Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह निवासी शालू मद्धेशिया ने RO/ARO में चयनित होकर मधुबन की क्रांतिकारी भूमि का गौरव बढ़ाया है यह हम सभी के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। आपकी इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को प्रेरित किया है। बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Umesh Yadav
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह निवासी शालू मद्धेशिया ने RO/ARO में चयनित होकर मधुबन की क्रांतिकारी भूमि का गौरव बढ़ाया है यह हम सभी के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। आपकी इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को प्रेरित किया है। बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
More news from Mau and nearby areas
- Post by Ajay Kumar1
- बिल्थरारोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के सरकार द्वारा मनोनीत तीन सभासदों अमित जायसवाल, सुशीला भारती और सीमा राजभर का शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। इस मौके पर मनोनीत सभासदों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभासदों ने कहा कि जो हमें जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी से निर्वहन करेंगे। नगर व पार्टी हित में कम करेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे से पूरा कार्यालय गूंजायमान हो गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, जिला योजना समिति के सदस्य सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद मोहम्मद नैय्यर,सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद सतीश, दानिश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में सोमवार को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग की गयी। अभियान के अंतर्गत कुल 133 वाहनों का चालान किया गया साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें। थानावार चालान निम्नवत है 1. कोतवाली नगर – 26 वाहनों का चालान 2. सरायलखन्सी – 22 वाहनों का चालान 3. दक्षिण टोला – 09 वाहनों का चालान 4. घोसी – 24 वाहनों का चालान 5. दोहरीघाट – 05 वाहनों का चालान 6. कोपागंज – 13 वाहनों का चालान 7. मुहम्मदाबाद – 09 वाहनों का चालान 8. रानीपुर – 04 वाहनों का चालान 9. चिरैयाकोट – 07 वाहनों का चालान 10. मधुबन – 08 वाहनों का चालान 11. हलधरपुर – 02 वाहनों का चालान 12. रामपुर- 04 वाहनों का चालान4
- दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति जजी, देवरिया के अध्यक्ष रवि यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी 10 अप्रैल को अपराह्न 4:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केंद्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।1
- देवरिया जिले के एएसडीएम अवधेश निगम का किसी निजी कार्यक्रम के दौरान मंच पर शायराना अंदाज में मंच का संचाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।2
- मटर, छोले या राजमा को भिगोते समय या उबालते समय अदरक का एक टुकड़ा डालने से वे न केवल जल्दी गलते हैं, बल्कि गैस या ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती। अदरक का सेवन पाचन में मदद करता है और इसके ‘उष्ण’ (गर्म) गुणों के कारण यह भारी दालों को पचने में हल्का बना देता है1
- देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे। सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी व सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता हेतु क्यूआर कोड व फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को बसों से लाकर पेयजल, भोजन व चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक दिखे और उनके चेहरों पर खुशी व आत्मविश्वास झलकता नजर आया।4
- बाइक फिसलने से दो युवक घायल, हल्दीरामपुर-मालदा मार्ग पर हादसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर। बिल्थरारोड उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर और मालदा के बीच बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीयर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में मनोज कुमार (27) निवासी दुहा बिहार और मोतीचंद निवासी पहाड़पुर मठिया शामिल हैं।1