logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया पुलिस में सम्मान के साथ विदाई, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने 3 सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित दतिया पुलिस परिवार में सेवा, समर्पण और सम्मान का भाव उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राममिलन, बिहारी लाल एवं उत्तम सिंह को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने तीनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्यगत कारणों से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से उनके पुत्र ने सम्मान ग्रहण किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Vikas Sen
Vikas Sen
Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

दतिया पुलिस में सम्मान के साथ विदाई, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने 3 सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित दतिया पुलिस परिवार में सेवा, समर्पण और सम्मान का भाव उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राममिलन, बिहारी लाल एवं उत्तम सिंह को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने तीनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्यगत कारणों से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से उनके पुत्र ने सम्मान ग्रहण किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • मतगणना होना बाकी है कांग्रेस प्रत्याशी ने राजन पार्टी पर लगाए भाजपा को वोट देने के आरोप
    1
    मतगणना होना बाकी है कांग्रेस प्रत्याशी ने राजन पार्टी पर लगाए भाजपा को वोट देने के आरोप
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • दतिया में उपचुनाव हो जाने के बाद राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह आमने सामने ............. दतिया में उपचुनाव हो जाने के बाद राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह आमने सामने
    1
    दतिया में उपचुनाव हो जाने के बाद राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह आमने सामने .............
दतिया में उपचुनाव हो जाने के बाद राजेंद्र भारती और घनश्याम सिंह आमने सामने
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भांडेर में महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की। भांडेर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। अजीतपुरा निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका पति भानु प्रताप शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता भांडेर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    भांडेर में महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।
भांडेर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। अजीतपुरा निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका पति भानु प्रताप शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता भांडेर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इंदरगढ़ में युवक के प्लाट पर दबंग कर रहे कब्जा युवक अपने लगए गंभीर आरोप सुने किया कहा खबर इंदरगढ़ में युवक के प्लाट पर दबंग कर रहे कब्जा युवक अपने लगए गंभीर आरोप सुने किया कहा खबर
    1
    इंदरगढ़ में युवक के प्लाट पर दबंग कर रहे कब्जा युवक अपने लगए गंभीर आरोप सुने किया कहा खबर 
इंदरगढ़ में युवक के प्लाट पर दबंग कर रहे कब्जा युवक अपने लगए गंभीर आरोप सुने किया कहा खबर
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • झाँसी मे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और संसद पप्पू यादव पर साधा निशाना.
    1
    झाँसी मे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और संसद पप्पू यादव पर साधा निशाना.
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल , मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव में भाजयुमो सक्रिय श्याम टेलर बोले भाजपा की जीत तय
    1
    भोपाल , मध्यप्रदेश 

दतिया उपचुनाव में भाजयुमो सक्रिय
श्याम टेलर बोले भाजपा की जीत तय
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; पत्नी और साली घायल राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; पत्नी और साली घायल दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलियापुरा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और साली घायल हो गईं। जिन्हें डायल 112 की मदद से शुक्रवार को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू परिहार (24) पुत्र कालीचरण परिहार, निवासी रक्सा अपनी पत्नी सलोनी को इलाज के लिए बाइक से ग्वालियर लेकर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी की बहन भी मौजूद थी। इसी दौरान गुलियापुरा के पास अचानक सड़क पर एक राहगीर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तीनों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू परिहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी सलोनी और साली घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    2
    राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; पत्नी और साली घायल
राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत; पत्नी और साली घायल
दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलियापुरा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और साली घायल हो गईं। जिन्हें डायल 112 की मदद से शुक्रवार को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू परिहार (24) पुत्र कालीचरण परिहार, निवासी रक्सा अपनी पत्नी सलोनी को इलाज के लिए बाइक से ग्वालियर लेकर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी की बहन भी मौजूद थी। इसी दौरान गुलियापुरा के पास अचानक सड़क पर एक राहगीर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तीनों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू परिहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी सलोनी और साली घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भांडेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, धरना जारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने दिया समर्थन भांडेर। नगर परिषद के स्थायी एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को को भी जारी रही। भांडेर नगर के संजय पार्क में चल रहे धरना-प्रदर्शन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश चौहान ने समर्थन दिया है।। वह शुक्रवार शाम 4 बजे तक कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे और उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा पिछले कई दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन, पीएफ, जीएफ तथा सातवें वेतनमान की किस्तों का भुगतान नहीं मिल रहा है। साथ ही सफाई कार्य के लिए आवश्यक झाड़ू, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने दावा किया कि नगर परिषद के फंड और संचित निधि से भुगतान संभव है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 3 अगस्त तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे और इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी का आंदोलन भी किया जाएगा।
    1
    भांडेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, धरना जारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने दिया समर्थन
भांडेर। नगर परिषद के स्थायी एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को को भी जारी रही। भांडेर नगर के संजय पार्क में चल रहे धरना-प्रदर्शन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश चौहान ने समर्थन दिया है।। वह शुक्रवार शाम 4 बजे तक कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे और उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा  पिछले कई दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन, पीएफ, जीएफ तथा सातवें वेतनमान की किस्तों का भुगतान नहीं मिल रहा है। साथ ही सफाई कार्य के लिए आवश्यक झाड़ू, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने दावा किया कि नगर परिषद के फंड और संचित निधि से भुगतान संभव है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 3 अगस्त तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे और इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी का आंदोलन भी किया जाएगा।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • झाँसी रेल्वे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर युवक ने लगाई फांसी
    1
    झाँसी रेल्वे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर युवक ने लगाई फांसी
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.