झूठे मुकदमों में फसाकर व धन उगाही का पीड़ता ने लगया आरोप, SSP महोदय से करवाई की मांग संवाददाता संजीव कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के निवासी यादराम पुत्र मनीराम ने एक दंपत्ति और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त दंपत्ति द्वारा लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर धन उगाही की जाती है और धमकाकर दबाव बनाया जाता है। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी महिला पहले भी कई मामलों में लोगों को फंसा चुकी है। एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए बताया गया कि उसकी बेटी के नाम से दर्ज एक गंभीर मुकदमे में बाद में न्यायालय में बयान बदलने की बात सामने आई थी। खबर में पीड़ित युवती का नाम गोपनीय रखा गया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी दंपत्ति द्वारा प्रार्थी के पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया और अब पूरे परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा अवैध कब्जा, गाली-गलौज और मारपीट जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। यादराम ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
झूठे मुकदमों में फसाकर व धन उगाही का पीड़ता ने लगया आरोप, SSP महोदय से करवाई की मांग संवाददाता संजीव कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के निवासी यादराम पुत्र मनीराम ने एक दंपत्ति और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त दंपत्ति द्वारा लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर धन उगाही की जाती है और धमकाकर दबाव बनाया जाता है। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी महिला पहले भी कई मामलों में लोगों को फंसा चुकी है। एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए बताया गया कि उसकी बेटी के
नाम से दर्ज एक गंभीर मुकदमे में बाद में न्यायालय में बयान बदलने की बात सामने आई थी। खबर में पीड़ित युवती का नाम गोपनीय रखा गया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी दंपत्ति द्वारा प्रार्थी के पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया और अब पूरे परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा अवैध कब्जा, गाली-गलौज और मारपीट जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। यादराम ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
- *कार्यभार लेने के उपरांत जनपद के अधिकारियों से किया परिचय* *जिलाधिकारी की माननीय जनप्रतिनिधि, जनता एवं मीडिया से संवाद पर रहेगी प्राथमिकता* *जनपद के विकास को गति देने में एक टीमवर्क के रूप में किया जाएगा कार्य: - डीएम* *जनपद में किसी को कोई भी समस्या होने पर जिलाधिकारी के द्वार हमेशा खुले रहेंगे:-* *हापुड़।* आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जनपद हापुड़ की नवीन जिलाधिकारी कविता मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर कोषागार हापुड़ में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जनपद के सभी अधिकारियों के साथ परिचय किया। उसके उपरांत नवीन जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यकक्ष में पहुंचकर जनपद के मीडिया बंधुओं के साथ संवाद किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा इसके लिए हम सब टीमवर्क के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करने की होगी। इसके साथ सभी के लिए मेरे कार्यालय का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। जिलाधिकारी ने माननीय जनप्रतिनिधि , जनता एवं मीडिया से संवाद बनाते हुए जनपद में हो रहे कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी कार्य प्रगतिशील है उनको एक परिवार की तरह आगे बढ़ाया जाएगा तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।।4
- मूसाझाग में दर्दनाक सड़क हादसा: लग्जरी कार की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 मूसाझाग थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नई सड़क मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे रिंग रोड के पास गांव मनिकापुर कौर चौराहे के नजदीक हुई इस घटना में एक लग्जरी कार ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बामियाना निवासी झबीनाथ की पत्नी सावित्री (45 वर्ष) अपने बेटे प्रताप (23 वर्ष) के साथ बाइक से दातागंज की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तिगुलापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार में फंसे प्रताप को गंभीर हालत में बाहर निकाला और सावित्री के शव को भी बाहर निकाला। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रताप का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में शामिल लग्जरी कार पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था और इसे एक सपा नेता की गाड़ी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और चालक की तलाश जारी है। इस भीषण हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिसे देखकर लोग स्तब्ध हैं।1
- मनुष्य के मरने के बाद शरीर में कितने प्रकार के रोग लग जाते हैं बहुत तेज दिमाग वाले ही कमेंट करके बताएंगे और हमारे पेज को फॉलो करेंगे1
- Post by Sandprakash1
- Post by Imshad Husain3
- सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फॉर्म ऑनलाइन किया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है शमशाद पुत्र ई शतक निवासी मोहल्ला दहलीज तहसील सहसवान के निवासी हैं नाम नाम प्रकार है अमन अनवरी प्रधानमंत्री आवास के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है अनवरी बेगम ने प्रार्थना पत्र पूर्व में दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है हम आपको बताते चले की रजत नाम का व्यक्ति अवैध वसूली कर रहा है अज्जू कि प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल तहसील स्तर पर जांच के लिए रखी गई है3
- एक दिन पहले सूरज तिवारी ने युवक को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की दी थी धमकी.. आरोप है कि अगले ही दिन सूरज तिवारी 10-12 अज्ञात साथियों के साथ कैफे/रेस्टोरेंट में घुस आया और पत्रकार को मारा पीटा.. दबंगों ने पत्रकार को बुरी तरह पीटा और खींचकर ले जाने की कोशिश की और उसके पास से करीब ₹6700 छीनकर दबंग फरार हो गए.. पीड़ित ने अलीगंज थाने पर दी तहरीर। *अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा* पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार1
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1
- मूसाझाग में दर्दनाक सड़क हादसा: लग्जरी कार की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 मूसाझाग थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नई सड़क मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे रिंग रोड के पास गांव मनिकापुर कौर चौराहे के नजदीक हुई इस घटना में एक लग्जरी कार ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बामियाना निवासी झबीनाथ की पत्नी सावित्री (45 वर्ष) अपने बेटे प्रताप (23 वर्ष) के साथ बाइक से दातागंज की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तिगुलापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार में फंसे प्रताप को गंभीर हालत में बाहर निकाला और सावित्री के शव को भी बाहर निकाला। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रताप का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में शामिल लग्जरी कार पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था और इसे एक सपा नेता की गाड़ी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और चालक की तलाश जारी है। इस भीषण हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिसे देखकर लोग स्तब्ध हैं।3