मस्जिद का निर्माण अवैध माना था।*
*मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल दिखाकर बताया कि कलक्ट्रेट से पहले ही यहां मस्जिद बन गई थी। जबकि प्रशासन ने सबूत रखा कि सहारनपुर में पहली बार बिजली ही 1912 में आई थी।*
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • MP= में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे
    1
    MP= में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.