logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन ​👉 सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत: कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली में घर में सोते समय महिला के पैर में सांप ने काटा! ​👉 आनन-फानन में परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया! ​👉 महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा सन्नाटा!

1 hr ago
user_Ravindra Gautam
Ravindra Gautam
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन ​👉 सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत: कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली में घर में सोते समय महिला के पैर में सांप ने काटा! ​👉 आनन-फानन में परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया! ​👉 महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा सन्नाटा!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है। मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
    1
    मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
मेरी मम्मी ने जमीन बेचकर मुझे B.Ed. कराया, लेकिन पिछले 4 साल से कोई वैकेंसी नहीं आई है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन: नया तोपखाना मोहल्ले में नाली जाम, कीचड़ और गंदगी से राहगीर परेशान जालौन। नगर के मोहल्ला नया तोपखाना, कोंच रोड में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल गया है। रास्ता गिलाव से भर जाने के कारण राहगीरों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां जाम होकर सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है। गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को बदबू तथा संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नाली की तत्काल सफाई कराने, सड़क से कीचड़ हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    जालौन: नया तोपखाना मोहल्ले में नाली जाम, कीचड़ और गंदगी से राहगीर परेशान
जालौन। नगर के मोहल्ला नया तोपखाना, कोंच रोड में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल गया है। रास्ता गिलाव से भर जाने के कारण राहगीरों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते नालियां जाम होकर सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है।
गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को बदबू तथा संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नाली की तत्काल सफाई कराने, सड़क से कीचड़ हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अतीक अहमद के पुत्र के जनाजे में शामिल होनें झाँसी जेल सें भाई अली प्रयागराज सुरक्षा के साथ
    1
    अतीक अहमद के पुत्र के जनाजे में शामिल होनें  झाँसी जेल सें भाई अली प्रयागराज सुरक्षा के साथ
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🎤UP : डेटिंग ऐप टिंडर के ज़रिए 6 करोड़ से अधिक की हुई ठगी,5 को बनाया शिकार🖥️ 📌डेटिंग ऐप पर होते है वसूली का खेल दोस्ती,ब्लैकमेल और फर्जी केस 📌डेटिंग ऐप से उगाही गैंग,5 बेगुनाह जेल मे 📌हथियार,नोट और ब्लैकमेल! फर्जी एफआईआर से वसूली का बन गया सिंडिकेट डेटिंग ऐप जो दोस्ती, आपत्तिजनक तस्वीरें और फिर लाखों करोड़ों की वसूली!यही होता है इन फर्जी ऐपो पर दरसल प्रयागराज की रहने वाली पल्लवी सिंह राजपूत की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो किसी का भी होश उड़ा दे. आरोप है कि डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर ये महिला पैसे ऐंठती है और बात न मानने पर सीधे रेप और मर्डर की कोशिश का केस दर्ज करा देती है. इस साजिश का शिकार होकर अबतक 5 लोग जेल जा चुके हैं, जबकि 14 से ज्यादा मुकदमों में ये खुद आरोपी है। अब इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई गई है.... वीओ: हाथ में अवैध असलहा, बिस्तर पर नोटों के बंडल और बेखौफ अंदाज.. किसी पेशेवर अपराधी गिरोह को दर्शाने वाली यह तस्वीर प्रयागराज की पल्लवी सिंह राजपूत की है, जिसे लोग 'स्वीटी तिवारी' पल्लवी जैसे कई उपनामों से भी जानते हैं. आरोप है कि पल्लवी ने डेटिंग ऐप्स को अपनी अवैध कमाई का जरिया बना कर आधुनिक तकनीक और डेटिंग ऐप्स को एक बड़े रंगदारी सिंडिकेट में तब्दील कर दिया.. पीड़ित के मुताबिक पल्लवी डेटिंग ऐप पर पुरुषों से दोस्ती करती है, फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर उनसे ब्लैकमेलिंग करके धन उगाही करती है..अगर कोई इसकी पैसों की मांग पूरी नहीं करता, तो उस पर सीधे बलात्कार और जान से मारने की कोशिश जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी जाती है. अबतक 5 बेगुनाह लोग इसके जाल में फंसकर जेल की हवा चुके हैं, जबकि कई लोग बदनामी के डर से पैसे दे चुके हैं... प्रयागराज के अलावा लखनऊ के विभूतिखंड और सुशांत गोल्फ सिटी थानों में भी इसके द्वारा ब्लैकमेलिंग के लिए कई मुकदमे दर्ज़ कराए गए हैं जबकि ये खुद 14 मुकदमों में वांछित है.. इलाहाबाद हाईकोट के अधिवक्ता नूर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे गैंग का खुलासा किया है और मुख्यमंत्री से इस सिंडिकेट पर सख्त कार्रवाई की मांग की है..अब देखने वाली बात होगी कि कानून को ढाल बनाकर बेगुनाह लोगों को शिकार बनाने वाली इस महिला संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कब कसता है... व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ
    2
    🎤UP : डेटिंग ऐप टिंडर के ज़रिए 6 करोड़ से अधिक की हुई ठगी,5 को बनाया शिकार🖥️
📌डेटिंग ऐप पर होते है वसूली का खेल दोस्ती,ब्लैकमेल और फर्जी केस
📌डेटिंग ऐप से उगाही गैंग,5 बेगुनाह जेल मे
📌हथियार,नोट और ब्लैकमेल! फर्जी एफआईआर से वसूली का बन गया सिंडिकेट 
डेटिंग ऐप जो दोस्ती, आपत्तिजनक तस्वीरें और फिर लाखों करोड़ों की वसूली!यही होता है इन फर्जी ऐपो पर 
दरसल प्रयागराज की रहने वाली पल्लवी सिंह राजपूत की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो किसी का भी होश उड़ा दे. आरोप है कि डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर ये महिला पैसे ऐंठती है और बात न मानने पर सीधे रेप और मर्डर की कोशिश का केस दर्ज करा देती है. इस साजिश का शिकार होकर अबतक 5 लोग जेल जा चुके हैं, जबकि 14 से ज्यादा मुकदमों में ये खुद आरोपी है। अब इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई गई है....
वीओ: हाथ में अवैध असलहा, बिस्तर पर नोटों के बंडल और बेखौफ अंदाज.. किसी पेशेवर अपराधी गिरोह को दर्शाने वाली यह तस्वीर प्रयागराज की पल्लवी सिंह राजपूत की है, जिसे लोग 'स्वीटी तिवारी' पल्लवी जैसे कई उपनामों से भी जानते हैं. आरोप है कि पल्लवी ने डेटिंग ऐप्स को अपनी अवैध कमाई का जरिया बना कर आधुनिक तकनीक और डेटिंग ऐप्स को एक बड़े रंगदारी सिंडिकेट में तब्दील कर दिया.. पीड़ित के मुताबिक पल्लवी डेटिंग ऐप पर पुरुषों से दोस्ती करती है, फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर उनसे ब्लैकमेलिंग करके धन उगाही करती है..अगर कोई इसकी पैसों की मांग पूरी नहीं करता, तो उस पर सीधे बलात्कार और जान से मारने की कोशिश जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी जाती है. अबतक 5 बेगुनाह लोग इसके जाल में फंसकर जेल की हवा चुके हैं, जबकि कई लोग बदनामी के डर से पैसे दे चुके हैं... 
प्रयागराज के अलावा लखनऊ के विभूतिखंड और सुशांत गोल्फ सिटी थानों में भी इसके द्वारा ब्लैकमेलिंग के लिए कई मुकदमे दर्ज़ कराए गए हैं जबकि ये खुद 14 मुकदमों में वांछित है.. इलाहाबाद हाईकोट के अधिवक्ता नूर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे गैंग का खुलासा किया है और मुख्यमंत्री से इस सिंडिकेट पर सख्त कार्रवाई की मांग की है..अब देखने वाली बात होगी कि कानून को ढाल बनाकर बेगुनाह लोगों को शिकार बनाने वाली इस महिला संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कब कसता है...
व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन के प्राचीन पक्के तालाब से गैर कानूनी रूप से मतस्य आखेट किये जाने का मामला
    1
    जालौन के प्राचीन पक्के तालाब से गैर कानूनी रूप से मतस्य आखेट किये जाने का मामला
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कालपी में फिर चोरी! चोरों के हौसले बुलंद या पुलिस की निगरानी पर सवाल? कालपी में फिर चोरी! चोरों के हौसले बुलंद या पुलिस की निगरानी पर सवाल? पिछली चोरियों के खुलासे पर सवाल, अब उदनपुरा के सूने मकान में सेंध—कालपी की कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी कालपी नगर एक बार फिर चोरी की वारदात को लेकर सुर्खियों में है। 8 अगस्त की रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 में एक सूने मकान को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया गया कि मकान मालिक कमल सिंह पुत्र स्वर्गीय पश्चू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर बंद था। सुबह कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी जब झाड़ू लगाने पहुंचीं तो उन्होंने घर के दरवाजे के ताले टूटे देखे। इसकी सूचना उन्होंने अपने पति गया प्रसाद को दी। मौके पर पहुंचे गया प्रसाद ने घर की स्थिति देखी तो तीन ताले टूटे हुए थे, बक्सा खुला पड़ा था और सामान अस्त-व्यस्त था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र अपने हमराही अभिषेक के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। परिजनों द्वारा फोन पर गृहस्वामी कमल सिंह से संपर्क कर घर में रखे सामान के बारे में जानकारी ली गई। कमल सिंह के मुताबिक घर में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी और सोने की नाक की फूल सहित अन्य सामान रखा हुआ था। चोरी में वास्तव में कितना सामान गया है और उसकी कीमत कितनी है, यह पुलिस जांच और पीड़ित परिवार की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कालपी में चोरी की घटनाओं को लेकर फिर उठे सवाल स्थानीय लोगों के मुताबिक कालपी नगर के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी सहित अलग-अलग इलाकों में पहले भी मोटरसाइकिल चोरी और अन्य चोरी की घटनाओं का जिक्र सामने आता रहा है। अब उदनपुरा में नई वारदात सामने आने के बाद नगरवासियों के बीच यह सवाल फिर उठ रहा है कि आखिर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी? अब पुलिस से जनता के सीधे सवाल आखिर कालपी नगर में चोरी का सिलसिला कब थमेगा? पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कब होगा? क्या चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है? बंद मकानों की जानकारी चोरों तक आखिर कैसे पहुंच रही है? क्या कालपी नगर में रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर्याप्त है? अगर पुरानी घटनाओं की जांच चल रही है तो नई वारदातों को रोकने के लिए क्या रणनीति बनाई गई है? क्या पुलिस इस घटना का जल्द खुलासा कर चोरों तक पहुंच पाएगी? नगरवासियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से कालपी नगर और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने, पूर्व की चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कराने और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने की मांग की है। अब असली परीक्षा कालपी पुलिस की! नई चोरी की घटना की जांच शुरू हो चुकी है। अब देखना होगा कि पुलिस घटनास्थल से मिले सुरागों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक कितनी जल्दी पहुंचती है। क्या इस घटना का जल्द खुलासा होगा? क्या पुरानी चोरी की घटनाओं की भी गुत्थी सुलझेगी? और सबसे बड़ा सवाल—क्या कालपी नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पूरी तरह लगाम लग पाएगी?
    3
    कालपी में फिर चोरी! चोरों के हौसले बुलंद या पुलिस की निगरानी पर सवाल?
कालपी में फिर चोरी! चोरों के हौसले बुलंद या पुलिस की निगरानी पर सवाल?
पिछली चोरियों के खुलासे पर सवाल, अब उदनपुरा के सूने मकान में सेंध—कालपी की कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी
कालपी नगर एक बार फिर चोरी की वारदात को लेकर सुर्खियों में है।
8 अगस्त की रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 में एक सूने मकान को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। 
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
बताया गया कि मकान मालिक कमल सिंह पुत्र स्वर्गीय पश्चू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर बंद था।
सुबह कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी जब झाड़ू लगाने पहुंचीं तो उन्होंने घर के दरवाजे के ताले टूटे देखे। 
इसकी सूचना उन्होंने अपने पति गया प्रसाद को दी।
मौके पर पहुंचे गया प्रसाद ने घर की स्थिति देखी तो तीन ताले टूटे हुए थे, बक्सा खुला पड़ा था और सामान अस्त-व्यस्त था। 
इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र अपने हमराही अभिषेक के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की।
परिजनों द्वारा फोन पर गृहस्वामी कमल सिंह से संपर्क कर घर में रखे सामान के बारे में जानकारी ली गई। 
कमल सिंह के मुताबिक घर में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी और सोने की नाक की फूल सहित अन्य सामान रखा हुआ था।
चोरी में वास्तव में कितना सामान गया है और उसकी कीमत कितनी है, यह पुलिस जांच और पीड़ित परिवार की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
कालपी में चोरी की घटनाओं को लेकर फिर उठे सवाल
स्थानीय लोगों के मुताबिक कालपी नगर के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी सहित अलग-अलग इलाकों में पहले भी मोटरसाइकिल चोरी और अन्य चोरी की घटनाओं का जिक्र सामने आता रहा है।
अब उदनपुरा में नई वारदात सामने आने के बाद नगरवासियों के बीच यह सवाल फिर उठ रहा है कि आखिर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी?
अब पुलिस से जनता के सीधे सवाल
आखिर कालपी नगर में चोरी का सिलसिला कब थमेगा?
पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कब होगा?
क्या चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है?
बंद मकानों की जानकारी चोरों तक आखिर कैसे पहुंच रही है?
क्या कालपी नगर में रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर्याप्त है?
अगर पुरानी घटनाओं की जांच चल रही है तो नई वारदातों को रोकने के लिए क्या रणनीति बनाई गई है?
क्या पुलिस इस घटना का जल्द खुलासा कर चोरों तक पहुंच पाएगी?
नगरवासियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और नाराजगी बढ़ रही है। 
स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से कालपी नगर और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने, पूर्व की चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कराने और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने की मांग की है।
अब असली परीक्षा कालपी पुलिस की!
नई चोरी की घटना की जांच शुरू हो चुकी है। 
अब देखना होगा कि पुलिस घटनास्थल से मिले सुरागों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक कितनी जल्दी पहुंचती है।
क्या इस घटना का जल्द खुलासा होगा?
क्या पुरानी चोरी की घटनाओं की भी गुत्थी सुलझेगी?
और सबसे बड़ा सवाल—क्या कालपी नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पूरी तरह लगाम लग पाएगी?
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Advertising agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.