logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) ब्लॉक इकाई - दुद्धी, जनपद - सोनभद्र* दुद्धी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) ब्लॉक इकाई दुद्धी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय को 15000 एवं 16448 भर्ती 2016 के शिक्षकों के 10 वर्षीय चयन वेतनमान (ग्रेड पे 4600) हेतु ज्ञापन सौंपा गया। BEO महोदय ने बिना विलंब पत्रावली BSA सोनभद्र को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही ब्लॉक में शिक्षकों का वेतन खाता SBI में खोले जाने तथा नो-ड्यूज की बाध्यता समाप्त करने की बात कही। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं उनकी पूरी नवनियुक्त टीम को नए पदभार ग्रहण करने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनकी सराहना की। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने BEO महोदय को अंगवस्त्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर का बड़ा फ्रेम चित्र, डायरी-कलम भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। अनिल कुमार यादव एक अत्यंत ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार शिक्षक हैं, जो बच्चों को पूरी निष्ठा से पढ़ाते हैं और साथ ही शिक्षकों के हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। वर्तमान में वे ब्लॉक दुद्धी के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए हैं। उनकी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री श्री पवन कुमार, कोषाध्यक्ष रामसुभग, संयुक्त मंत्री हृदय नारायण गिरी, प्रवक्ता श्री राहुल रंजन प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी कर्मठ, ईमानदार एवं अपने शिक्षण कार्य के प्रति समर्पित हैं। सभी ने संकल्प लिया कि संगठन के रूप में पूरी ईमानदारी से शिक्षकों के हित में खड़े रहेंगे और किसी भी शिक्षक को परेशानी नहीं होने देंगे। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने भी हर संभव मदद का वादा किया। इस दौरान लगभग 100 से 150 शिक्षक साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर नई टीम का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में नीरज, मनोज यादव, कुलदीप, तरुण यादव, मुन्ना, अजय यादव, अजय सिंह, सुरेश, अजीत, परवेज़, ओमप्रकाश, रामरक्षा, दयाशंकर, रमेश, रवि रंजन, श्याम सुंदर, माला सिंह, सरिता सहित भारी संख्या में अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Journalist S N Yadav
Journalist S N Yadav
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
2cd112c6-9ee7-48ce-8394-2389f2bd6802

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) ब्लॉक इकाई - दुद्धी, जनपद - सोनभद्र* दुद्धी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) ब्लॉक इकाई दुद्धी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय को 15000 एवं 16448 भर्ती 2016 के शिक्षकों के 10 वर्षीय चयन वेतनमान (ग्रेड पे 4600) हेतु ज्ञापन सौंपा गया। BEO महोदय ने बिना विलंब पत्रावली BSA सोनभद्र को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही ब्लॉक में शिक्षकों का वेतन खाता SBI में खोले जाने तथा नो-ड्यूज की बाध्यता समाप्त करने की बात कही। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं उनकी पूरी नवनियुक्त टीम को नए पदभार ग्रहण करने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनकी सराहना की। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने BEO महोदय को अंगवस्त्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर का बड़ा फ्रेम चित्र, डायरी-कलम भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। अनिल कुमार यादव एक अत्यंत ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार शिक्षक हैं, जो बच्चों को पूरी निष्ठा से पढ़ाते हैं और साथ ही शिक्षकों के हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। वर्तमान में वे ब्लॉक दुद्धी के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए हैं। उनकी टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री श्री पवन कुमार, कोषाध्यक्ष रामसुभग, संयुक्त मंत्री हृदय नारायण गिरी, प्रवक्ता श्री राहुल रंजन प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी कर्मठ, ईमानदार एवं अपने शिक्षण कार्य के प्रति समर्पित हैं। सभी ने संकल्प लिया कि संगठन के रूप में पूरी ईमानदारी से शिक्षकों के हित में खड़े रहेंगे और किसी भी शिक्षक को परेशानी नहीं होने देंगे। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने भी हर संभव मदद का वादा किया। इस दौरान लगभग 100 से 150 शिक्षक साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर नई टीम का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में नीरज, मनोज यादव, कुलदीप, तरुण यादव, मुन्ना, अजय यादव, अजय सिंह, सुरेश, अजीत, परवेज़, ओमप्रकाश, रामरक्षा, दयाशंकर, रमेश, रवि रंजन, श्याम सुंदर, माला सिंह, सरिता सहित भारी संख्या में अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना जिगना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
    2
    भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की
जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना जिगना प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
    user_Manjay Varma
    Manjay Varma
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एक करोड़ 7 लाख 26से संवरेगा गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर श्रद्धालुओं को और दर्शनार्थियों को को मिलेगी सुविधाएं, सांसद विनोद कुमार बिंद, ज्ञानपुर विधायक बिपुल दुबे 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार से संवरेगा गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, सांसद बिनोद बिन्द विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन ज्ञानपुर विधानसभा के गोपीगंज स्थित प्रसिद्ध बड़े शिव मंदिर के विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है। मंदिर परिसर में अब करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराया जाएगा। विकास कार्यों का भूमि पूजन मंगलवार को भदोही के सांसद डॉ बिनोद बिन्द ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विनोद बिन्द विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे शामिल हुए। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, सोनभद्र इकाई की ओर से करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में डबल स्टोरी यात्री हाल, भव्य स्वागत द्वार, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर और पुलिस बूथ समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर की तस्वीर भी बदलेगी। भूमि पूजन के दौरान विधायक विपुल दुबे ने कहा कि धार्मिक आस्था, संस्कृति और विकास को साथ लेकर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। बड़े शिव मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और धार्मिक पर्यटन के नए अवसर भी पैदा होंगे। वहीं, ग्रामीणों ने मंदिर के विकास कार्य का स्वागत करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है, कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी लगातार ज्ञानपुर विधानसभा में काम हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, बृजेश गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, शरद पाण्डेय, दीपक मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, बाबू सिंह, आकाश, अवनीश दुबे, सच्चिदानंद अग्रहरि, रमेश पाण्डेय, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह अश्वनी अग्रवाल, रामकृष्ण खट्टू, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    4
    एक करोड़ 7 लाख 26से संवरेगा गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर श्रद्धालुओं को और दर्शनार्थियों को को मिलेगी सुविधाएं, सांसद विनोद कुमार बिंद, ज्ञानपुर विधायक बिपुल दुबे 
1 करोड़ 7 लाख 26 हजार से संवरेगा गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, सांसद बिनोद बिन्द विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन
ज्ञानपुर विधानसभा के गोपीगंज स्थित प्रसिद्ध बड़े शिव मंदिर के विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है। मंदिर परिसर में अब करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराया जाएगा। विकास कार्यों का भूमि पूजन मंगलवार को भदोही के सांसद डॉ बिनोद बिन्द ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विनोद बिन्द विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे शामिल हुए। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, सोनभद्र इकाई की ओर से करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में डबल स्टोरी यात्री हाल, भव्य स्वागत द्वार, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर और पुलिस बूथ समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर की तस्वीर भी बदलेगी। भूमि पूजन के दौरान विधायक विपुल दुबे ने कहा कि धार्मिक आस्था, संस्कृति और विकास को साथ लेकर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। बड़े शिव मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और धार्मिक पर्यटन के नए अवसर भी पैदा होंगे।
वहीं, ग्रामीणों ने मंदिर के विकास कार्य का स्वागत करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है, कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी लगातार ज्ञानपुर विधानसभा में काम हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, बृजेश गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, शरद पाण्डेय, दीपक मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, बाबू सिंह, आकाश, अवनीश दुबे, सच्चिदानंद अग्रहरि, रमेश पाण्डेय, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह अश्वनी अग्रवाल, रामकृष्ण खट्टू, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भदोही ज्ञानपुर *"वार्ड 12 में सिर्फ 500 मीटर सड़क बनी आफत, भावी प्रत्याशी जिला पंचायत उम्मीदवार विकास मिश्रा समाज सेवी ने कहा - जनता परेशान, जिम्मेदार मौन!"* *ज्ञानपुर, भदोही।* जिला पंचायत वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत ग्राम पूरेमटूका गांव में सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। इस मुद्दे पर समाजसेवी और *भावी जिला पंचायत प्रत्याशी विकास मिश्रा, ग्राम हरिहरपुर सनी पोस्ट बिछिया* ने चिंता जताई है। विकास मिश्रा ने कहा, "वार्ड 12 की जनता ने हमेशा नेताओं और प्रशासन पर भरोसा किया, लेकिन पूरेमटूका गांव की सड़क की हालत देखकर लगता है कि विकास केवल कागजों पर हुआ है। यह सड़क नहीं, परेशानी का कारण बन गई है।" उन्होंने मर्यादित शब्दों में शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने भी विकास मिश्रा के इस कदम का समर्थन किया है। *रिपोर्ट: सच का सामना न्यूज़, ज्ञानपुर भदोही* *रामेश्वर तिवारी - 9022240621
    2
    भदोही ज्ञानपुर *"वार्ड 12 में सिर्फ 500 मीटर सड़क बनी आफत, भावी प्रत्याशी जिला पंचायत उम्मीदवार विकास मिश्रा समाज सेवी ने कहा - जनता परेशान, जिम्मेदार मौन!"*
*ज्ञानपुर, भदोही।* जिला पंचायत वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत ग्राम पूरेमटूका गांव में सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है।
इस मुद्दे पर समाजसेवी और *भावी जिला पंचायत प्रत्याशी विकास मिश्रा, ग्राम हरिहरपुर सनी पोस्ट बिछिया* ने चिंता जताई है।
विकास मिश्रा ने कहा, "वार्ड 12 की जनता ने हमेशा नेताओं और प्रशासन पर भरोसा किया, लेकिन पूरेमटूका गांव की सड़क की हालत देखकर लगता है कि विकास केवल कागजों पर हुआ है। यह सड़क नहीं, परेशानी का कारण बन गई है।"
उन्होंने मर्यादित शब्दों में शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने भी विकास मिश्रा के इस कदम का समर्थन किया है।
*रिपोर्ट: सच का सामना न्यूज़, ज्ञानपुर भदोही*
*रामेश्वर तिवारी - 9022240621
    user_सच का सामना न्यूज़ यू पी
    सच का सामना न्यूज़ यू पी
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    10 hrs ago
  • लेते लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया चकबंदी विभाग के लेखपाल की गिरफ्तारी से संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर अपने वाहन में भरकर साथ ले गई विस्तृत खबर आधिकारिक पुष्टि के बाद चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, इस वक्त की बड़ी खबर लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोध दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
    1
    लेते लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
लालगंज  मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया चकबंदी विभाग के लेखपाल की गिरफ्तारी से संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर अपने वाहन में भरकर साथ ले गई विस्तृत खबर आधिकारिक पुष्टि के बाद चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, इस वक्त की बड़ी खबर लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोध दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
    user_Navnit Barnwal
    Navnit Barnwal
    Yoga instructor लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रफ्तार के कहर में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम,आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास नदी से शौच कर वापस लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंद दिया जिससे चाचा भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दर्दनाक घटना बामी गांव के पास की बताई जा रही है हादसे से आक्रोशित लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 135 को जाम कर दिया सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया पुलिस ने ट्रक को बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
    1
    रफ्तार के कहर में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम,आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास नदी से शौच कर वापस लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंद दिया जिससे चाचा भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दर्दनाक घटना बामी गांव के पास की बताई जा रही है हादसे से आक्रोशित लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 135 को जाम कर दिया सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया पुलिस ने ट्रक को बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
    user_Navnit Barnwal
    Navnit Barnwal
    Yoga instructor लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।
    1
    बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!*

*बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!*
वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: NH-135 पर अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत।
    1
    मिर्ज़ापुर: NH-135 पर अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पूर्व प्रधान एवं सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक सवारों में से एक युवक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
    1
    पूर्व प्रधान एवं सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या
बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप
हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था।
बाइक सवारों में से एक युवक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    1 hr ago
  • प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!! बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना ! प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!! बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
    1
    प्रयागराज

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!!

बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!!

अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!!

घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!!

हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!!

हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
प्रयागराज
प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!!
बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!!
अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!!
घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!!
हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!!
हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.