logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन मुस्कान के तहत 50 विद्यार्थियों को 100 जोड़ी ड्रेस बांटी सुमेरपुर। लायंस प्रान्त के प्रान्तपाल डॉ. निशांत जैन के स्लोगन फ्लाइट ऑफ ड्रीम के अंतर्गत प्रांतीय प्राइम प्रोग्राम मिशन मुस्कान के तहत लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई एवं लायंस क्लब अजमेर आस्था के संयुक्त तत्वावधान में जवाई बांध स्थित इंद्रानगर प्राथमिक विद्यालय में सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब अजमेर आस्था के अतुल पाटनी, राजेश पालीवाल एवं क्लब अध्यक्ष कमल बाफना के सहयोग से विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं को 100 जोड़ी नवीन ड्रेस एवं खाद्य सामग्री बांटी गई। नवीन पोशाकें पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान नजर आई। प्रांतीय एरिया कैबिनेट सेक्रेटरी लायन श्रवण राठी, लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन सुरेश एरण सहित क्लब सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक छगनलाल मीणा ने आभार माना।

2 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago
dd02bae4-779c-4164-a9b2-f377c4b741c0

मिशन मुस्कान के तहत 50 विद्यार्थियों को 100 जोड़ी ड्रेस बांटी सुमेरपुर। लायंस प्रान्त के प्रान्तपाल डॉ. निशांत जैन के स्लोगन फ्लाइट ऑफ ड्रीम के अंतर्गत प्रांतीय प्राइम प्रोग्राम मिशन मुस्कान के तहत लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई एवं लायंस क्लब अजमेर आस्था के संयुक्त तत्वावधान में जवाई बांध स्थित इंद्रानगर प्राथमिक विद्यालय में सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब अजमेर आस्था के अतुल पाटनी, राजेश पालीवाल एवं क्लब अध्यक्ष कमल बाफना के सहयोग से विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं को 100 जोड़ी नवीन ड्रेस एवं खाद्य सामग्री बांटी गई। नवीन पोशाकें पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान नजर आई। प्रांतीय एरिया कैबिनेट सेक्रेटरी लायन श्रवण राठी, लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन सुरेश एरण सहित क्लब सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक छगनलाल मीणा ने आभार माना।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नींबू में सरसों का तेल डालकर बनाएं घरेलू उपाय, मच्छरों से राहत का दावा घर में मच्छरों की बढ़ती परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक घरेलू नुस्खा लोगों का ध्यान खींच रहा है। मच्छरों से परेशान लोग अक्सर तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। इन दिनों नींबू, सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन से जुड़ा एक ऐसा ही नुस्खा चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एक ताजा नींबू लेकर उसके ऊपरी हिस्से को काटा जाता है। इसके बाद चम्मच की मदद से नींबू के अंदर का गूदा निकालकर उसमें करीब एक चम्मच सरसों का तेल, दो कपूर की टिकिया, दो-तीन लौंग और थोड़ी अजवाइन डालने की बात कही जाती है। इसके बाद इसमें बाती लगाकर इसे ऐसे स्थान पर रखने का सुझाव दिया जाता है, जहां मच्छरों का आना-जाना ज्यादा हो। दावा है कि सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन की गंध से मच्छर उस जगह से दूर भाग सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस घरेलू नुस्खे से सभी मच्छरों के मरने या घर से पूरी तरह खत्म हो जाने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार मच्छरों से बचाव के लिए घर में पानी जमा न होने देना, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना और आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित मच्छर-रोधी उत्पादों का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी उपाय हो सकते हैं। सावधानी जरूरी: कपूर और सरसों का तेल ज्वलनशील हो सकते हैं। यदि बाती जलाकर यह उपाय किया जाए तो इसे पर्दे, कागज, कपड़े या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें और बच्चों तथा पालतू जानवरों की पहुंच से भी दूर रखें। इसे बिना निगरानी के जलता हुआ न छोड़ें। सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले उसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करना जरूरी है।
    1
    नींबू में सरसों का तेल डालकर बनाएं घरेलू उपाय, मच्छरों से राहत का दावा
घर में मच्छरों की बढ़ती परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक घरेलू नुस्खा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
मच्छरों से परेशान लोग अक्सर तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। इन दिनों नींबू, सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन से जुड़ा एक ऐसा ही नुस्खा चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि इसके लिए एक ताजा नींबू लेकर उसके ऊपरी हिस्से को काटा जाता है। इसके बाद चम्मच की मदद से नींबू के अंदर का गूदा निकालकर उसमें करीब एक चम्मच सरसों का तेल, दो कपूर की टिकिया, दो-तीन लौंग और थोड़ी अजवाइन डालने की बात कही जाती है। इसके बाद इसमें बाती लगाकर इसे ऐसे स्थान पर रखने का सुझाव दिया जाता है, जहां मच्छरों का आना-जाना ज्यादा हो।
दावा है कि सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन की गंध से मच्छर उस जगह से दूर भाग सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस घरेलू नुस्खे से सभी मच्छरों के मरने या घर से पूरी तरह खत्म हो जाने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार मच्छरों से बचाव के लिए घर में पानी जमा न होने देना, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना और आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित मच्छर-रोधी उत्पादों का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी उपाय हो सकते हैं।
सावधानी जरूरी: कपूर और सरसों का तेल ज्वलनशील हो सकते हैं। यदि बाती जलाकर यह उपाय किया जाए तो इसे पर्दे, कागज, कपड़े या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें और बच्चों तथा पालतू जानवरों की पहुंच से भी दूर रखें। इसे बिना निगरानी के जलता हुआ न छोड़ें।
सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले उसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करना जरूरी है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    43 min ago
  • आबूरोड से खबर रीको पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी की गई दो बाइकों को किया बरामद SP पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन DSP जितेन्द्रसिह राठौड के सुपर .... @SirohiPolice @RajPoliceHelp #AbuRoad #Sirohi #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews
    1
    आबूरोड से खबर

रीको पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

चोरी की गई दो बाइकों को किया बरामद

SP पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन

DSP जितेन्द्रसिह राठौड के सुपर ....
@SirohiPolice @RajPoliceHelp 
#AbuRoad #Sirohi #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *कांग्रेस ने बंद कमरों में किया उम्मीदवारों पर मंथन, बोर्ड बनाने की रणनीति पर जोर* *बारहठ बोले—पार्टी जिसे देगी टिकट, उसके साथ पूरी ताकत से जुटेंगे कार्यकर्ता* रानी। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री आईजी हॉल, प्रताप बाजार में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ऑफलाइन आवेदन लिए गए। आवेदन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बंद कमरों में दावेदारों एवं वार्डवार राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं मारवाड़ विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह बारहठ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। पार्टी सिंबल किसी भी प्रत्याशी को मिले, कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर कांग्रेस की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक वार्ड महत्वपूर्ण है और संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने दावेदारों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि चुनाव में संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी एवं आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सामूहिक रूप से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करें। बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान दावेदारों की संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क, वार्ड में पकड़ एवं स्थानीय समीकरणों सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बंद कमरे में हुए मंथन को आगामी दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। राय सुमारी उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित,जिला चुनाव प्रभारी जयदेव सिंह राणावत, जिला सह-सचिव श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, खनन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह आकड़ावास, विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी सुरबाला काला, सह-प्रभारी भोमाराम मीणा, जिला सचिव केसाराम गरासिया मौजूदगी में ली गई। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारियों, दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    1
    *कांग्रेस ने बंद कमरों में किया उम्मीदवारों पर मंथन, बोर्ड बनाने की रणनीति पर जोर*
*बारहठ बोले—पार्टी जिसे देगी टिकट, उसके साथ पूरी ताकत से जुटेंगे कार्यकर्ता*
रानी। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री आईजी हॉल, प्रताप बाजार में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से ऑफलाइन आवेदन लिए गए। आवेदन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बंद कमरों में दावेदारों एवं वार्डवार राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं मारवाड़ विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह बारहठ ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। पार्टी सिंबल किसी भी प्रत्याशी को मिले, कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर कांग्रेस की जीत को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक वार्ड महत्वपूर्ण है और संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने दावेदारों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि चुनाव में संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी एवं आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सामूहिक रूप से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करें।
बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान दावेदारों की संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क, वार्ड में पकड़ एवं स्थानीय समीकरणों सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बंद कमरे में हुए मंथन को आगामी दिनों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।
राय सुमारी उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित,जिला चुनाव प्रभारी जयदेव सिंह राणावत, जिला सह-सचिव श्रवण कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, खनन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह आकड़ावास, विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी सुरबाला काला, सह-प्रभारी भोमाराम मीणा, जिला सचिव केसाराम गरासिया मौजूदगी में ली गई।
नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारियों, दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_Jugal kishor  पत्रकार पाली
    Jugal kishor पत्रकार पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई। लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।* इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया। महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।
    3
    धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना*
*धरती माता की बात सुनकर मंडवाड़ा की महिलाओं ने गायों को खिलाई लापसी, बरसात के लिए की प्रार्थना*
*मंडवाड़ा* आज मंडवाड़ा गांव की महिलाओं ने गौ-सेवा और आस्था की मिसाल पेश की
धरती माता की बात सुनकर महिलाओं ने एक जगह गायों के लिए *लापसी* तैयार की। इसके बाद सभी महिलाएं नदी किनारे गईं, वहां रोड की सफाई की और फिर एक साथ मिलकर गायों को लापसी खिलाई।
लापसी खिलाने के बाद सभी महिलाओं ने हाथ जोड़कर *भगवान से प्रार्थना की कि गायों के चारे-पानी के लिए अच्छी बरसात जरूर आए।*
इस नेक कार्यक्रम में गांव के *लाखाराम देवासी, रमेश बोरणा और अशोक आलिका* भी महिलाओं के साथ रहे और सहयोग किया।
महिलाओं की इस भक्ति और सेवा भावना की पूरे गांव में सराहना हो रही है।
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर एसडीम कार्यालय में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म पेश किया जालौर गुरुवार को नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय व पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म पेश किया आपको बता दिया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी अपने पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की वार्ड वासियो से अपील कर रहे हैं शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी गली मोहल्ले में चर्चा हो रही है
    4
    जालौर गुरुवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर एसडीम कार्यालय में प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म पेश किया
जालौर गुरुवार को नगर परिषद पार्षद चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय व पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म पेश किया आपको बता दिया कि नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी अपने पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की वार्ड  वासियो से अपील कर रहे हैं शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सभी गली मोहल्ले में चर्चा हो रही है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • देलदरी–आडवाड़ा में दो जनों का दुखद निधन देलदरी (जेन नरेगा) / आडवाड़ा (जालौर): क्षेत्र में दो अलग-अलग परिवारों से जुड़े व्यक्तियों के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। देलदरी घटना - कार दुर्घटना में दमानी समाज के मुकेशजी का निधन हो गया। - मुकेशजी जेन नरेगा कार्यों से जुड़े हुए थे और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते थे। - उनके असामयिक निधन से समाज में गहरा दुख है। आडवाड़ा घटना - मेघवाल समाज के दो व्यक्तियों का निधन हुआ है। - ये लोग स्थानीय स्तर पर टीवीएस व्यवसाय से जुड़े हुए थे। - अचानक हुए इस दुखद हादसे से परिवार और समाजजन स्तब्ध हैं। शोक संदेश - दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में गहरी संवेदना उत्पन्न की है। - समाज के वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। - परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
    1
    देलदरी–आडवाड़ा में दो जनों का दुखद निधन 
देलदरी (जेन नरेगा) / आडवाड़ा (जालौर):  
क्षेत्र में दो अलग-अलग परिवारों से जुड़े व्यक्तियों के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।  
देलदरी घटना
- कार दुर्घटना में दमानी समाज के मुकेशजी का निधन हो गया।  
- मुकेशजी जेन नरेगा कार्यों से जुड़े हुए थे और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते थे।  
- उनके असामयिक निधन से समाज में गहरा दुख है।  
आडवाड़ा घटना
- मेघवाल समाज के दो व्यक्तियों का निधन हुआ है।  
- ये लोग स्थानीय स्तर पर टीवीएस व्यवसाय से जुड़े हुए थे।  
- अचानक हुए इस दुखद हादसे से परिवार और समाजजन स्तब्ध हैं।  
शोक संदेश
- दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में गहरी संवेदना उत्पन्न की है।  
- समाज के वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।  
- परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • sonalika tektar demo and chorau sayla jalore rajasthan me sonalika tektar demo
    1
    sonalika tektar demo and chorau sayla jalore rajasthan me 
sonalika tektar demo
    user_Kishor Kishor Kumar
    Kishor Kishor Kumar
    Construction Worker सायला, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जिले के रानी उपखंड क्षेत्र के निपल में 8 फीट लंबा अजगर आने से मचा हड़कंप रानी। क्षेत्र के निपल गांव स्थित वेरा ढीमरा में अचानक करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, निपल गांव के वेरा ढीमरा में ताराराम मीणा के बेरे पर अचानक अजगर नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के हनी सिंह नारलाई मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
    1
    जिले के रानी उपखंड क्षेत्र के निपल में 8 फीट लंबा अजगर आने से मचा हड़कंप
रानी। क्षेत्र के निपल गांव स्थित वेरा ढीमरा में अचानक करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, निपल गांव के वेरा ढीमरा में ताराराम मीणा के बेरे पर अचानक अजगर नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के हनी सिंह नारलाई मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
    user_Jugal kishor  पत्रकार पाली
    Jugal kishor पत्रकार पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.