logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छातापुर*अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह प्रगति पत्रक वितरण समारोह सम्पन्न* छातापुर*अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह प्रगति पत्रक वितरण समारोह सम्पन्न* सुपौल।सोनू कुमार भगत छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय जीवछपुर में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह प्रगति पत्रक वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराना एवं विद्यालय के साथ उनका सुदृढ़ संबंध स्थापित करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण के द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय की थीम के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष चर्चा की गई।संगोष्ठी के दौरान वार्षिक मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, कॉपी-कलम, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देश कुमार यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने एवं विद्यालय से जुड़े रहने का आह्वान किया। वहीं प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जब विद्यालय और अभिभावक मिलकर कार्य करते हैं, तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे विद्यालय के प्रति उनका विश्वास और सहयोग स्पष्ट रूप से झलक रहा था।अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।मौके पर शिक्षक देवनारायण मुखिया, राजेश कुमार मुखिया, श्याम कुमार मेहता,अब्दुल हकीम, अजय कुमार, तुलाकांत शर्मा, विक्की विकास, बबीता कुमारी, रेणु कुमारी, प्रतिभा यादव, शिवांगी गुप्ता, आयुष आदित्य, राजेश रौशन, अशोक कुमार, मनोज मेहता, मुकेश कुमार, सूरज सरदार, राणा कुमार, गुड़िया कुमारी, लिपिक अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।

9 hrs ago
user_Sonu kumar Bhagat
Sonu kumar Bhagat
Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
9 hrs ago
4d818cd0-3a9f-440b-82d0-9e61ff0c62f9

More news from बिहार and nearby areas
  • छातापुर:राघोपुर के सिमराही में जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने थोक उर्वरक प्रतिष्ठान का किया औचक निरीक्षण
    1
    छातापुर:राघोपुर के सिमराही में जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने थोक उर्वरक प्रतिष्ठान का किया औचक निरीक्षण
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • सीवान, बिहार भगवानपुर हाट प्रखंड के खैरवा मुशहर टोला की छात्रा बंदना कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा पास कर गांव में जलाई शिक्षा की लौ.... #10thexame #SiwanNews #बिहार #Non #bhagwanpur #siwan #10thResult #Ruselt #student
    1
    सीवान, बिहार 
भगवानपुर हाट प्रखंड के खैरवा मुशहर टोला की छात्रा बंदना कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा पास कर गांव में जलाई शिक्षा की लौ....
#10thexame #SiwanNews #बिहार #Non #bhagwanpur #siwan #10thResult #Ruselt #student
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by अब सुफियान उपन
    1
    Post by अब सुफियान उपन
    user_अब सुफियान उपन
    अब सुफियान उपन
    Artist फारबिसगंज, अररिया, बिहार•
    57 min ago
  • न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के होनहारों ने मैट्रिक में चमक बिखेरी: अखिलेश टॉपर
    1
    न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के होनहारों ने मैट्रिक में चमक बिखेरी: अखिलेश टॉपर
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Forbesganj, Araria•
    10 hrs ago
  • Post by Rupesh kumar mehta
    1
    Post by Rupesh kumar mehta
    user_Rupesh kumar mehta
    Rupesh kumar mehta
    रानीगंज, अररिया, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति
    3
    बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं।
मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by DEORAJ KUMAR
    2
    Post by DEORAJ KUMAR
    user_DEORAJ KUMAR
    DEORAJ KUMAR
    मुरलीगंज, मधेपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • छातापुर:राघोपुर के सिमराही में जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने थोक उर्वरक प्रतिष्ठान का किया औचक निरीक्षण
    1
    छातापुर:राघोपुर के सिमराही में जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने थोक उर्वरक प्रतिष्ठान का किया औचक निरीक्षण
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.