Shuru
Apke Nagar Ki App…
#कौशांबी: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव में गोमती पर बैठे एक युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचर को ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, घटना के दौरान उसके दो साथी मोटरसाइकिल से मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार साथियों की तलाश कर रही है!! #कौशांबी: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव में गोमती पर बैठे एक युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचर को ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, घटना के दौरान उसके दो साथी मोटरसाइकिल से मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार साथियों की तलाश कर रही है!!
रवि कुमार पत्रकार
#कौशांबी: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव में गोमती पर बैठे एक युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचर को ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, घटना के दौरान उसके दो साथी मोटरसाइकिल से मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार साथियों की तलाश कर रही है!! #कौशांबी: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव में गोमती पर बैठे एक युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचर को ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, घटना के दौरान उसके दो साथी मोटरसाइकिल से मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस मामला दर्ज कर फरार साथियों की तलाश कर रही है!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- [01/08, 8:08 pm] Saima Shahida: प्रयागराज में शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का गला रेता हुआ शव मिला प्रयागराज में शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का गला रेता हुआ शव मिला। करीब 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।: मऊआइमा थाना क्षेत्र के नौवा का बाग कामामला1
- मनौरी में आगामी होने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेला के लिए मेला कमेटी की प्रथम बैठक हुई सम्पन दशहरे मेले के दूसरे दिन को भव्य बनाने के लिए पहली बार बनाई गई राम दल कमेटी अनिल केसरवानी को सर्व सम्मति से राम दल कमेटी के अध्यक्ष चुना गया मेलाप्रमुख,अध्यक्ष,प्रबंधक,उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियो की उपास्थिति मे तैयार की गई रूपरेखा बैठक में आय व्यय, सहित तमाम बातों पर हुई चर्चा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत खबर हिंदी दैनिक PRIME 18 NEWS मनौरी/कौशाम्बी...आगामी होने वाले दशहरा मेला के लिए मनौरी दशहरा रामलीला मेला कमेटी की प्रथम बैठक शनिवार 1 अगस्त को छोटे लाल वाटिका में संपन्न हुई जिसमे पिछले साल हुए मेले में आय व्यय सहित तमाम बातों पर चर्चा हुई। इस बार दशहरे मेले के दूसरे दिन को भव्य बनाने के लिए पहली बार राम दल कमेटी भी बनाई गई है जो दूसरे दिन होने वाले राम दल का कार्यभार देखेगा। अनिल केसरवानी को सर्व सम्मति से राम दल कमेटी के अध्यक्ष चुना गया है। बैठक की अगुवाई मेला प्रमुख पूर्व प्रधान जगदीश चंद्र केसरवानी, मेला प्रमुख सुधीर केसरवानी(अध्यक्ष व्यापार मंडल), मेला प्रमुख रतन केसरवानी,मेला प्रमुख मनोज केसरवानी उर्फ मनोज पटेल, मेला प्रमुख सुनील साहू ,मेला प्रमुख पूर्व प्रधान राधे श्याम केसरवानी, मेला प्रमुख नरोत्तम दास केसरवानी ने किया जिसमे मेला अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी, प्रबंधक उमेश कुमार उर्फ दीपू , कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार उर्फ डब्लू ने सभी आए कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया। बता दू की मनौरी बाज़ार मे हर साल की तरह इस बार भी दशहरा मेला का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाने की तैयारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब हो की मनौरी बाजार में तीन दिनी दशहरा मेला लगता हैं। दूसरे दिन ऐतिहासिक दंगल मेला दिन में और रात में भरत मिलाप के तहत राम दल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता हैं। मेला कमेटी पदाधिकारियों के पदों में लगभग कोई बदलाव नहीं किया गया।सभी पदाधिकारी अपने पूर्ववत पद पर बने रहेंगे। बैठक में आये सभी मेला पदाधिकारियो और सदस्यो ने अपनी अपनी बात रामलीला मेला कमेटी अध्यक्ष कुबेर चन्द्र केसरवानी व प्रबंधक उमेश चन्द्र उर्फ़ दीपू केसरवानी ,कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी के समक्ष रखी की कैसे इस बार के मेले को सुचारु से सम्पन्न कराया जाय।बाजार की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में मेला अध्यक्ष कुबेरचंद्र केसरवानी ,प्रबंधक उमेश चन्द्र उर्फ़ दीपू केसरवानी, मेला प्रमुख रतन केसरवानी,कोशाध्यक्ष अवधेश केसरवानी, पूर्व प्रधान मनौरी रवि केसरवानी,मन्त्री बलराम साहू,,मुन्ना केसरवानी,अनिल केसरवानी,राजू केसरवानी, प्रमोद केसरवानी भट्ठा, राजकुमार, अरविंद सोनकर,विकास केसरवानी बालू वाले,धीरेंद्र केसरवानी, गौतम गुप्ता, संजय भट्ठा,जेपी वर्मा, भारत लाल,गिरीश चंद्र, राजू केसरवानी, राजेश कुमार केसरवानी (गुड़ वाले), राजीव केसरवानी, आदि पदाधिकारी और सदस्य सहित चौकी कमेटी के लोग मौजूद रहे।1
- राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग एवं सामाजिक उत्थान का अनु प्रयागराज। लोक सेवक मंडल प्रयागराज द्वारा भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय प्रोफेसर हरीश प्रताप सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने कहा कि लोक सेवक मंडल के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय ने भारत के गरीबों, किसानों, अशिक्षित महिलाओं एवं वंचित वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से लोक सेवक मंडल की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी ने अपने त्याग, तपस्या एवं सत्कर्मों के बल पर लाला लाजपत राय के आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोक सेवक मंडल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। हिंदी को राजभाषा का सम्मान दिलाने के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। विशिष्ट अतिथि राजीव शुक्ला अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के विकास, सामाजिक समरसता एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि टंडन जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रख्यात पत्रकार, लेखक, विचारक एवं कुशल प्रशासक भी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म प्रकाश तिवारी सचिव, लोक सेवक मंडल प्रयागराज ने की। स्वागत भाषण शिव सेवक सिंह, वरिष्ठ सदस्य लोक सेवक मंडल स्थानीय सलाहकार समिति, प्रयागराज एवं वरिष्ठ पार्षद, नगर निगम प्रयागराज ने दिया। उपरोक्त जानकारी रविशंकर मिश्र मिडिया प्रभारी लोकसेवक मंडल ने दिया l ओम प्रकाश शुक्ला, निदेशक, गांधी एकेडमिक संस्थान ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। आनंद घिल्डियाल, वरिष्ठ पार्षद ने आभार व्यक्त किया तथा अरविंद चोपड़ा, प्रभारी, लोक सेवक मंडल प्रयागराज ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समाजसेविका अनुराधा एवं शिवांगी साहनी के निर्देशन में स्लम बस्तियों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने बच्चों को मेडल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव, समाजसेविका मधु, लवलेश सिंह, घनश्याम मास्टर, कर्मचारी नेता फूलचंद यादव, राकेश बनोधा, सगीर अहमद, दूधनाथ, शिखा गुप्ता, मनोज केशरवानी, संजय पाण्डेय, नीलू जायसवाल, बेदप्रकाश, डॉ यशवंत पाल, सुभाष चंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।3
- प्रयागराज में हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्वः झूसी पुल से वाराणसी तक बैरिकेडिंग; ड्रोन से निगरानी, रूट डायवर्जन प्रयागराज। भगवान शिव की आराधना का पवित्र श्रावण (सावन) माह की शुरुआत हो गई है। प्रयागराज में मंदिरों, शिवालयों में भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रयागराज में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। पहले सोमवार से पहले शनिवार रात से प्रयागराज से वाराणसी तक एक लेन कावंड़ियों के लिए रिजर्व कर दी गई है। सावन माह की कांवड़ यात्रा के लिए अब 29 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी और दूसरी लेन से सामान्य वाहन चलेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शास्त्री पुल (झूसी पुल) पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों की एंट्री रोक दी गई। बड़े वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। *ट्रैफिक प्लान- डायवर्जन* प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर झूसी से हनुमानगंज, हंडिया और बरौत तक बैरिकेडिंग की गई है। हाईवे की एक लेन पैदल यात्री और कावंड़ यात्रा के लिए सुरक्षित है, जबकि दूसरी लेन से सीमित और नियंत्रित ट्रैफिक चलेगा। बड़े वाहन पुल से नहीं गुजरेंगे। शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों और भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया। रोडवेज बसों के लिए बाईपास दिया गया है। अब वाराणसी और जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें हंडिया- सहसों- फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। चौराहों और तिराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की तैयारी है। *संगम नगरी प्रयागराज के त्रिवेणी से भर रहे गंगाजल* सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िए त्रिवेणी संगम से गंगाजल भरकर मनकामेश्वर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बाइट... डीपी नगर कुलदीप सिंह गुनावत1
- कौशाम्बी में ढाई फिट कद के 46 वर्षीय साफिर अहमद ने समाधान दिवस के मौके पर डीएम अमित पाल से की फरियाद... राशन कार्ड न होने के चलते राशन से वंचित था साफ़िर अहमद ... कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं बनाया राशन कार्ड... सिराथू तहसील के मकनपुरवारी गांव रहने वाला है साफिर अहमद ...!! कौशाम्बी में ढाई फिट कद के 46 वर्षीय साफिर अहमद ने समाधान दिवस के मौके पर डीएम अमित पाल से की फरियाद... राशन कार्ड न होने के चलते राशन से वंचित था साफ़िर अहमद ... कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं बनाया राशन कार्ड... सिराथू तहसील के मकनपुरवारी गांव रहने वाला है साफिर अहमद ...!!1
- रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रयागराज का मर्चेंट नेवी जवान लापता, परिवार ने पीएम मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार प्रयागराज। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भयानक युद्ध के बीच प्रयागराज के झूंसी का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता युवक झूंसी के नीबीं कला गांव का रहने वाला रामचंद्र दूबे है, जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। रामचंद्र के अचानक लापता होने से उसके घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। *सेवानिवृत्त फौजी का बेटा है रामचंद्र* नीबीं कला गांव निवासी और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान के बेटे रामचंद्र दूबे मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में वह अपने जहाज के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र के जलमार्ग के आसपास तैनात थे। युद्ध के इस खतरनाक माहौल के बीच रामचंद्र से उनके परिवार का संपर्क अचानक टूट गया। काफी कोशिशों के बाद भी जब उनसे कोई बातचीत या संपर्क नहीं हो सका, तो परिजनों की चिंता गहरा गई। *परिजनों ने की प्रधानमंत्री से अपील* लापता मर्चेंट नेवी जवान के परिजनों ने भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने पीएम मोदी और विदेश मंत्रालय से रामचंद्र की जल्द से जल्द खोजबीन कराने और उनकी सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित करने की भावुक अपील की है। *परिवार की अपील:* "युद्ध के इस माहौल में हमारे बेटे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हमें उसकी सुरक्षा को लेकर गहरा डर सता रहा है। हम प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि हमारे बेटे को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करें।" *गांव में पसरा सन्नाटा, सरकार से जगी उम्मीद* रामचंद्र के लापता होने की खबर जैसे ही नीबीं कला गांव में फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोग भी फौजी परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों से रामचंद्र को जल्द ही सकुशल तलाश कर भारत लाया जाएगा।1
- हरियाणा के रोज्ञताक भारतीय मुक्केबाज बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशी हरियाणा के रोहतक में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार के घर उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीति की शानदार जीत के बाद घर पर मौजूद उनकी मां और बहन ने भावुक होकर जश्न मनाया। चेहरे पर गर्व, आंखों में खुशी और बेटी की कामयाबी का सुकून साफ नजर आया। रिंग में बेटी के मुक्कों ने भारत को सोना दिलाया, तो घर में मां और बहन की खुशी ने इस जीत को और भी खास बना दिया1
- महिला के कुंडल छीनकर घोड़े की रफ्तार से हुआ फरार,हुई कार्यवाही अब मुज़फ्फरनगर पुलिस के कंधों से चल रहा है महिला के कुंडल छीनकर घोड़े की रफ्तार से हुआ फरार,हुई कार्यवाही अब मुज़फ्फरनगर पुलिस के कंधों से चल रहा है1