logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री राम गायत्री में विचार गोष्टी, विश्व शांति में भारत की भूमिका पर जोर विचार मे Aks@aTkd News ठाकुरद्वारा, नगर स्थित श्री राम गायत्री ज्ञान मंदिर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच विश्व शांति में भारत की भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आज विश्व के कई हिस्सों में अशांति और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे मानवता के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा, वैदिक ज्ञान और आध्यात्मिक साधना ही विश्व को शांति और सौहार्द का मार्ग दिखा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर विश्व को एकजुट करने में सक्षम है। गोष्ठी में सनातन धर्म के अनुयायियों से आह्वान किया गया कि वे नियम, तप, ध्यान और यज्ञ जैसे धार्मिक कार्यों को निष्ठा के साथ अपनाएं, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को भी वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए इस दिशा में सक्रिय प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन गौ सेवा, वृक्षारोपण, यज्ञ और सत्साहित्य वितरण जैसे सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अमित चौहान, डॉ. ओमपाल सैनी, शिवेंद्र बंधु, भारत सिंह, रविंद्र गुप्ता व सुनील मिश्रा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

on 22 March
user_Eshank Sharma
Eshank Sharma
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
on 22 March
fae83a49-141d-4bc1-88f6-50b0199a7cad

श्री राम गायत्री में विचार गोष्टी, विश्व शांति में भारत की भूमिका पर जोर विचार मे Aks@aTkd News ठाकुरद्वारा, नगर स्थित श्री राम गायत्री ज्ञान मंदिर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच विश्व शांति में भारत की भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आज विश्व के कई हिस्सों में अशांति और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे

ba16bd9c-dfb1-4b36-837f-7d60e7ff7f22

मानवता के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा, वैदिक ज्ञान और आध्यात्मिक साधना ही विश्व को शांति और सौहार्द का मार्ग दिखा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर विश्व को एकजुट करने में सक्षम है। गोष्ठी में सनातन धर्म के अनुयायियों से आह्वान किया गया कि वे नियम, तप, ध्यान और यज्ञ जैसे धार्मिक कार्यों को निष्ठा के साथ अपनाएं, जिससे समाज में सकारात्मक

85e5128b-3a64-412f-8ec3-b7fa71672c7c

ऊर्जा का संचार हो। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को भी वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए इस दिशा में सक्रिय प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन गौ सेवा, वृक्षारोपण, यज्ञ और सत्साहित्य वितरण जैसे सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में अमित चौहान, डॉ. ओमपाल सैनी, शिवेंद्र बंधु, भारत सिंह, रविंद्र गुप्ता व सुनील मिश्रा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • user_Eshank Sharma
    Eshank Sharma
    ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
    तेज आंधी-बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी खड़ी फसल गिरने से अन्नदाताओं को भारी नुकसान, मुआवजे की उठी मांग संवाददाता, ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में बीते दिन आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में लहलहा रही गेहूं की तैयार फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई, जिससे अन्नदाताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। फसल कटाई से ठीक पहले हुए इस प्राकृतिक प्रकोप ने किसानों की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। ग्राम चमरावाला उर्फ फैजुल्लामुंज समेत आसपास के कई गांवों में गेहूं की फसल पूरी तरह से खेतों में बिछ गई है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने से सारी मेहनत बेकार हो गई। खेतों में गिरी फसल अब सड़ने और खराब होने की कगार पर है, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अय्यूब अली ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण केवल गेहूं ही नहीं, बल्कि लाई और आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। किसानों का कहना है कि पहले ही बढ़ती लागत और मौसम की मार से वे परेशान हैं, ऐसे में इस तरह की प्राकृतिक आपदा उनकी आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर रही है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने फसल में उर्वरक, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया था, लेकिन अब उन्हें नुकसान ही हाथ लग रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व विभाग की टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए और किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गिरी हुई फसल को जल्द कटवाने का प्रयास करें, जिससे नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सके। तेज आंधी-बारिश से हुए इस नुकसान ने एक बार फिर किसानों की मजबूरी और मौसम पर निर्भरता को उजागर कर दिया है।
    on 22 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ओवरलोड डबल ट्राली ट्रैक्टर पर कार्रवाई, खनन परिवहन पर उठे बड़े सवाल धामपुर धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नगर क्षेत्र में मिट्टी खनन एवं उसके परिवहन को लेकर शुक्रवार सायंकाल बड़ी कार्रवाई सामने आई। आरएसएम तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मिट्टी से भरी डबल ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की। जांच में ट्रैक्टर चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन/रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका और ट्राली ओवरलोड पाई गई, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। मौके पर चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर एक ही स्थान पर डंप कर रही हैं। वहीं जानकारी यह भी मिली कि खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है और मिट्टी डालने का कार्य भी मशीनों से कराया जा रहा है। ट्रैफिक टीआई दरोगा ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रैक्टर ट्राली दोबारा इसी प्रकार ओवरलोड या बिना रवन्ना के चलती मिली तो वाहन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। खनन अनुमति का विवरण (प्राप्त दस्तावेज़ के आधार पर) खनन का प्रकार: मिट्टी स्वीकृत मात्रा: लगभग 100 घन मीटर अनुमति अवधि: 15 दिन प्रारंभ तिथि: 30-03-2026 समाप्ति तिथि: 13-04-2026 स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा महत्वपूर्ण बात: प्रस्तुत दस्तावेज़ में परिवहन से संबंधित विवरण जैसे MM-11/ ई-रवन्ना या वाहनों का स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है कि खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। संबंधित विभागों द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    2
    ओवरलोड डबल ट्राली ट्रैक्टर पर कार्रवाई, खनन परिवहन पर उठे बड़े सवाल धामपुर 
धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
नगर क्षेत्र में मिट्टी खनन एवं उसके परिवहन को लेकर शुक्रवार सायंकाल बड़ी कार्रवाई सामने आई। आरएसएम तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मिट्टी से भरी डबल ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की। जांच में ट्रैक्टर चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन/रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका और ट्राली ओवरलोड पाई गई, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया।
मौके पर चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर एक ही स्थान पर डंप कर रही हैं। वहीं जानकारी यह भी मिली कि खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है और मिट्टी डालने का कार्य भी मशीनों से कराया जा रहा है।
ट्रैफिक टीआई दरोगा ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रैक्टर ट्राली दोबारा इसी प्रकार ओवरलोड या बिना रवन्ना के चलती मिली तो वाहन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
खनन अनुमति का विवरण (प्राप्त दस्तावेज़ के आधार पर)
खनन का प्रकार: मिट्टी
स्वीकृत मात्रा: लगभग 100 घन मीटर
अनुमति अवधि: 15 दिन
प्रारंभ तिथि: 30-03-2026
समाप्ति तिथि: 13-04-2026
स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा
महत्वपूर्ण बात: प्रस्तुत दस्तावेज़ में परिवहन से संबंधित विवरण जैसे MM-11/ ई-रवन्ना या वाहनों का स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया।
फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है कि खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। संबंधित विभागों द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नजीबाबाद रोड पर डीपीएस स्कूल के पास भीषण हादसा दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी आग मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।
    1
    नजीबाबाद रोड पर डीपीएस 
स्कूल के पास भीषण हादसा
दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर।
टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी  आग मौके पर मची अफरा-तफरी।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया
घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर।
दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    1
    Post by वीरेन्द्र अग्रवाल
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रामपुर के मोहल्ला घेर आजम खान में 11 साल पुराने कब्जे का आखिरकार अंत हो गया। मकान मालिक असलम खान ने 2015 में अपना मकान एजाज मियां को किराए पर दिया था, लेकिन बाद में मकान पर कब्जा कर लिया गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मकान को खाली कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मकान को आगे किराए पर भी दे रखा था। पुलिस की मौजूदगी में शांति के साथ मकान मालिक को उनका हक दिलाया गया। असलम खान ने पुलिस प्रशासन, न्यायालय और अपने वकील का धन्यवाद किया। 👉 यह मामला बताता है कि कानून के सामने गलत नीयत ज्यादा दिन नहीं टिकती।
    1
    रामपुर के मोहल्ला घेर आजम खान में 11 साल पुराने कब्जे का आखिरकार अंत हो गया।
मकान मालिक असलम खान ने 2015 में अपना मकान एजाज मियां को किराए पर दिया था, लेकिन बाद में मकान पर कब्जा कर लिया गया।
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मकान को खाली कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मकान को आगे किराए पर भी दे रखा था। पुलिस की मौजूदगी में शांति के साथ मकान मालिक को उनका हक दिलाया गया।
असलम खान ने पुलिस प्रशासन, न्यायालय और अपने वकील का धन्यवाद किया।
👉 यह मामला बताता है कि कानून के सामने गलत नीयत ज्यादा दिन नहीं टिकती।
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by वसीम खान संपादक
    1
    Post by वसीम खान संपादक
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डॉलिवुड की फिल्मो है मनोरंजन का खजाना नए पुराने कलाकारों के साथ
    1
    डॉलिवुड की फिल्मो है मनोरंजन का खजाना नए पुराने कलाकारों के साथ
    user_G B music
    G B music
    Naugawan Sadat, Amroha•
    10 hrs ago
  • मिट्टी खनन में बिना परमिशन डबल टेरा ट्रेक्टर ट्राली, धामपुर...
    1
    मिट्टी खनन में बिना परमिशन डबल टेरा ट्रेक्टर ट्राली, धामपुर...
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.