logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबाह जैन बगीची से निकली भव्य शोभायात्रा, 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र आराधना का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ अम्बाह। धर्मनगरी अम्बाह के जैन बगीची परिसर में चातुर्मासरत आचार्यश्री सिद्धांत सागर जी महाराज की शिष्या परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी, परम पूज्य आर्यिका संयोगमति माताजी, क्षुल्लिका सम्पर्कमति माताजी, क्षुल्लिका सानिध्यमति माताजी एवं समर्पितमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र आराधना का श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर जैन बगीची से राठौटी बैंड की मधुर धुनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः जैन बगीची पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ इसका समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भगवान महावीर स्वामी एवं णमोकार महामंत्र के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आराधना के प्रथम दिवस के पुण्यार्जक भागचंद जैन, ऊषा जैन भंडारी, कुंदन जैन भंडारी एवं समस्त भंडारी परिवार रहे। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चना कर णमोकार महामंत्र आराधना का शुभारंभ कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का जाप कर धर्मलाभ अर्जित किया। भजन, मंगलाचरण एवं जयघोष से पूरा जैन बगीची परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। अपने मंगल प्रवचन में परम पूज्य आर्यिका श्री संगममति माताजी ने कहा कि "णमोकार महामंत्र समस्त मंत्रों का मूल है। इसका श्रद्धा, विश्वास और एकाग्रता के साथ किया गया जाप आत्मशुद्धि, मानसिक शांति तथा आत्मबल की वृद्धि का श्रेष्ठ साधन है।" उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आगामी 35 दिनों तक नियमित रूप से आराधना में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए आत्मकल्याण एवं पुण्यार्जन का संदेश दिया। इस अवसर पर जैन बगीची स्थित पांडुकशिला पर भगवान का विधिवत अभिषेक, पूजन-अर्चना, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का पुण्य लाभ समाजजनों ने प्राप्त किया। आयोजन समिति के अनुसार आगामी 35 दिनों तक प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल णमोकार महामंत्र जाप, प्रवचन, पूजन तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रथम दिवस की संध्या आरती एवं णमोकार महामंत्र आराधना का पुण्य लाभ भी भागचंद जैन, ऊषा जैन भंडारी, कुंदन जैन भंडारी एवं समस्त भंडारी परिवार द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रद्धा, अनुशासन एवं धार्मिक उत्साह से संपन्न यह आयोजन नगर के धार्मिक वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना गया।

3 hrs ago
user_Bunty shrivas
Bunty shrivas
अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

अंबाह जैन बगीची से निकली भव्य शोभायात्रा, 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र आराधना का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ अम्बाह। धर्मनगरी अम्बाह के जैन बगीची परिसर में चातुर्मासरत आचार्यश्री सिद्धांत सागर जी महाराज की शिष्या परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी, परम पूज्य आर्यिका संयोगमति माताजी, क्षुल्लिका सम्पर्कमति माताजी, क्षुल्लिका सानिध्यमति माताजी एवं समर्पितमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र आराधना का श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर जैन बगीची से राठौटी बैंड की मधुर धुनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः जैन बगीची पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ इसका समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भगवान महावीर स्वामी एवं णमोकार महामंत्र के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आराधना के प्रथम दिवस के पुण्यार्जक भागचंद जैन, ऊषा जैन भंडारी, कुंदन जैन भंडारी एवं समस्त भंडारी परिवार रहे। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चना कर णमोकार महामंत्र आराधना का शुभारंभ कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का जाप कर धर्मलाभ अर्जित किया। भजन, मंगलाचरण एवं जयघोष से पूरा जैन बगीची परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। अपने मंगल प्रवचन में परम पूज्य आर्यिका श्री संगममति माताजी ने कहा कि "णमोकार महामंत्र समस्त मंत्रों का मूल है। इसका श्रद्धा, विश्वास और एकाग्रता के साथ किया गया जाप आत्मशुद्धि, मानसिक शांति तथा आत्मबल की वृद्धि का श्रेष्ठ साधन है।" उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आगामी 35 दिनों तक नियमित रूप से आराधना में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए आत्मकल्याण एवं पुण्यार्जन का संदेश दिया। इस अवसर पर जैन बगीची स्थित पांडुकशिला पर भगवान का विधिवत अभिषेक, पूजन-अर्चना, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का पुण्य लाभ समाजजनों ने प्राप्त किया। आयोजन समिति के अनुसार आगामी 35 दिनों तक प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल णमोकार महामंत्र जाप, प्रवचन, पूजन तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रथम दिवस की संध्या आरती एवं णमोकार महामंत्र आराधना का पुण्य लाभ भी भागचंद जैन, ऊषा जैन भंडारी, कुंदन जैन भंडारी एवं समस्त भंडारी परिवार द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रद्धा, अनुशासन एवं धार्मिक उत्साह से संपन्न यह आयोजन नगर के धार्मिक वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चरखारी राजकीय पीजी कॉलेज की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल
    1
    चरखारी राजकीय पीजी कॉलेज की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का धमाकेदार असर: जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, राजकीय विद्यालय आरी के जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया शुरू राष्ट्र एवं समाज हित में निरंतर संघर्षरत प्रमुख सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को झुकना ही पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को 15 दिन की सख्त चेतावनी दी थी। ​श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार द्वारा दी गई चेतावनी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी के मुख्य द्वार के सामने स्थित दो जर्जर कक्षा-कक्षों व बरामदे को जमींदोज करने, समतलीकरण करने तथा पुरानी निर्माण सामग्री की नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। ​श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने कहा कि संगठन क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित है। यदि नीलामी के बाद तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संगठन पुनः बड़ा आंदोलन करेगा‌ एवं तीन दिन पूर्व धरने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के लिए समस्त पत्रकारों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं
    4
    श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का धमाकेदार असर: जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, राजकीय विद्यालय आरी के जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया शुरू

राष्ट्र एवं समाज हित में निरंतर संघर्षरत प्रमुख सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को झुकना ही पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को 15 दिन की सख्त चेतावनी दी थी। ​श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार द्वारा दी गई चेतावनी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी के मुख्य द्वार के सामने स्थित दो जर्जर कक्षा-कक्षों व बरामदे को जमींदोज करने, समतलीकरण करने तथा पुरानी निर्माण सामग्री की नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। ​श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने कहा कि संगठन क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित है। यदि नीलामी के बाद तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संगठन पुनः बड़ा आंदोलन करेगा‌ एवं तीन दिन पूर्व धरने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के लिए समस्त पत्रकारों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक 
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण
फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नगरपालिका व पंचायती राज चुनावों को लेकर बसेड़ी कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर बसेड़ी (धौलपुर)। आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर बसेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा योग्य एवं जनाधार वाले प्रत्याशियों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरना होगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता के बीच पहुंचा जाएगा। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ हो, जो जनता से निरंतर जुड़े हों तथा कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो। घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करने तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हें पार्टी के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बसेड़ी विधायक संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी प्रशांत उपाध्याय, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ौरा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा, ओमवास शर्मा, रामदीन कुशवाहा, रामगोपाल चच्चू, पूर्व प्रधान बद्री जाटव, कुसुम कुशवाहा, सत्यनारायण गोस्वामी, मवशियाराम, लाखन सिंह, बाबूलाल जाटव, मुकेश परमार, लोकेश पाराशर, बजरंग सिंह, श्यामवीर सिंह, अजय मीणा, यशु शर्मा, सोनू भगवान सिंह जगरिया, प्रवीण शाक्य, रोहित तिवारी, आशिक खान, रॉबिन खटाना, सत्यवीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    नगरपालिका व पंचायती राज चुनावों को लेकर बसेड़ी कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बसेड़ी (धौलपुर)। आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर बसेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा योग्य एवं जनाधार वाले प्रत्याशियों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरना होगा।
नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता के बीच पहुंचा जाएगा। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ हो, जो जनता से निरंतर जुड़े हों तथा कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो।
घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करने तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हें पार्टी के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बसेड़ी विधायक संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी प्रशांत उपाध्याय, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ौरा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा, ओमवास शर्मा, रामदीन कुशवाहा, रामगोपाल चच्चू, पूर्व प्रधान बद्री जाटव, कुसुम कुशवाहा, सत्यनारायण गोस्वामी, मवशियाराम, लाखन सिंह, बाबूलाल जाटव, मुकेश परमार, लोकेश पाराशर, बजरंग सिंह, श्यामवीर सिंह, अजय मीणा, यशु शर्मा, सोनू भगवान सिंह जगरिया, प्रवीण शाक्य, रोहित तिवारी, आशिक खान, रॉबिन खटाना, सत्यवीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। ​बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। ​इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए। ​उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है। ​बिट्टू पंडित आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा
    1
    आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है।
​बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है।
​इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए।
​उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है।
​बिट्टू पंडित
आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, समाज हित में मिलकर करेंगे कार्य धौलपुर। माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। जारी सूची के अनुसार मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी को मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी (सोनू) को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी (पिल्लू), नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी (सोनू) एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है। संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा (बाड़ी वाले) को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि वर्मा (बजाज) को सौंपा गया है। चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी (कानपुर वाले) एवं दीपक सोनी को नियुक्त किया गया है। प्रचार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
    3
    माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, समाज हित में मिलकर करेंगे कार्य
धौलपुर। माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे।
जारी सूची के अनुसार मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी को मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी (सोनू) को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी (पिल्लू), नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी (सोनू) एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है।
संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा (बाड़ी वाले) को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि वर्मा (बजाज) को सौंपा गया है।
चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी (कानपुर वाले) एवं दीपक सोनी को नियुक्त किया गया है। प्रचार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है।
जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों के परिवारों के बीच हुआ झगड़ा तीन लोग घायल लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते शनिवार को लगभग 7 बजे दो भाइयों के परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिससे दोनों पक्षों से गिरजा देवी, प्रज्ञा,एवं गिर्राज निवासी लहचूरा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों के परिवारों के बीच हुआ झगड़ा तीन लोग घायल
लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते शनिवार को लगभग 7 बजे दो भाइयों के परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिससे दोनों पक्षों से गिरजा देवी, प्रज्ञा,एवं गिर्राज निवासी लहचूरा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.