Shuru
Apke Nagar Ki App…
घूरपुर में पहुंची विशाल त्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही मौजूद छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से प्रारंभ में हुई विशाल महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा का घूरपुर क्षेत्र में आज शनिवार शाम 04:30 के आसपास भव्य आगमन हुआ। यात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और यात्रा की निगरानी करते रहे। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
Rohit Sharma
घूरपुर में पहुंची विशाल त्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही मौजूद छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से प्रारंभ में हुई विशाल महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा का घूरपुर क्षेत्र में आज शनिवार शाम 04:30 के आसपास भव्य आगमन हुआ। यात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और यात्रा की निगरानी करते रहे। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारा तहसील परिसर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने की। इस दौरान तहसीलदार रोशनी सोलंकी और एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। समाधान दिवस में क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए निर्देश दिए। समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पारदर्शी व्यवस्था पर जोर दिया गया।1
- प्रयागराज जिले के राजापुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन कौंधियारा विकासखंड के अंतर्गत राजापुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक महोत्सव का भव्य एवं यादगार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक एवं ग्रामवासी भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यालय में अच्छे आचरण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को ग्राम प्रधान एवं शिक्षकों द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। जब बच्चों के माता-पिता मंच पर सम्मानित हुए तो उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने बच्चों को केवल प्यार-दुलार ही नहीं, बल्कि उत्तम शिक्षा देकर उन्हें जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। महोत्सव के अवसर पर बच्चों को शिक्षकों एवं ग्राम प्रधान द्वारा पेंसिल बॉक्स, कलर बॉक्स, रजिस्टर, स्टील प्लेट, टिफिन बॉक्स एवं गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजकुमारी पटेल रहीं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में यही बच्चे राष्ट्र को विकास की नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान राजेश पटेल ने सभी आगंतुक ग्रामवासियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षामित्र सुरेन्द्र सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक गण अंजू खरवार, शालिनी शर्मा, शाजिया परवीन, तुलिका गुप्ता, अश्वनी कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की सहभागिता और जागरूकता को भी मजबूत किया।1
- मेरे गांव में पानी निकालने का कोई भी जगह नहीं है आप सभी लोग से निवेदन करता हूं कि यह गांव भीत पचमुड़ा टोला में भी ध्यान दे1
- जिला वॉलीबाल संघ प्रयागराज का चुनाव संपन्न. ★आर.पी.शुक्ला महासचिव, प्रभात राय अध्यक्ष तथा के.बी.एल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बने।★ मेजा : डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन(डीवीए),प्रयागराज की आम सभा की विशेष बैठक (चुनावी मीटिंग) स्थानीय मेजारोड स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज गौसौराकलां में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जॉर्डन.एच.नाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 4 वर्षों तक के लिए पदाधिकारियों का चुनाव सरकार की गाइडलाइन के अनुसार गुप्त मतदान द्वारा संपन्न हुआ। उपरोक्त चुनाव में कुल 81 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार, महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार तथा कोषाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। जिसमें प्रभात कुमार राय को अध्यक्ष, आर.पी.शुक्ला को महासचिव तथा के.बी.एल श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। उक्त अवसर पर जिला प्रशासन प्रयागराज द्वारा नामित मुख्य चुनाव अधिकारी गुलशन शर्मा जिला युवा कल्याण अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी टी.एन.सिंह, जिला ओलंपिक संघ के नामित पर्यवेक्षक नारायण जी गोपाल एवं उप जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा नामित पर्यवेक्षक अजय कुमार तिवारी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन मेजा और वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।।4
- समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका - उज्जवल मेजा, प्रयागराज। मेजा विधानसभा क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार को तीन महापुरुषों की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रामनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने गांव के तीन अलग-अलग स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं सहित स्वतंत्रता सेनानी पट्टिका का अनावरण किया। शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम कार्य करती है। यह बातें मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे इलाहाबाद सांसद उज्जवल रमण सिंह ने शनिवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित एसडी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के वार्षिक समारोह में कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही विद्यालय के गुणवत्ता का पता चलता है। उसी से ही बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। इन्हीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की छवि झलकती है। कार्यक्रम का संचालन रामनगर के प्रधान संगीता नीरज सिंह और पंकज यादव ने किया। स्कूल के संस्थापक यशवंत सिंह ने सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया और उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतुल यादव, संजय प्रधान, रक्षा मंत्री यादव, विमलेश यादव, सूरज माही, आशीष कुमार, विवेक कुमार, निहाल यादव, आलोक मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।2
- हमारे रामनगर का स्कूल का वीडियो कुमार रेड्डी रामायण आए हुए हैं बहुत बड़ा उत्सव हो रहा है1
- एस डी पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव महोत्सव1
- कौंधियारा विकासखंड के अंतर्गत राजापुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक महोत्सव का भव्य एवं यादगार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक एवं ग्रामवासी भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यालय में अच्छे आचरण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को ग्राम प्रधान एवं शिक्षकों द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। जब बच्चों के माता-पिता मंच पर सम्मानित हुए तो उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने बच्चों को केवल प्यार-दुलार ही नहीं, बल्कि उत्तम शिक्षा देकर उन्हें जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। महोत्सव के अवसर पर बच्चों को शिक्षकों एवं ग्राम प्रधान द्वारा पेंसिल बॉक्स, कलर बॉक्स, रजिस्टर, स्टील प्लेट, टिफिन बॉक्स एवं गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजकुमारी पटेल रहीं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में यही बच्चे राष्ट्र को विकास की नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान राजेश पटेल ने सभी आगंतुक ग्रामवासियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षामित्र सुरेन्द्र सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक गण अंजू खरवार, शालिनी शर्मा, शाजिया परवीन, तुलिका गुप्ता, अश्वनी कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की सहभागिता और जागरूकता को भी मजबूत किया।4