logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर में पिता ने दो जुड़वा बेटियों की हत्या की खुद शवो के पास बैठा रहा बुलाई पुलिस पत्नी बोली इसे अभी फांसी दे दो कानपुर में रविवार तड़के 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी।पिता ने कमरे में बेटियों का गला रेत दिया फिर लाश के पास ही बैठा रहा,खुद पुलिस को कॉल किया बोला मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है।आप लोग आ जाइए पुलिस जब उसके घर पहुंची तो दरवाजा बंद था पुलिस ने घंटी बजाई तो पत्नी ने दरवाजा खोला।पुलिस देखकर पत्नी घबरा गई पूछा क्या हो गया तब पुलिस ने पत्नी को घटना की जानकारी दी।पत्नी भागते हुए पति के कमरे में पहुंची तो देखा बच्चियों के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े थे।पिता शशि रंजन मिश्रा लाशों के बगल में बैठा था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।आरोपी शशि रंजन दवा सप्लाई का करने का काम करता था वह नौबस्ता थाने के किदवई नगर में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में पत्नी रेशमा छेत्री तीन बच्चों रिद्धि-सिद्धि और 6 साल के बेटे गन्नू के साथ रहता था।बेटियों की हत्या के बाद बदहवास रेशमा ने रोते हुए पुलिस से कहा पति को आज ही फांसी दे दो।शुरुआती जांच में सामने आया कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था,इसलिए वह पल-पल निगरानी रखता था।घर के बेडरूम तक में उसमें सीसीटीवी लगवा रखे थे।पति सोचता था कि उसकी मौत के बाद बेटियों का क्या होगा इसलिए दोनों बेटियों की हत्या करके उसने सुसाइड करने का प्लान किया।हालांकि बेटियों की हत्या करने के बाद वह सुसाइड कारने की हिम्मत नहीं जुटा सका।12 साल पहले लव मैरिज हुई थी,40 वर्षीय पत्नी रेशमा ने बताया मैं बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली हूं पति बिहार के रहने वाले हैं।मैं कानपुर के एक मेंस पार्लर में जॉब करती थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात शशि रंजन से हुई 2014 में हम दोनों ने लव मैरिज कर ली।कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा फिर शराब के नशे में पति रोज पीटने लगे। वह नींद की गोलियां भी खाते थे उन्हें मुझ पर सक था।इसलिए उन्होंने घर में नो एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में सीसीटीवी लगवाए हैं।मुझे अपने कमरे में घुसने नहीं देते थे दोनों बेटियों को अपने साथ रखते थे।अक्सर कहते थे कि तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ मैं बेटियों को पाल लूंगा। जब वह बाहर चले जाते थे तब मैं और मेरा बेटा उनके कमरे में जा पाते थे।रात 2:30 बजे आखिरी बार बेटी को लेकर बाथरूम गए थे। रेशमा ने बताया कल रात सब कुछ ठीक था।सब ने खाना खाया फिर पति बच्चियों को लेकर कमरे में सोने चले गए।किसी से फोन पर बहुत देर तक बात की उनके कमरे में सीसीटीवी लगा है मैं बाहर स्क्रीन पर उनके कैमरे के अंदर देख रही थी।रात करीब 2:30 बजे वह एक बेटी को लेकर बाथरूम गए थोड़ी देर बाद वापस आकर कमरे की लाइट बंद कर दी।मैं भी बाहर सो गई इसके बाद पता नहीं कब हत्या की सुबह जब पुलिस आई तब मुझे बेटियों की हत्या का पता चला।चाकू से गला रेता चीख तक नहीं पाई बच्चियां। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक बच्चियों की लाश फर्श पर पड़ी थी।बेड बिल्कुल साफ था क्राइम सीन देखकर ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने बच्चियों का मुंह दबाया और फिर उनका गला राते दिया।एक शंका यह भी है की बच्चियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया या खिला दिया हो ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी दवाओ का जानकार था।घर में 6 सीसीटीवी कैमरे लगवाए शशि रंजन ने फ्लैट के एंट्री गेट पर दो कैमरे घर के अंदर किचन हॉल और बेडरूम में कैमरे लगवा रखे हैं।घर पर इतने कैमरे क्यों लगवाए इस सवाल पर पत्नी रेशमा ने बताया पता नहीं यह मेरे मेरे हस्बैंड को ही पता होगा। हालांकि रेशमा ने यह जरूर बताएं की शादी के कुछ साल के बाद पति का स्वभाव बदल गया था।वह मुझे मायके जाने नहीं देते थे जब भी मायके जाना चाहती थी वह मेरे साथ मारपीट करते थे।एक बार मैं जिद से मायके जाने लगी तो उन्होंने सिर्फ बेटे को साथ जाने दिया था।बेटियों को अपने ही रोक लिया था।फिर मुझसे बिना बेटियों के रहा नहीं गया मैं 9 महीने बाद वापस आ गई।अब मैं मरना चाहती हूं बेटियों को साथ ले जाऊंगा।पत्नी रेशमा ने बताया कि शशि रंजन की मां कुछ महीने पहले मौत हो गई थी तब से वह बार-बार कहते थे मेरी मम्मी मर गई है अब मैं भी मरना चाहता हूं।दोनों बेटी को साथ लेकर जाऊंगा तुम अपने बेटे को पालना। वहीं पुलिस का कहना है यह बात साफ है कि शशि रंजन अपनी बेटियों को बहुत प्यार करता था।जुड़वा बेटियां अपार्टमेंट के सामने ही मदर टेरेसा स्कूल में पांचवी की छात्रा थी,इसी स्कूल में बेटा यूकेजी का छात्र है।जुड़वा बेटियों की हत्या करने वाले शशि रंजन मिश्रा ने बताया मैं अपने दोनों बेटियों को बहुत प्यार करता था‌।मुझे लगता था कि मेरी मरने के बाद बेटियों का क्या होगा।वह कैसे सर्वाइव करेगी।इसी बात को लेकर मैं परेशान था मैंने एमआर की नौकरी छोड़ने के बाद खुद से अलग-अलग कंपनियों की दवा मेडिकल स्टोर और अस्पतालों में सप्लाई करता था।लेकिन मेरा कामकाज भी बहुत अच्छा नहीं चल रहा था इसके चलते मैं तनाव में रहता था।इसी के चलते में नशे और नींद की गोलियां खाने का आदि हो गया था।18 अप्रैल को मैंने बेटियों की हत्या करके खुद सुसाइड करने का प्लान बनाया लेकिन बेटियों की हत्या करने के बाद बहुत घबरा गया और सुसाइड नहीं कर सका।बेटियों को किस तरह मारा इस सवाल पर शशि रंजन कहता है कि एक दिन पहले मैं काकादेव से 500 का चापड़ खरीद कर लाया था।दोनों बेटिया मेरे साथ कमरे में सोई थी।पहले मैंने उनके खाने में नींद की गोलियां मिला दी फिर रोज की तरह उन्हें कमरे में जमीन पर बिछे बिस्तर पर सुला दिया। खाना खाने के बाद दोनों बेटियां अचेत हो गई इसके बाद मैंने दोनों का गला रेत दिया।चापड़ से गर्दन रेत दी खुद सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद तड़के 4:20 बजे डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।फिर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम का रहने वाला कोई नहीं लावारिस पड़ी है दोनों बेटियों की लाश।बेटियों की गर्दन रेट कर हत्या करने में पिता शशि रंजन मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।वहीं जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद से पत्नी रेशमा बदहवास है।उसकी देखरेख में महिला दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मीयों को लगाया गया है‌।मर्डर के बाद पड़ोसी भी उनके फ्लैट में नहीं आ रहे हैं। रेशमा ने बताया कि उन्होंने मायके ससुराल दोनों जगह बता दिया है लेकिन मर्डर के बाद से परिवार के लोग भी सहमे हुए हैं। अब उनके आने के बाद ही दोनों बेटियों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।पुलिस को पांच आदमी नहीं मिल रहे थे।जिससे पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की जा सके।दोपहर 3:बजे के बाद पुलिस ने पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हाउस में लावारिस हालत में दोनों बच्चियों के शव रखे है।परिवार का कोई व्यक्ति नहीं है।

21 hrs ago
user_बृजेश कुमार तिवारी
बृजेश कुमार तिवारी
Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
61cd4a8a-0478-4cb4-9591-fbfee8ed196f

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #AgraCourtFire 🔥 आगरा कोर्ट परिसर में आग का तांडव: धू-धू कर जलीं 4 गाड़ियां, तमाशबीन बनी रही फायर ब्रिगेड! #AgraNews #UPNews
    1
    #AgraCourtFire 🔥 आगरा कोर्ट परिसर में आग का तांडव: धू-धू कर जलीं 4 गाड़ियां, तमाशबीन बनी रही फायर ब्रिगेड! #AgraNews #UPNews
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Deepu parihar
    1
    Post by Deepu parihar
    user_Deepu parihar
    Deepu parihar
    Voice of people तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कन्नौज ब्रेकिंग - ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।
    1
    कन्नौज ब्रेकिंग -
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।
धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप।
ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख।
रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना।
सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।
    user_Raeesh Khan
    Raeesh Khan
    Court reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुलिस और मगरमच्छ की जंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा
    1
    पुलिस और मगरमच्छ की जंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    2
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में पारंपरिक मेले का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। मेले का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। झूलों पर बच्चों की किलकारियां और दुकानों पर महिलाओं-पुरुषों की भीड़ से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले ने क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था भी संतोषजनक रही, जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद लिया।
    4
    फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत गदनपुर तुर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौरा में पारंपरिक मेले का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया।
मेले का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। झूलों पर बच्चों की किलकारियां और दुकानों पर महिलाओं-पुरुषों की भीड़ से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले ने क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था भी संतोषजनक रही, जिससे श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद लिया।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कैसे बच्चे को मौत के मुंह से बचाया बेजुबान जानवर ने
    1
    कैसे बच्चे को मौत के मुंह से बचाया बेजुबान जानवर ने
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आगरा कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआत एक मारुति ब्रेज़ा (Brezza) से हुई और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पास खड़ी एक स्कॉर्पियो (Scorpio), एक और ब्रेज़ा और एक वैगनआर (Wagon R) भी जलकर खाक हो गईं! 🚗🔥
    1
    आगरा कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआत एक मारुति ब्रेज़ा (Brezza) से हुई और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पास खड़ी एक स्कॉर्पियो (Scorpio), एक और ब्रेज़ा और एक वैगनआर (Wagon R) भी जलकर खाक हो गईं! 🚗🔥
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.