बिजली संकट के विरोध में कैंपस में प्रदर्शन, परीक्षा टालने की उठी मांग कानपुर । तेज आंधी और बारिश के बाद शहर में उत्पन्न कानपुर बिजली संकट का असर अब शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच गया है। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी HBTU के वेस्ट कैंपस स्थित हॉस्टलों में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से छात्रों में नाराजगी फैल गई। रविवार शाम सैकड़ों छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और परीक्षाएं टालने की मांग की। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम आए तेज तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे शहर के कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई। इसी कानपुर बिजली संकट के चलते HBTU के विकास नगर स्थित वेस्ट कैंपस हॉस्टल भी अंधेरे में डूबे रहे। लगातार बिजली न आने और जनरेटर न चलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी। छात्रों का कहना है कि सोमवार से उनकी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन हॉस्टलों में बिजली न होने के कारण तैयारी करना मुश्किल हो गया है। इसी को लेकर नाराज छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और परीक्षाएं स्थगित करने की मांग उठाई। कैंपस में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर छात्र संघ बहाली मोर्चा के कोर मेंबर अभिजीत राय और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सी.एल. गहलोत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। डीएसडब्ल्यू प्रो. सी.एल. गहलोत ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखते हुए हॉस्टलों में जनरेटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर परीक्षाओं को फिलहाल टालने का अनुरोध किया जा रहा है, ताकि कानपुर बिजली संकट के बीच छात्रों को राहत मिल सके।

- आज की ताजा खबर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोके जाने में विफल रहने के बाद एक बैलिस्टिक मिसाइल ने अभी-अभी दम्माम पर हमला किया है। ईश्वर पूर्वी प्रांत को हर प्रकार के नुकसान से बचाए।1
- "पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए" - योगी आदित्यनाथ1
- कानपुर नगर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार रैकेट में शामिल अन्य 04 की तलाश जारी कानपुर नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में *थाना रावतपुर पुलिस व सर्विलांस टीम* द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान कल्याणपुर-रावतपुर क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 अस्पताल संचालक शामिल हैं। वहीं, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य 04 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि *शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है।* पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों की भी पहचान की जा सके। शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- जालना में जमीन से निकला लावा जैसा ज्वलनशील पदार्थ, इलाके में दहशत महाराष्ट्र के जालना शहर के समंगन रोड इलाके में एक रहस्यमयी घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। यहां यहां जमीन अचानक काले रंग का लावा जैसा ज्वलनशील पदार्थ र्थ निकलता दिखाई दिया। यह पदार्थ उफनता हुआ बाहर आता नजर आया, जिसे देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। कई लोगों ने इसे ज्वालामुखी के लावा जैसा बताया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर जांच में जुट गए हैं और पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by Media Prabhari1
- Post by Kartikey Bajpai1
- Post by Media Prabhari1