विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर स्काउट गाइड ने किया पौधारोपण,स्काउट गाइड ने मनाया स्कार्फ दिवस राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर 03 अगस्त से पाली में पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आज जिले भर में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानीय संघ द्वारा स्काउट गाइड यूनिट में वृक्षारोपण किया गया| सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान ओर एक स्काउट एक वृक्ष अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आज स्काउट गाइड द्वारा एक ही दिन में 6 हजार से अधिक वृक्ष लगाकर स्कार्फ दिवस के अवसर पर पौधों के संरक्षण का प्रण भी लिया| वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की योजना नेशनल ग्रीन कोर एवं पर्यावरण शिक्षा कार्यकम के अंतर्गत प्रतिवर्ष स्काउट गाइड द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर पौधों को बड़ा होने तक देखभाल की जाती है| सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि दिनांक 03 से 07 अगस्त 2026 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर में जिले से विभिन्न विद्यालयों की तृतीय सोपान उत्तीर्ण गाइड सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त करेगी और राज्य पुरस्कार प्राप्ति हेतु माह अक्टूबर में आयोजित परीक्षा का पंजीकरण ओर तैयारी करेंगे|
विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर स्काउट गाइड ने किया पौधारोपण,स्काउट गाइड ने मनाया स्कार्फ दिवस राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर 03 अगस्त से पाली में पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आज जिले भर में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न
स्थानीय संघ द्वारा स्काउट गाइड यूनिट में वृक्षारोपण किया गया| सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान ओर एक स्काउट एक वृक्ष अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आज स्काउट गाइड द्वारा एक ही दिन में 6 हजार से अधिक वृक्ष लगाकर स्कार्फ दिवस के अवसर पर पौधों के
संरक्षण का प्रण भी लिया| वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की योजना नेशनल ग्रीन कोर एवं पर्यावरण शिक्षा कार्यकम के अंतर्गत प्रतिवर्ष स्काउट गाइड द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर पौधों को बड़ा होने तक देखभाल की जाती है| सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि दिनांक 03 से 07
अगस्त 2026 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर में जिले से विभिन्न विद्यालयों की तृतीय सोपान उत्तीर्ण गाइड सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त करेगी और राज्य पुरस्कार प्राप्ति हेतु माह अक्टूबर में आयोजित परीक्षा का पंजीकरण ओर तैयारी करेंगे|
- रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष सौगात अब राखी और उपहार भेजें सुरक्षित, सस्ते और समय पर मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 01 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष "राखी स्पेशल सेवा" शुरू की है। अधीक्षक डाकघर, पाली श्री तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बहनों द्वारा अपने भाइयों को सुरक्षित एवं समय पर राखी पहुँचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष राखी स्पेशल कवर उपलब्ध कराए गए हैं। छोटे राखी कवर का मूल्य मात्र ₹10 तथा बड़े राखी कवर का मूल्य ₹15 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राखी के साथ उपहार एवं अन्य सामग्री भेजने के लिए विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹30 है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की यह विशेष सुविधा देश के किसी भी कोने में रहने वाले भाई-बहनों के प्रेम और विश्वास को समय पर एक-दूसरे तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर डाक के त्वरित निस्तारण एवं समयबद्ध वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की हैं। श्री शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से पूर्व अपनी राखी एवं उपहार निकटतम डाकघर से समय रहते बुक कराएं, ताकि भाई-बहन के स्नेह का यह पावन संदेश समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सके। "डाक विभाग – रिश्तों की डोर, विश्वास के साथ हर घर तक।"1
- पाली उप जिला मजिस्ट्रेट ( एसडीएम) ने एनजीओ संचालक पवन मिश्रा द्वारा लिखित रिपोर्ट अनुसार प्रार्थी या मनीषा को आठ महीने के बच्चे को मां को सुपरत करने का दिया आदेश। पाली ३१जुलाई। पाली उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम)विमलेद्र राणावत ,के समक्ष जोधपुर से एनजीओ संचालक पवन मिश्रा ने श्रीमती मनीषा भील पत्नी श्री सागर भील निवासी सूरजपोल,पाली हाल निवासी स्थान हाल निवास जैन नगर, महाराणा प्रताप सर्किल,मैं सरदार संमद रोड,पाली (राजस्थान) विषयः- मेरे 08 माह के बच्चे को दिलाने बाबत। महोदयजी, उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं प्रार्थीया श्रीमती मनीषा पत्नि सागर, जाति भील, आयु-28 वर्ष, निवासी सुरज पोल बड़ी भील बस्ती, पाली राजस्थान हाल जैन नगर, महाराणा प्रताप, सरदार समंद रोड़, पाली राजस्थान के साथ मेरा विवाह आज से 09 वर्ष पूर्व सामुहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। उक्त दौरान मेरे चार पुत्र हुये मेरा पति आदतन नशेडी है व जुआं खेलने का आदी है। मेरे द्वारा जब नशा करने का मना किया जाता तो मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता व जुये की लत के कारण मेरे सारे गहने भी बैच दिये। व मुझे बार-बार पिहर से पेसे लाने का दबाब बनाता। मैंने कई बार अपनी माँ के घर से पेसे लाकर दिये, जिससे वह जुये में हार जाता। लडाई झगडे के कारण आज से एक माह पूर्व मैं अपने पिहर आ गई व अपने चारो बच्चो को अपने साथ लेकर आई। कल दिनांक 30.07.2026 को मेरा पति मेरे पिहर आया व मेरे चारो बच्चो को मुझसे छिन्ना, मैंने छोटे वाले बच्चे को गोद में रखा था, तो तीन बच्चो को मोटर साईकिल पर लेकर भाग गया। आधे घण्टे बाद मैं व मेरी माता अपने ससुराल 8 माह के छोटे बच्चे के साथ गई मैंने कहा कि मेरे बच्चे वापस दे दो कोई नशेडी बच्चो की परवरिस केसे कर सकता है तब मेरी सास अम्बादेवी, व मेरा देवर, रवि व बंटी मेरी चारो नणदे संतोष, रजनी, पूजा व संगीता व मेरे पति सभी ने मेरी माता व मुझ पर ताबडतोड लातो मुक्को से हमला कर दिया और मेरी चारो नणदो द्वारा मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई व मेरे 8 माह के दूध पीते बच्चे को छिन्न कर ले लिया। मैं व मेरी माता अधमरी हालत में पुलिस की मदद लेने के लिए पुलिस थाना, कोतवाली टेक्सी से गये, जहां से हमें महिला पुलिस थाने जाने को कहा। महिला पुलिस थाने में भी मेरी कोई सुनवाई नही हुई। अतः आप श्रीमानजी से निवेदन है कि मेरे दुधपीते 8 माह के छोटे बच्चे व अन्य तीन बच्चो को मुझे सुपुर्द कराने की कार्यवाहीं करावे, मेरे बच्चो का जीवन अंधकारमय है। दिनांक 31.07.2026 ह. प्रार्थीया, (श्रीमती मनीषा) मो.नं. 96720 440141
- स्व. श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा अनावरण समारोह दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। दिव्यलोक सेवा संस्थान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में स्वर्गीय श्री राजकुमार सिंह भण्डारी की प्रतिमा का अनावरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व के आदर्शों, सेवा-भाव और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का था, जिन्होंने अपने जीवन से अनेक लोगों को प्रेरणा प्रदान की। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने स्व. भण्डारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण, सादगी और मानवीय मूल्यों का अनुपम उदाहरण था। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियाँ और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला1
- जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी जताया4
- BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।2
- बेड़ा के युवा उद्यमी ने आदिवासी 300 महिलाओं को दिया रोजगार,सीताफल-जामुन से बनाई सफलता की नई कहानी* *बेड़ा के युवा उद्यमी ने आदिवासी 300 महिलाओं को दिया रोजगार,सीताफल-जामुन से बनाई सफलता की नई कहानी* उपखण्ड बाली क्षेत्र बेड़ा के युवा उद्यमी ने आदिवासी महिलाओं को दिया रोजगार, सीताफल-जामुन से बनाई सफलता की नई कहानी बेड़ा कस्बे के युवा उद्यमी मुकेश ओझा ने उदयपुर के पास जसवंतगढ़ में अपनी सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकार के दम पर आदिवासी अंचल की महिलाओं के लिए रोजगार का नया मॉडल तैयार किया है उन्होंने जंगलों में मिलने वाले सीताफल और जामुन जैसे फलों का प्रसंस्करण कर फूड प्रोसेसिंग का कार्य शुरू किया, जिससे आज करीब 300 आदिवासी महिलाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है । डीके देवासी को जानकारी गिरीश वियास देते हुए मुकेश ओझा ने बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में हर वर्ष बड़ी मात्रा में सीताफल और जामुन उपलब्ध होते हैं, लेकिन समय पर बाजार नहीं मिलने के कारण अधिकांश फल खराब हो जाते थे किसानों और आदिवासी परिवारों को इसका उचित मूल्य नहीं मिल पाता था इसी समस्या को अवसर में बदलने की सोच के साथ उन्होंने फूड प्रोसेसिंग यूनिट की नवम्बर 2025 में सखी एग्रो कम्पनी से शुरुआत की कंपनी के माध्यम से महिलाएं फल संग्रह, छंटाई, गूदा निकालने, प्रसंस्करण और पैकेजिंग जैसे कार्यों से जुड़ी हैं। इससे उन्हें अपने गांव के आसपास ही रोजगार मिल रहा है और उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है। यह पहल आदिवासी परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है ओझा ने बताया कि कंपनी प्राकृतिक स्वाद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए सीताफल और जामुन से विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही है। इन उत्पादों में किसी प्रकार के कृत्रिम स्वाद या रसायनों का उपयोग नहीं किया जाता, जिससे उपभोक्ताओं को प्राकृतिक और पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। भविष्य में इस पहल का विस्तार कर और अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना है ग्रामीणों का कहना है कि पहले जंगलों से मिलने वाले फल बेकार चले जाते थे, लेकिन अब उन्हें उचित दाम मिलने लगे हैं महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिलने से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उनके जीवन स्तर में भी सुधार आया है मुकेश ओझा की यह पहल आज ग्रामीण उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है सीमित संसाधनों से शुरू हुआ यह प्रयास अब सैकड़ों परिवारों के लिए आजीविका का मजबूत आधार बन गया है2