सवरारियों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत पांच घायल सवरारियों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत पांच घायल चोपन/ सोनभद्र -जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को सेमिया गांव के समीप सवारियों से भरी ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में पलट गई जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए जिन्हें तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया | प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को सेमिया गांव के समीप एक आटो सवारी लेकिन चोपन की तरफ आ रही थी जैसे ही पुलिया के नजदीक पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई उधर पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहीं मृतक महिला निशा देवी उम्र लगभग 32 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई बताया जा रहा है कि आटो चालक नशे में था जिससे यह दुर्घटना घटी|
सवरारियों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत पांच घायल सवरारियों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत पांच घायल चोपन/ सोनभद्र -जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को सेमिया गांव के समीप सवारियों से भरी ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया के
नीचे खाई में पलट गई जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए जिन्हें तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया | प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार
को सेमिया गांव के समीप एक आटो सवारी लेकिन चोपन की तरफ आ रही थी जैसे ही पुलिया के नजदीक पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई उधर पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने
सभी घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहीं मृतक महिला निशा देवी उम्र लगभग 32 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई बताया जा रहा है कि आटो चालक नशे में था जिससे यह दुर्घटना घटी|
- सोनभद्र : रात होते ही जाग उठता है खनन सिंडिकेट, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल सोनभद्र जनपद के ओबरा तहसील अंतर्गत बिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास इन दिनों रात के अंधेरे में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से जारी होने की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जैसे ही शाम ढलती है, क्षेत्र की खदानों में मशीनों की गर्जना शुरू हो जाती है और पूरी रात खनिज से लदे ओवरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं बताया जा रहा है कि बीएससी खदान क्षेत्र में नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। देर रात तक खनन कार्य संचालित होने से आसपास के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रातभर चलने वाले भारी वाहनों से सड़कें टूट रही हैं, धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है तथा हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि खनन माफियाओं के आगे पूरा सिस्टम बेबस दिखाई दे रहा है। जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर रात में चल रहे इस कथित अवैध खेल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा? क्षेत्र में चर्चा है कि खनन से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में यह पूरा खेल संचालित हो रहा है। यही वजह है कि शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास रात में चल रहे खनन कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। रात के अंधेरे में गरजती खदानें और दौड़ते ओवरलोड वाहन अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।2
- duddhi mein sadh machaya aakada . . #reelsviral #instatrending #viralvideo #reelitfeelit #trendingreels #explorepage #hindireels #ai_video1
- *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद में दिखा आस्था व स्वच्छता का संगम* सोनभद्र/दिनांक 11 मई,2026। *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद में दिखा आस्था व स्वच्छता का संगम* *जिलाधिकारी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण* *शिवालयों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया पर्व* सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र में श्रद्धा, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गौरव का भव्य वातावरण देखने को मिला। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार सहित विभिन्न विकास खण्ड परिसरों में माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखया गया, इस दौरान जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी, श्री हेमेन्त कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी, श्री विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, श्री राजेश भारती सहायक पर्यटन अधिकारी व कर्मचारियों एवं आमजन व महिलाओ ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न शिवालयों एवं मंदिर परिसरों में विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं परिसर व्यवस्था के कार्यों के साथ श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से स्वच्छता अभियान के रूप में आगे बढ़ाने एवं धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, धर्माचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। -------------------------2
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में अजंता माइंस एंड मिनरल्स पर खनन नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे मजदूरों की जान खतरे में है, सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है और ग्रामीण भी धूल, शोर व कंपन से परेशान हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, लेकिन प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र के कुरछा गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने एक पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्होंने जुगैल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।1
- सोनभद्र के रेणुकूट स्थित नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और भक्तिभाव में लीन दिखे।1
- सोनभद्र के सलखन में चाय की दुकान पर दो गुटों के आपसी विवाद में लाठी-डंडे और ईंटें चल गईं, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चोपन में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।4