logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच नगरपालिका परिषद ने शहर में अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान छेड़ा है। इसी क्रम में घंटाघर स्थित गुड़ मंडी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों को खाली कराया गया।

21 hrs ago
user_आमिर अली
आमिर अली
बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

बहराइच नगरपालिका परिषद ने शहर में अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए अभियान छेड़ा है। इसी क्रम में घंटाघर स्थित गुड़ मंडी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों को खाली कराया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच में दर्दनाक खबर सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि रुकनापुर के वीर पुरवा निवासी मां और बेटा बाइक से जा रहे थे, तभी झाला के पास यह भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक ही पल में मां की ममता और बेटे की जिंदगी दोनों खत्म हो गई परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तेज रफ्तार कभी भी किसी का घर उजाड़ सकती है… सावधानी ही सुरक्षा है।
    1
    बहराइच  में दर्दनाक खबर सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार
बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि रुकनापुर के वीर पुरवा निवासी मां और बेटा बाइक से जा रहे थे, तभी झाला के पास यह भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
एक ही पल में मां की ममता और बेटे की जिंदगी दोनों खत्म हो गई परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तेज रफ्तार कभी भी किसी का घर उजाड़ सकती है… सावधानी ही सुरक्षा है।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • बहराइच: “बुकिंग करो… इंतज़ार करो… फिर खुद ढोकर लाओ!”—Bharat Gas सिस्टम पूरी तरह फेल? जरवल और कैसरगंज क्षेत्र में Bharat Gas की सप्लाई व्यवस्था अब सवालों के घेरे में ही नहीं, बल्कि पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि 8–10 दिन पहले सिलेंडर बुक कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही। और जब सिलेंडर मिलता भी है, तो लोगों को खुद बाजार पहुंचकर उसे ढोकर ले जाना पड़ रहा है। सरकार के दावे बनाम ज़मीनी हकीकत सरकार और तेल कंपनियां 24 से 72 घंटे में घर-घर गैस डिलीवरी का दावा करती हैं, लेकिन जरवल और कैसरगंज क्षेत्र की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों तक बुकिंग “प्रोसेस” में दिखाई जाती है, लेकिन डिलीवरी नहीं होती। गांवों तक क्यों नहीं पहुंचती डिलीवरी? सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर डिलीवरी वाहन गांवों तक क्यों नहीं जा रहे? स्थानीय लोगों के मुताबिक गैस गाड़ियां बाजार या मुख्य चौराहों पर खड़ी कर दी जाती हैं और ग्रामीणों को वहीं बुलाकर सिलेंडर थमा दिया जाता है। यानी “डोर-स्टेप डिलीवरी” अब “खुद आओ, खुद उठाओ” सेवा बनकर रह गई है। एजेंसी या परेशानी केंद्र? उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के चक्कर लगाते-लगाते पूरा दिन निकल जाता है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई बार लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। एक सिलेंडर पाने के लिए मजदूरी छोड़नी पड़े, किराया खर्च करना पड़े और फिर भी समय पर गैस न मिले—तो सवाल उठना लाज़िमी है। कहीं कालाबाज़ारी तो नहीं? क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि आखिर इतनी देरी और अव्यवस्था के पीछे वजह क्या है? क्या सप्लाई में गड़बड़ी है? क्या कहीं कालाबाज़ारी का खेल तो नहीं चल रहा? अगर ऐसा नहीं है, तो फिर आखिर जिम्मेदार कौन है? प्रशासन कब लेगा संज्ञान? अब लोगों की नजर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी है। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, जिम्मेदारी तय की जाए और गांव-गांव नियमित डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए। Bolta Bahraich सवाल पूछता है: 👉 क्या अब गैस सिलेंडर भी “सिस्टम” और “सिफारिश” पर मिलने लगा है? 👉 आखिर कब खत्म होगा ग्रामीणों का ये रोज़ का संघर्ष? #Bahraich #Jarwal #Kaiserganj #BharatGas #LPGCrisis #BoltaBahraich #GasCylinder #UPNews #ग्रामीण_समस्या #जनता_परेशान
    1
    बहराइच: “बुकिंग करो… इंतज़ार करो… फिर खुद ढोकर लाओ!”—Bharat Gas सिस्टम पूरी तरह फेल?
जरवल और कैसरगंज क्षेत्र में Bharat Gas की सप्लाई व्यवस्था अब सवालों के घेरे में ही नहीं, बल्कि पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि 8–10 दिन पहले सिलेंडर बुक कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही। और जब सिलेंडर मिलता भी है, तो लोगों को खुद बाजार पहुंचकर उसे ढोकर ले जाना पड़ रहा है।
सरकार के दावे बनाम ज़मीनी हकीकत
सरकार और तेल कंपनियां 24 से 72 घंटे में घर-घर गैस डिलीवरी का दावा करती हैं, लेकिन जरवल और कैसरगंज क्षेत्र की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों तक बुकिंग “प्रोसेस” में दिखाई जाती है, लेकिन डिलीवरी नहीं होती।
गांवों तक क्यों नहीं पहुंचती डिलीवरी?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर डिलीवरी वाहन गांवों तक क्यों नहीं जा रहे?
स्थानीय लोगों के मुताबिक गैस गाड़ियां बाजार या मुख्य चौराहों पर खड़ी कर दी जाती हैं और ग्रामीणों को वहीं बुलाकर सिलेंडर थमा दिया जाता है।
यानी “डोर-स्टेप डिलीवरी” अब “खुद आओ, खुद उठाओ” सेवा बनकर रह गई है।
एजेंसी या परेशानी केंद्र?
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के चक्कर लगाते-लगाते पूरा दिन निकल जाता है।
घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई बार लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
एक सिलेंडर पाने के लिए मजदूरी छोड़नी पड़े, किराया खर्च करना पड़े और फिर भी समय पर गैस न मिले—तो सवाल उठना लाज़िमी है।
कहीं कालाबाज़ारी तो नहीं?
क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि आखिर इतनी देरी और अव्यवस्था के पीछे वजह क्या है?
क्या सप्लाई में गड़बड़ी है?
क्या कहीं कालाबाज़ारी का खेल तो नहीं चल रहा?
अगर ऐसा नहीं है, तो फिर आखिर जिम्मेदार कौन है?
प्रशासन कब लेगा संज्ञान?
अब लोगों की नजर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी है। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, जिम्मेदारी तय की जाए और गांव-गांव नियमित डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए।
Bolta Bahraich सवाल पूछता है:
👉 क्या अब गैस सिलेंडर भी “सिस्टम” और “सिफारिश” पर मिलने लगा है?
👉 आखिर कब खत्म होगा ग्रामीणों का ये रोज़ का संघर्ष?
#Bahraich #Jarwal #Kaiserganj #BharatGas #LPGCrisis #BoltaBahraich #GasCylinder #UPNews #ग्रामीण_समस्या #जनता_परेशान
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच-गोण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु का डीएम ने किया निरीक्षण बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बहराइच-गोण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु 40ए के कार्यस्थल का औचक निरीक्षण करते हुए रेलवे तथा सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। कार्यस्थल पर मौजूद रेलवे के साईट प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि बूस्टिंग गर्डर सहित अन्य कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 60 मीटर स्पान विस्तार का कार्य होना है। मौके ही धनुषाकार डोरी गर्डर की ढलाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 02 से 04 दिनों में क्रास बैरियर कंक्रीट का काम पूरा कर लिया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि कार्यस्थल पर डेक स्लैब बेयरिंग कोट कंक्रीट का काम तथा विस्तार जोड़ का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। डीएम ने कार्यस्थल पर मौजूद सेतु निगम के रवि कुमार को निर्देश दिया कि रेलवे द्वारा अपने हिस्से का कार्य पूरा होते ही सेतु निगम द्वारा भी शीघ्र ही कार्य पूर्ण करा दिया जाय। श्री कुमार ने डीएम को आश्वस्त किया कि रेलवे द्वारा कार्य पूर्ण करने के पश्चात सेतु निगम द्वारा अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कर दिया जायेगा। निरीक्षण के समय अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    बहराइच-गोण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु का डीएम ने किया निरीक्षण 
बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बहराइच-गोण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन उपरगामी सेतु 40ए के कार्यस्थल का औचक निरीक्षण करते हुए रेलवे तथा सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। कार्यस्थल पर मौजूद रेलवे के साईट प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि बूस्टिंग गर्डर सहित अन्य कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 60 मीटर स्पान विस्तार का कार्य होना है। मौके ही धनुषाकार डोरी गर्डर की ढलाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 02 से 04 दिनों में क्रास बैरियर कंक्रीट का काम पूरा कर लिया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि कार्यस्थल पर डेक स्लैब बेयरिंग कोट कंक्रीट का काम तथा विस्तार जोड़ का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। डीएम ने कार्यस्थल पर मौजूद सेतु निगम के रवि कुमार को निर्देश दिया कि रेलवे द्वारा अपने हिस्से का कार्य पूरा होते ही सेतु निगम द्वारा भी शीघ्र ही कार्य पूर्ण करा दिया जाय। श्री कुमार ने डीएम को आश्वस्त किया कि रेलवे द्वारा कार्य पूर्ण करने के पश्चात सेतु निगम द्वारा अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कर दिया जायेगा। निरीक्षण के समय अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • न्याय के मंदिर में 'लक्ष्मी' का वास! करोड़ों का कैश और सिस्टम का 'ट्रांसफर' वाला खेल। 🏛️💰 आज बात उस मुद्दे की जिसे शायद आप चुनावी शोर और गिरते हुए पुलों की खबरों के नीचे भूल चुके हैं। एक जज साहब के घर से करोड़ों का कैश निकलता है, जली हुई नकदी मिलती है, लेकिन रसूख इतना कि सिस्टम की आवाज़ धीमी हो जाती है। आम आदमी अगर दो लाख रख ले तो IT का डर, लेकिन यहाँ करोड़ों के बाद भी सिर्फ 'ट्रांसफर' की सजा? ​भ्रष्टाचार कहीं गया नहीं है, बस उसका पिन कोड बदल गया है। आखिर क्यों हमारे देश में कानून सबके लिए बराबर होकर भी कुछ लोगों के लिए 'More Equal' हो जाता
    1
    न्याय के मंदिर में 'लक्ष्मी' का वास! करोड़ों का कैश और सिस्टम का 'ट्रांसफर' वाला खेल। 🏛️💰
आज बात उस मुद्दे की जिसे शायद आप चुनावी शोर और गिरते हुए पुलों की खबरों के नीचे भूल चुके हैं। एक जज साहब के घर से करोड़ों का कैश निकलता है, जली हुई नकदी मिलती है, लेकिन रसूख इतना कि सिस्टम की आवाज़ धीमी हो जाती है। आम आदमी अगर दो लाख रख ले तो IT का डर, लेकिन यहाँ करोड़ों के बाद भी सिर्फ 'ट्रांसफर' की सजा?
​भ्रष्टाचार कहीं गया नहीं है, बस उसका पिन कोड बदल गया है। आखिर क्यों हमारे देश में कानून सबके लिए बराबर होकर भी कुछ लोगों के लिए 'More Equal' हो जाता
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का बहराइच में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष डॉ. अनवरुल रहमान खान के आवास पर आगमन हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हुई।
    1
    AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का बहराइच में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष डॉ. अनवरुल रहमान खान के आवास पर आगमन हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हुई।
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर जिलाधिकारी ने फिलहाल रोक लगा दी है। प्रशासन के इस फैसले से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, खासकर उन इलाकों में जहां लगातार इसका विरोध हो रहा था। अब अगली सूचना तक उपभोक्ता पुराने सिस्टम से ही बिजली सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर जिलाधिकारी ने फिलहाल रोक लगा दी है। प्रशासन के इस फैसले से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, खासकर उन इलाकों में जहां लगातार इसका विरोध हो रहा था। अब अगली सूचना तक उपभोक्ता पुराने सिस्टम से ही बिजली सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो रही है। इसमें नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे और सत्यापन के लिए 11 अंकों का खास 'H' आईडी नंबर मिलेगा। यह चरण 21 मई तक चलेगा, जिसके बाद गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे; सभी का सहयोग विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
    2
    भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो रही है। इसमें नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी भर सकेंगे और सत्यापन के लिए 11 अंकों का खास 'H' आईडी नंबर मिलेगा। यह चरण 21 मई तक चलेगा, जिसके बाद गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे; सभी का सहयोग विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में दबंगों ने महिलाओं के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में दबंगों ने महिलाओं के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की है।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.