सिन्दरु में 68 वर्ष बाद फिर जागी परंपरा, समुद्र मंथन उत्सव में उमड़ा आस्था का महासैलाब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने निभाई ऐतिहासिक परंपरा, ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा सिन्दरु तखतगढ़ मारवाड़ की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए सिन्दरु क्षेत्र में ऐतिहासिक समुद्र मंथन, समंद डोवण उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस पारंपरिक धार्मिक उत्सव में क्षेत्रभर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से सिन्दरु आस्था के विशाल केंद्र में बदल गया। उत्सव का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों की थाप और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा के साथ हुआ। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए मुख्य तालाब की ओर प्रस्थान किया। तालाब परिसर पहुंचने के बाद विधि-विधान से जलाशय का पूजन किया गया। इसके पश्चात मन्नतधारी महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने पवित्र जल में उतरकर पारंपरिक समुद्र मंथन की ऐतिहासिक रस्म निभाई। सिन्दरु वाघनाड़ी में भी उमड़े हजारों श्रद्धालु, प्रमुख मार्गों पर बढ़ा यातायात दबाव मुख्य आयोजन के साथ सिन्दरु वाघनाड़ी में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से सिन्दरु की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया तथा कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों की सक्रियता से यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखा गया। विशाल धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में समाजसेवी हनुवंत सिंह राणावत, पंचायत प्रशासक चौथी देवी तथा समाजसेवी नरेंद्र देवासी सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और स्थानीय समाजसेवियों तथा प्रवासियों के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। तालाब परिसर में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। सिन्दरु निवासी राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि 68 वर्षों के बाद आयोजित यह ऐतिहासिक आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए अविस्मरणीय रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और सदियों पुरानी परंपरा के पुनर्जीवन ने इस आयोजन को सिन्दरु के इतिहास का यादगार अध्याय बना दिया।

- तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव में वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी अनराज मेवाड़ा ओर वार्ड 16 से उनकी पत्नी सरोज मेवाड़ा ने पार्षद पद पर जीत हासिल की है तखतगढ़ वार्ड नंबर 19 वार्डवासियों स्नेह आशीर्वाद विश्वास सहयोग एवं समर्थन के फलस्वरूप में आपका अनराज मेवाड़ा पिछले 45 वर्षों से भाजपा के अभेद्य गढ़ के रूप में पहचाने जाने वाले वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस की विजय का इतिहास रचने में सफ़ल हुआ हूं। यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक गौरवपूर्ण एवं अतिस्मरणीय क्षण है। जिस वार्ड से भाजपा के दो - दो चैयरमेन विजयी होकर नगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह मेरे जीवन का अत्यंत भावुक गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण है। जिस वार्ड से भाजपा के दो दो चैयरमेन विजयी होकर नगर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, हॉट सीट पर कांग्रेस की विजय की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। परंतु आप अभी के अटूट प्रेम विश्वास और आशीर्वाद ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब जनता का स्नेह और अपनों का साथ मिल जाए, तो वर्षों पुराने मजबूत से मजबूत गढ़ को भी लोकतांत्रिक तरीके से फतह किया जा सकता है सम्माननीय मतदाता ने जिस आत्मीयता विश्वास और अपनत्व के साथ मेरा साथ दिया है। उसे में जीवनभर अपने हृदय में संजोकर रखूंगा। आम सभी का यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है। आपके इस अपार उपकार का ऋण में जीवन के अंतिम क्षण तक नहीं चुका पाऊंगा1
- गुडा एन्दला में गणेश जी की मूर्ति को रेवाडी रथ में बिठाकर जय _ जैकारो के साथ गांव में भ्रमण करवाया जा रहा है 1 गुडा एन्दला में गणेश जी की मूर्ति को रेवाडी रथ में बिठाकर जय _ जैकारो के साथ गांव में भ्रमण करवाया जा रहा है 1 (चौथाराम मीणा ) कीरवा । गुडा एन्दला गांव मे गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणेशजी को रेवाडी रथ में विराजमान कर गांव में भ्रमण करवाया जा रहा है। भरत छीपा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीभुतेश्ववर महादेव मंदिर में विराजमान गजानन महाराज को रेवाड़ी रथ में विराजमान और आरती कर गांव के मालियों वास , खारवलो वास , मैन बाजार और पुलिस थाना रोड होते हुए भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकालकर वापस मंदिर पहुंच कर महाआरती की जाती है । शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु रेवाड़ी रथ के निचे गुजरते हुए आशिर्वाद लेते हैं। श्रृद्धालु ओ ने गणपति बप्पा मोरया मंगल मुर्ति मोरया , हर हर महादेव और इन्द्र देव भगवान के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया। महाआरती के दौरान गांव की खुशहाली और बारिश की कामना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पुजारी रमेशपुरी, भंवरलाल ओझा , हिम्मतराम ओझा, दिनेश जोशी, बालकिशन ओझा,बाबुलाल मालवीय, प्रवीण मालवीय, शांतिलाल छीपा, कमल किशोर, गोविंद मालवीय, हरिओम प्रजापत सहित गांव के कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे ।2
- जोधपुर में फायरिंग के दावे से हड़कंप, पुलिस के सामने खुलकर बोले युवक जोधपुर में फायरिंग के दावे से हड़कंप, पुलिस के सामने खुलकर बोले युवक जोधपुर में फायरिंग के दावे से हड़कंप, पुलिस के सामने खुलकर बोले युवक1
- रानी खुर्द में जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, विपिन कच्छवाह को कंधों पर उठाकर घुमाया रानी खुर्द नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में विपिन जी कच्छवाह की जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस और नृत्य किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान समर्थकों ने विपिन कच्छवाह को कंधों पर उठाकर घुमाया और जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। जीत के बाद वार्ड में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।1
- हमारे 10 घर है कोई आने जाने का रास्ता नहीं है बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है हमारे 10 घर है कोई आने जाने का रास्ता नहीं है हमारे बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है यह रास्ता बता रहा हूं आपको इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें रास्ता दिलाने का प्रयास करें1
- ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- तखतगढ़ निकाय चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी मीणा जीत पर ढोल बजाकर डांस तखतगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर मीना जीते हैं। उनकी इस जीत को समर्थकों ने ढोल बजाकर डांस करते हुए सेलिब्रेट किया। कई जगहों से कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद ढोल ताशे के साथ जूलुस निकालने और वार्डवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया प्रत्याशी भंवर मीना की जीत के बाद उनके समर्थकों और वार्डवासियों ने ढोल बजाकर ओर डांस करके अपनी खुशी का इजहार किया। इसी तरह राजस्थान नगर निगम व नगर पालिका और वार्डों से भी विजेताओं के स्वागत किया प्रत्याशी के जीत खुशी में दो जेसीबी मशीन से फुल बरसाए3
- चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत, चाय पीते समय सीने में उठा दर्द मारवाड़ जंक्शन में वार्ड-7 से निर्दलीय जीते थे अबरार खान मेव | बीजेपी-कांग्रेस के 11-11 पार्षद, बोर्ड गठन में निर्दलीयों की भूमिका अहम पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में नगर पालिका चुनाव का परिणाम आने के महज एक दिन बाद वार्ड-7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव (58) का निधन हो गया। मंगलवार सुबह घर पर चाय पीते समय अचानक सीने में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अबरार खान मेव ने वार्ड-7 से जीत दर्ज की थी। मंगलवार सुबह उनके घर पर जीत की बधाई देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। इसी दौरान करीब 8 बजे चाय पीते समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन और मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी-कांग्रेस ने 11-11 वार्ड जीते मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। सोमवार को घोषित चुनाव परिणाम में बीजेपी और कांग्रेस ने 11-11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। ऐसे में नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। अब निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव के निधन के बाद बोर्ड गठन के राजनीतिक समीकरण पर भी असर पड़ने की संभावना है। कोयला व्यापारी और मुस्लिम समाज के सदर थे अबरार खान मेव क्षेत्र में कोयले के बड़े व्यापारी के रूप में भी जाने जाते थे। वे मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) रह चुके थे और इससे पहले वार्ड पंच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी उनके निधन की सूचना मिलने पर बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद 14 सितंबर को उन्होंने अबरार खान को बधाई दी थी और उनका मुंह भी मीठा करवाया था। मारवाड़ जंक्शन पहली बार नगरपालिका बनी है। ऐसे में पहले नगरपालिका बोर्ड के गठन को लेकर चुनाव परिणाम के बाद से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। अब नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद के निधन से स्थानीय राजनीति में भी नया मोड़ आ गया है।1
- गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य बर। ग्राम के जोधपुर रोड स्थित मुख्य दरवाजे के पास वर्षों पुराने गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा के द्वारा करवाया जा रहा है। चबूतरे पर कोटा स्टोन लगाने का कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का स्वरूप निखरने के साथ ही मंदिर के सौंदर्य में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने मंदिर के चबूतरे की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के बीच चबूतरे पर कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा की थी। घोषणा के अगले ही दिन से जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवा दिया गया। मंदिर के चबूतरे के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा का आभार जताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।1