Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र स्थित उदोतपुरा गांव में एक महिला की सीढ़ियों से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने बीमार बेटे के लिए पानी लेने जा रही थी और अचानक सीढ़ियों से नीचे गिर गई।
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र स्थित उदोतपुरा गांव में एक महिला की सीढ़ियों से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने बीमार बेटे के लिए पानी लेने जा रही थी और अचानक सीढ़ियों से नीचे गिर गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जालौन जिले में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में सैकड़ों फौजियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया।1
- जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र की रहने वाली कशिश नाम की एक युवती का वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती कह रही है कि वह अपनी मर्जी से आदित्य नाम के युवक के साथ गई है और उसने अपनी इच्छा से शादी की है। कशिश ने किसी भी तरह के दबाव या जबरदस्ती से साफ इनकार करते हुए कहा है कि वह पूरी तरह सुरक्षित और खुश है। वायरल वीडियो में युवती अपने परिवार से अपील करती नजर आ रही है कि वे उसे परेशान न करें और उसकी तलाश में इधर-उधर न भटकें। उसने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उसे या आदित्य को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए उसके परिवार के लोग ही जिम्मेदार माने जाएंगे। कालपी क्षेत्र में प्रेम संबंध और विवाह के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति और जांच का इंतजार किया जा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज देखने को मिली। यहां भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा एवं भर्ती नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन की शुरुआत भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के जिला कार्यालय से हुई, जहां सभा आयोजित करने के बाद कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्थाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में आयोजित आंदोलन का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें न पूरी होने पर शहरों से लेकर गांव-गांव तक जनजागरण अभियान चलाकर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। अंत में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निर्णय लेने की मांग दोहराई।2
- उत्तर प्रदेश के जालौन नगर में पानी की टंकी के सामने स्थित अतुल पांडे की खिलौने की दुकान से दिनदहाड़े एक अज्ञात युवक करीब ₹2,500 से ₹3,000 की नकदी निकालकर फरार हो गया। घटना के समय अतुल पांडे पूजा के लिए गांव गए हुए थे और दुकान पर उनका छोटा बच्चा बैठा था। करीब 18 से 20 वर्ष का एक युवक दुकान पर पहुंचा और बच्चे को बातों में उलझाकर पानी भरने के लिए भेज दिया। जैसे ही बच्चा दुकान से बाहर गया, युवक ने मौका पाकर गुल्लक में रखी नकदी निकाल ली और रफूचक्कर हो गया। बच्चे के वापस लौटने पर रुपये गायब मिले, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के लिए उन्होंने जालौन चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में सूचना मिलने पर यूपी-112 पीआरबी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। पीड़ित का कहना है कि नगर में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन कई मामलों का आज तक खुलासा नहीं हो सका। कई घटनाओं में आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर चोर इतने बेखौफ क्यों हैं और प्रभावी कार्रवाई कब होगी। नगरवासियों का कहना है कि यदि चोरी की घटनाओं का समय रहते खुलासा नहीं हुआ और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस नई चोरी का खुलासा कितनी जल्दी करती है या फिर यह मामला भी अन्य लंबित मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।4
- नगर जालौन के मोहल्ला गोविंदेश्वर में पानी की टंकी के सामने स्थित बच्चों के खिलौनों की दुकान से एक अज्ञात युवक दिनदहाड़े काउंटर में रखी गुल्लक से करीब ₹2,500 चोरी करके फरार हो गया। पीड़ित अतुल पांडे (पुत्र स्वर्गीय अजय शंकर पांडे) के अनुसार, आरोपी पहले सामान खरीदने और मोबाइल से पेमेंट मंगाने का बहाना बनाकर दुकान पर आया था। इसके बाद जब उनका बेटा पास के वाटर कूलर से पानी भरने गया, तभी मौका पाकर आरोपी गुल्लक से रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गया। दुकान में सीसीटीवी नहीं था, लेकिन आसपास लगे कैमरों में आरोपी की फुटेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, हालांकि पीड़ित का आरोप है कि चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। नगर में लगातार हो रही चोरियों के आरोपी सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी अब तक मामलों का खुलासा न होने से लोगों में भारी असंतोष है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा लिखने और सार्वजनिक स्थानों पर गांजा पीने के कथित वीडियो वायरल होने से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने, लंबित चोरियों का पर्दाफाश करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।1
- उरई के स्टेडियम में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने से निश्चित रूप से प्रदेश के साथ-साथ जनपद का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि 2017 के बाद से निश्चित रूप से जनपद में हर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं।1
- जालौन में दिनदहाड़े एक दुकान की गुल्लक से रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़ित दुकानदार ने एक अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन जिले को बड़ी सौगात देते हुए दोनों हाथों से खजाना लुटाया है। जिले के लिए किए गए इन बड़े ऐलानों और मिली सौगातों के बीच जालौन नगर क्षेत्र के हिस्से में मायूसी ही आई है।1