जिला जेल में जेल लोक अदालत का आयोजन, एक बंदी रिहा :- सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान जिला जेल में जेल लोक अदालत का आयोजन, एक बंदी रिहा :- सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान - 14 मार्च 2026 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत रोहतक, 18 फरवरी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान की अध्यक्षता में जिला जेल रोहतक में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस जेल लोक अदालत में कुल दो मुकदमों की सुनवाई की गई, जिनमें से एक मामले का सफलतापूर्वक निपटारा करते हुए एक बंदी को रिहा किया गया। लोक अदालत के माध्यम से बंदियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि आगामी 14 मार्च 2026 को रोहतक कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवा कर शीघ्र, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें तथा अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्याय को आमजन तक सरल और प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

- सत जीन्दा कल्याणा (एस.जे.के.) कॉलेज में आज एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार उद्यमिता विकास क्लब और रोजगार प्लेसमेंट एवं सूचना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एसएमईसी ट्रस्ट तथा भारत केयर्स के सहयोग से हुआ। इसका मुख्य विषय 'कौशल का निर्माण, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण' था। सेमिनार की रूपरेखा डॉ. पूनम अधलखा ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्यमिता कौशल का विकास हो सके। सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री राहुल राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। श्री राजपूत ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. पूनम अधलखा और डॉ. मानसा रॉय के निर्देशन में हुआ। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इनमें डॉ. रीतूलाल और डॉ. शालिनी शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. हरीश चंद्र का विशेष सहयोग रहा।2
- बाढ़डा हल्के के गांव रूदड़ोल में सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर आकाश की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि चरखी दादरी के बाढ़डा क्षेत्र के गांव रूदड़ोल के वीर सपूत, 27 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर आकाश का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत थे और वर्तमान में NMDC Limited की नागरनार स्टील परियोजना, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) में तैनात थे। जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को कोलाब नदी में नहाते समय पैर फिसलने से डूबने के कारण उनका दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- #चरखी दादरी के होटल सम्राट एंड गेस्ट हॉउस ने की होली पर स्पेशल छूट1
- जुलाना: कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है। बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फोटो केप्शन: 18 जुलाना 01: आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण।1
- Bhiwani1
- Grewal Car Protection Hub लोहरू | पुरानी गाड़ियों की शानदार रेंज आसान फाइनेंस पर बेहतरीन प्राइज1
- Rohtak दिल्ली बायपास मर्डर मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, बाबा गैंग का सरगना एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार . #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore1
- कार बाजार की दुनिया में लोहारू में बड़ा धमाका ग्रेवाल कार प्रोटेक्शन हब की ग्रांड ओपनिंग1