logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

50 वर्षीय व्यक्ति को रसेल वाइपर ने डस लिया, पांच घंटे झाड़‑फूंक के बाद भर्ती,स्थिति गंभीर ,सीएचसी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार को शौच के लिए गए 50 वर्षीय जगदीश पुत्र स्व. रामदेव को घास में छिपे रसेल वाइपर सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन करीब पांच घंटे तक घर पर ही झाड़‑फूंक कराते रहे, तब जाकर गंभीर हालत पर उन्हें अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई ।जब जगदीश अपने घर के बाहर शौच के लिए गए थे। अचानक घास में छिपे सर्प ने उनके बाएं पैर पर काटा लिया। परिजन शुरुआत में घटना के बाद से झाड़‑फूंक कराते रहे, लेकिन लगभग चार-पांच घंटे बाद गंभीरता बढ़ने और पैर में सूजन बढ़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस 102 के चालक हीरालाल ने सूचना मिलने पर मरीज को सुरक्षित चिकित्सकीय केन्द्र पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू किया।चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल न पहुँचने के कारण घाव ठीक होने में चार‑पांच दिन लग सकते हैं, पर अभी मरीज की हालत नियंत्रण में है और उपचार जारी है।

8 hrs ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
99747ef8-53cc-4bac-a9ae-e4d17ececd88

50 वर्षीय व्यक्ति को रसेल वाइपर ने डस लिया, पांच घंटे झाड़‑फूंक के बाद भर्ती,स्थिति गंभीर ,सीएचसी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में गुरुवार को शौच के लिए गए 50 वर्षीय जगदीश पुत्र स्व. रामदेव को घास में छिपे रसेल वाइपर सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजन करीब पांच घंटे तक घर पर ही झाड़‑फूंक कराते रहे, तब जाकर गंभीर हालत पर उन्हें अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई ।जब जगदीश अपने घर के बाहर शौच के लिए गए थे। अचानक

घास में छिपे सर्प ने उनके बाएं पैर पर काटा लिया। परिजन शुरुआत में घटना के बाद से झाड़‑फूंक कराते रहे, लेकिन लगभग चार-पांच घंटे बाद गंभीरता बढ़ने और पैर में सूजन बढ़ने पर उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस 102 के चालक हीरालाल ने सूचना मिलने पर मरीज को सुरक्षित चिकित्सकीय केन्द्र पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू किया।चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल न पहुँचने के कारण घाव ठीक होने में चार‑पांच दिन लग सकते हैं, पर अभी मरीज की हालत नियंत्रण में है और उपचार जारी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • एक सच्चे ब्यक्ति को हजारो लोग मिलकर परेशान करते हैं l जब कि एक गलत इंसान को हजारो लोग मिलकार दबा नहीं पाते है l 2007 की घाटना देखे, सांसद पद पर होने के बाद भी मनिये श्री आदित्य नाथ योगी जी को क्यों 2007 में मुलायम सरकार थी, तब योगी आदित्यनाथ को 11 दिन जेल में रहना पड़ा ... 2007 में मुलायम सरकार थी, तब योगी आदित्यनाथ को 11 दिन जेल में रहना पड़ा था.... उस समय वे संसद में वो फूट-फूटकर रो पड़े थे.... हालही में आई फ़िल्म अजेय में इसे दिखाया गया है....
    1
    एक सच्चे ब्यक्ति को हजारो लोग मिलकर परेशान करते हैं l जब कि एक गलत इंसान को हजारो लोग मिलकार दबा नहीं पाते है l
2007 की घाटना देखे, सांसद पद पर होने के बाद भी मनिये श्री आदित्य नाथ योगी जी को क्यों 2007 में मुलायम सरकार थी, तब योगी आदित्यनाथ को 11 दिन जेल में रहना पड़ा ...
2007 में मुलायम सरकार थी, तब योगी आदित्यनाथ को 11 दिन जेल में रहना पड़ा था.... उस समय वे संसद में वो फूट-फूटकर रो पड़े थे.... हालही में आई फ़िल्म अजेय में इसे दिखाया गया है....
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • मझिआंव पहुंचे गढ़वा डीसी ब्लॉक अंचल और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
    1
    मझिआंव पहुंचे गढ़वा डीसी 
ब्लॉक अंचल और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    9 hrs ago
  • नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान सिंगरौली: इन पंक्तियों में एक भटके हुए युवा को पुकारती हुई वह आवाज़ है, जो उसे गिरने से पहले थाम लेना चाहती है। नशा कभी सहारा नहीं बनता, वह धीरे-धीरे जीवन की रोशनी, परिवार का विश्वास और भविष्य की हर संभावना छीन लेता है। इसलिए अपनी हर धड़कन की आवाज़ सुनिए, जो आज भी आपको सही राह पर लौटने, अपनों के सपनों को बचाने और अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए पुकार रही है। अभी भी समय है—रुकिए, संभलिए और जीवन को चुनिए, क्योंकि नशे से दूरी है जरूरी। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान कार्यक्रम।
    1
    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान
सिंगरौली: इन पंक्तियों में एक भटके हुए युवा को पुकारती हुई वह आवाज़ है, जो उसे गिरने से पहले थाम लेना चाहती है। नशा कभी सहारा नहीं बनता, वह धीरे-धीरे जीवन की रोशनी, परिवार का विश्वास और भविष्य की हर संभावना छीन लेता है। इसलिए अपनी हर धड़कन की आवाज़ सुनिए, जो आज भी आपको सही राह पर लौटने, अपनों के सपनों को बचाने और अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए पुकार रही है। अभी भी समय है—रुकिए, संभलिए और जीवन को चुनिए, क्योंकि नशे से दूरी है जरूरी।
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान कार्यक्रम।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झारखंड निषाद विकास संघ द्वारा सिगसिगी में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा व महर्षि वेदव्यास जयंती,हुआ विशेष पूजा-अर्चना विश्रमपर प्रखंड अंतर्गत सिगसिगी पंचायत में झारखंड निषाद विकास संघ द्वारा महर्षि वेदव्यास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पूरे धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना हुआ। जहां हजारो श्रद्धालु शामिल हुये।
    1
    झारखंड निषाद विकास संघ द्वारा सिगसिगी में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा व महर्षि वेदव्यास जयंती,हुआ विशेष पूजा-अर्चना 
विश्रमपर प्रखंड अंतर्गत सिगसिगी पंचायत में झारखंड निषाद विकास संघ द्वारा महर्षि वेदव्यास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा पूरे धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना हुआ। जहां हजारो श्रद्धालु शामिल हुये।
    user_पब्लिक लोकल न्यूज झारखंड
    पब्लिक लोकल न्यूज झारखंड
    विश्रामपुर, पलामू, झारखंड•
    8 hrs ago
  • रंका प्लस टू हाई स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संजय सिंह बने अध्यक्ष और चंपा देवी उपाध्यक्ष रंका प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दोपहर लगभग 2:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, सदस्य एवं विद्यालय से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पुनर्गठन प्रक्रिया के दौरान पूरे चुनाव की निगरानी पर्यवेक्षक संजय प्रसाद एवं चंद्र किशोर सिंह द्वारा की गई। चुनाव शुरू होने से पहले पर्यवेक्षकों ने सभी उपस्थित सदस्यों को चुनाव से संबंधित नियमों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान कुल 20 सदस्यीय नई प्रबंधन समिति का सदस्य का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें संजय सिंह, नंद कुमार और दिनेश प्रसाद शामिल थे। मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना में संजय सिंह ने सबसे अधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चंपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जिससे समिति में सहमति और एकता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्र झा सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई। शिक्षकों ने भी नई समिति से विद्यालय की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की उम्मीद व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की सराहना की
    1
    रंका प्लस टू हाई स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संजय सिंह बने अध्यक्ष और चंपा देवी उपाध्यक्ष


 रंका प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दोपहर लगभग 2:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, सदस्य एवं विद्यालय से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पुनर्गठन प्रक्रिया के दौरान पूरे चुनाव की निगरानी पर्यवेक्षक संजय प्रसाद एवं चंद्र किशोर सिंह द्वारा की गई।

चुनाव शुरू होने से पहले पर्यवेक्षकों ने सभी उपस्थित सदस्यों को चुनाव से संबंधित नियमों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान कुल 20 सदस्यीय नई प्रबंधन समिति का सदस्य का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें संजय सिंह, नंद कुमार और दिनेश प्रसाद शामिल थे। मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना में संजय सिंह ने सबसे अधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चंपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जिससे समिति में सहमति और एकता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्र झा सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई। शिक्षकों ने भी नई समिति से विद्यालय की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की उम्मीद व्यक्त की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की सराहना की
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • खान सर को लोग, आब फैजल khan Sir कहते हैं , बार-बार फर्जी रिजल्ट को दिखाकर, KGS यानी खान ग्लोबल को झूठे चमकने के वजह से khan सर फर्जी खान सर की ब्याख्या हो गई l फैसल खान (खान सर) के Khan Global Studies संस्थान और उनके परीक्षा परिणामों को लेकर कोई आधिकारिक या बड़े पैमाने पर प्रमाणित फर्जी बात सामने नहीं आई है, हालांकि यह संस्थान पटना के कोचिंग माफिया और प्रतिद्वंद्वी संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, फायरिंग, और सामान्य मॉक इंटरव्यू/क्लेーム से जुड़े विवादों में जरूर घिरा रहा है।मुख्य विवाद और सच्चाईकोचिंग विवाद और हिंसा: पटना के मुसलाहपुर इलाके में प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों के साथ हुए तनाव और पथराव/फायरिंग की घटनाओं के बाद खान सर चर्चा में आए थे, जिस पर सिविल कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी है।रिजल्ट और क्लेーム: संस्थान Khan Global Studies द्वारा जेईई, नीट और यूपीएससी के क्लेーム व मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम चलाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार कोचिंग संस्थान अपने विज्ञापनों में सफल छात्रों को अपने यहां का बताते हैं, जिस पर अक्सर प्रतियोगी शिक्षा बाजार (कोचिंग टर्फ वॉर) में प्रतिद्वंद्वी सवाल उठाते रहे हैं।
    1
    खान सर को लोग, आब फैजल khan Sir कहते हैं , बार-बार फर्जी रिजल्ट को दिखाकर, 
KGS यानी खान ग्लोबल को झूठे चमकने के वजह से khan सर फर्जी खान सर की ब्याख्या हो गई l
फैसल खान (खान सर) के Khan Global Studies संस्थान और उनके परीक्षा परिणामों को लेकर कोई आधिकारिक या बड़े पैमाने पर प्रमाणित फर्जी बात सामने नहीं आई है, हालांकि यह संस्थान पटना के कोचिंग माफिया और प्रतिद्वंद्वी संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, फायरिंग, और सामान्य मॉक इंटरव्यू/क्लेーム से जुड़े विवादों में जरूर घिरा रहा है।मुख्य विवाद और सच्चाईकोचिंग विवाद और हिंसा: पटना के मुसलाहपुर इलाके में प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों के साथ हुए तनाव और पथराव/फायरिंग की घटनाओं के बाद खान सर चर्चा में आए थे, जिस पर सिविल कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी है।रिजल्ट और क्लेーム: संस्थान Khan Global Studies द्वारा जेईई, नीट और यूपीएससी के क्लेーム व मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम चलाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार कोचिंग संस्थान अपने विज्ञापनों में सफल छात्रों को अपने यहां का बताते हैं, जिस पर अक्सर प्रतियोगी शिक्षा बाजार (कोचिंग टर्फ वॉर) में प्रतिद्वंद्वी सवाल उठाते रहे हैं।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर दिया जोर, विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सिंगरौली:  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक रामनिवास शाह ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु के महत्व, नैतिक शिक्षा और संस्कारों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, रंगारंग नृत्य एवं अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. द्विवेदी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। ये रहे उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, भाजपा नेता अनिल शाह, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिमरन, विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. द्विवेदी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं।
    2
    सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर दिया जोर, विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सिंगरौली:  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में विधायक रामनिवास शाह ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु के महत्व, नैतिक शिक्षा और संस्कारों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, रंगारंग नृत्य एवं अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. द्विवेदी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
ये रहे उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, भाजपा नेता अनिल शाह, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिमरन, विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. द्विवेदी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सोनभद्र के द्वितीय क्षेत्र में खेमा नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण हुआ दर्दनाक हादसा सोनभद्र की द्वितीय क्षेत्र में नदी में नहाने के दौरान 8 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत गहरे पानी में जाने के कारण हुआ हादसा सूचना के बाद परिवार में शोक की लहर
    1
    सोनभद्र के द्वितीय क्षेत्र में खेमा नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
सोनभद्र की द्वितीय क्षेत्र में नदी में नहाने के दौरान 8 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत गहरे पानी में जाने के कारण हुआ हादसा सूचना के बाद परिवार में शोक की लहर
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.