logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन सहभागिता योजना से चार गौवंश अपनाकर युवा बन सकते हैं आत्मनिर्भर : रमाकान्त उपाध्याय - गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान गौ सेवा आयोग के सदस्य ने जैविक खेती, नस्ल सुधार और गौ उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर औरैया। गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन सहभागिता योजना के तहत लोग चार गौवंश अपनाकर न केवल गौसेवा कर सकते हैं, बल्कि जैविक खेती और गौ आधारित उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर और गौमूत्र का उपयोग खेती, बायोगैस व विभिन्न उत्पादों के निर्माण में किया जा सकता है। उन्होंने सौथरा स्थित गौशाला के निरीक्षण के दौरान कहा कि गौशाला में पर्याप्त गौचर भूमि उपलब्ध है, जहां नेपियर, मोरेंगा सहित अन्य हरे चारे की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने गौवंश के समय से भोजन और बेहतर देखभाल पर जोर दिया। गौशाला का संचालन जै गौ माता ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता योजना के तहत एक परिवार चार गौवंश अथवा दो सदस्य मिलकर आठ गौवंश अपनाकर नस्ल सुधार का कार्य कर सकते हैं। सरकार द्वारा गौवंश के भोजन के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। बायोगैस संयंत्र स्थापित कर उससे निकलने वाली स्लरी का जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे रासायनिक खाद पर होने वाला खर्च कम होगा और रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा मिलेगा। रमाकान्त उपाध्याय ने युवाओं से गौसेवा और जैविक खेती से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे वे गांव में रहकर रोजगार के साथ अपने माता-पिता की सेवा भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोबर से अनेक उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने गौशालाओं में पहुंचकर संचालकों पर अनैतिक दबाव बनाने तथा बिना सत्यापन भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने से प्रशासन को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है। लोगों को किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए। गौ सेवा आयोग के सदस्य ने जिलाधिकारी बृजेश कुमार और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विशन सिंह विकल के साथ गौशालाओं की स्थिति, समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर गौशालाओं में सुधार को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राधव मिश्रा, जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर शासन की नीतियों की जानकारी दी तथा लोगों को गौशालाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने खानपुर गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और गौवंश को समय से भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अंत में देवकली धाम पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान गौशाला संचालक संतोष गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विशन सिंह विकल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीसी निरंजन, डा. मेहर सिंह, डा. अनिरुद्ध सिंह, डा. बीबी सिंह, विशाल, पीयूष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

13 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
49751443-717b-4598-a50b-710e446dd525

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh
    1
    manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सौरिख में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत सौरिख: सकरावा मार्ग पर मिर्जा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और पेट्रोल पंप से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रूप सिंह (18 वर्ष) और पवन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव, परौर के रहने वाले थे। इस घटना ने दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार की शादी हाल ही में नवंबर 2025 में हुई थी, जिससे उसकी नई गृहस्थी अभी शुरू ही हुई थी। वहीं, 18 वर्षीय रूप सिंह अपने परिवार का बड़ा सहारा था। इन दोनों की अचानक और दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    1
    सौरिख में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत
सौरिख:
सकरावा मार्ग पर मिर्जा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और पेट्रोल पंप से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान रूप सिंह (18 वर्ष) और पवन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव, परौर के रहने वाले थे। इस घटना ने दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार की शादी हाल ही में नवंबर 2025 में हुई थी, जिससे उसकी नई गृहस्थी अभी शुरू ही हुई थी। वहीं, 18 वर्षीय रूप सिंह अपने परिवार का बड़ा सहारा था। इन दोनों की अचानक और दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *प्रेस नोट जनपद कन्नौज* *दिनांक- 25.08.2026* *आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च* आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। *प्रेस नोट जनपद कन्नौज* *दिनांक- 25.08.2026* *आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च* आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
    4
    *प्रेस नोट जनपद कन्नौज*
*दिनांक- 25.08.2026*

*आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में किया गया रूट मार्च*

आगामी पर्व ईद-ए-मिलाद/बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया । रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े  युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।”
जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    1
    बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस
*आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh
    1
    manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    1
    औरैया 

अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.