Shuru
Apke Nagar Ki App…
*जिन बेटों के लिए एक माँ ने सब कुछ लुटाया दिया,उस बेटे ने ही घर से बेघर कर दिया* *आनंद भवन वृद्धाश्रम में छलका बुजुर्गों का दर्द, 119 वृद्धों से मिलीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी* *जमीन-जायदाद अपने नाम कराने के बाद माता-पिता को किया प्रताड़ित, अब आनंद भवन ही बना सहारा* *सुल्तानपुर* । कभी जिन बच्चों के लिए माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी, उन्हीं बच्चों द्वारा बुढ़ापे में ठुकराए जाने की पीड़ा शनिवार को अमहट स्थित आनंद भवन वृद्धाश्रम में उस समय सामने आई, जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
लालजी
*जिन बेटों के लिए एक माँ ने सब कुछ लुटाया दिया,उस बेटे ने ही घर से बेघर कर दिया* *आनंद भवन वृद्धाश्रम में छलका बुजुर्गों का दर्द, 119 वृद्धों से मिलीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी* *जमीन-जायदाद अपने नाम कराने के बाद माता-पिता को किया प्रताड़ित, अब आनंद भवन ही बना सहारा* *सुल्तानपुर* । कभी जिन बच्चों के लिए माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी, उन्हीं बच्चों द्वारा बुढ़ापे में ठुकराए जाने की पीड़ा शनिवार को अमहट स्थित आनंद भवन वृद्धाश्रम में उस समय सामने आई, जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *यह वही मुस्लिम आरोपी जिहादी फैजल खटिक है* *जिसने दो दिन पूर्व गुजरात के भावनगर में हिंदू लड़की* काजल की दिन दहाड़े हत्या कर दी थी *14 मिनट का यह वीडियो देखिए और गिनती करके बताइए की* जिहादी फैजल को कितने डंडे पड़े है❓ *भावनगर पुलिस का यह रूप अच्छा लगा।👏🏻*1
- ना बिजली न मोबाइल टावर ना टीवी फिर भी सुकून की जिंदगी जी रहा है यह गांव 21वीं सदी में भी 200 साल पीछे की जीवनशैली, सादगी देखने हर वीकेंड पहुंचते हैं सैकड़ों लोग श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित कुर्मा ग्रामम आज आधुनिक चकाचौंध से दूर सादगीपूर्ण जीवन का अनोखा उदाहरण बना हुआ है। गांव में न बिजली की सुविधा है, न मोबाइल टावर, टीवी या वॉशिंग मशीन—पूरे गांव के लिए महज एक लैंडलाइन फोन होने का दावा किया गया है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में इस्कॉन से जुड़े स्वामी प्रभुपाद के शिष्यों ने गांव को बसाया था। इसका उद्देश्य लोगों को वैदिक जीवनशैली की ओर लौटाना था। गांव का नाम पास स्थित प्रसिद्ध श्रीकूर्मम मंदिर से लिया गया है। यहां रहने वाले लोग खेती, गो-सेवा और पारंपरिक कुटीर उद्योगों से जुड़े हैं। गांव में मिट्टी, चूना, गुड़ और प्राकृतिक सामग्री से बने घरों का इस्तेमाल किया जाता है। रोजमर्रा की जिंदगी भी बेहद अनुशासित है—सुबह जल्दी उठना, धार्मिक पाठ, खेती और पारंपरिक काम दिनचर्या का हिस्सा हैं। गांव में रहने वाले परिवारों के बच्चे संस्कृत, वेद और वैदिक गणित जैसी शिक्षा लेते हैं। खेती में भी आत्मनिर्भरता पर जोर है। दावा है कि ग्रामीण अपनी जमीन पर अनाज और सब्जियां उगाकर बाहरी बाजार पर निर्भरता कम रखते हैं। सबसे खास बात यह है कि हर सप्ताहांत बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, ताकि आधुनिक सुविधाओं से दूर सादगी और शांत जीवन का अनुभव कर सकें। कुर्मा ग्रामम का संदेश साफ है—सुकून हमेशा सुविधाओं में नहीं, कभी-कभी सादगी में भी मिलता है।1
- हाथ में बियर की बॉटल और मैडम कार की डिग्गी के ऊपर बैठी नशे में धुत अंग्रेजी झाड़ रही है वायरल वीडियो हरियाणा की है हाथ में बियर की बॉटल और मैडम कार की डिग्गी के ऊपर बैठी नशे में धुत अंग्रेजी झाड़ रही है वायरल वीडियो हरियाणा की है1
- जयसिंहपुर ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्ति गुरुजनों का किया गया भव्य सम्मान सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को शिक्षक दिवस के दौरान सेवानिवृत्ति गुरुजनों का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया जहां पर क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू ने पहुंचकर गुरुजनों को सम्मानित किया, इसी क्रम में अध्यक्ष रहे जयप्रकाश वर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ला सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे1
- *फर्राटा पंखे में उतरे करंट से महिला की दर्दनाक मौत, नरसिंहपुर गांव में पसरा मातम* लम्भुआ, सुलतानपुर लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतका के घर पर ग्रामीणों व महिलाओं का जमावड़ा लग गया। जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर निवासी सरस्वती देवी (62) पत्नी कृष्ण कुमार यादव रविवार सुबह करीब 6 बजे घर में विद्युत चालित फर्राटा पंखे के संपर्क में आ गईं। बताया जा रहा है कि पंखे में करेन्ट उतर आया था और उसे छूते ही वह उसकी चपेट में आ गईं। करेन्ट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय उनके पति कृष्ण कुमार यादव सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पत्नी को पंखे के पास अचेत अवस्था में देखा। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतका का बड़ा बेटा राकेश कुमार यादव अपोलो हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। दूसरा बेटा अखिलेश यादव दंतेवाड़ा में देश की सेवा में तैनात है, जबकि मीरा यादव का बेटा सुभाष यादव भी भारतीय सेना में सेवारत है। घटना की सूचना मिलते ही पुत्री मीरा रोते-बिलखते घर पहुंच गई। परिजन सेना में तैनात बेटे के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद अन्तिम संस्कार किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे नरसिंहपुर गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही दूर-दराज से रिश्तेदार और शुभचिंतक भी मृतका के घर पहुंचने लगे हैं।2
- डॉक्टर की मनमानी, बिना छुट्टी लिए लखनऊ रवाना, टीबी मरीज बेहाल डॉक्टर की मनमानी, बिना छुट्टी लिए लखनऊ रवाना, टीबी मरीज बेहाल गौरीगंज-अमेठी। सीएचसी गौरीगंज में तैनात डॉक्टर की लापरवाही से टीबी मरीजों को दिनभर भटकना पड़ा। आरोप है कि डॉ. संदीप यादव बिना छुट्टी, बिना चार्ज सौंपे और बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए निजी काम से लखनऊ चले गए। शनिवार को दवा लेने पहुंचे मरीज डॉक्टर की कुर्सी खाली देख परेशान होते रहे। कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर लखनऊ गए हैं। फोन पर संपर्क करने पर डॉ. यादव ने अधीक्षक की अनुमति का हवाला दिया, लेकिन अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने किसी भी प्रकार की अनुमति से इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी पोर्टल पर कोई अवकाश आवेदन नहीं है। दूर-दराज से आए मरीजों की शिकायत सीएमओ अमेठी तक पहुंची, तब जाकर एक कर्मचारी के जरिए दवा वितरित कराई गई। बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।1
- सुल्तानपुर में 4 साल से लो वोल्टेज: 60 घरों के 500 लोग अंधेरे में; ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी सुल्तानपुर के अमदेवा (छोटका) गांव की दलित बस्ती में करीब 60 घरों के 500 लोग पिछले चार साल से लो वोल्टेज और सिंगल फेस बिजली की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब बिजली व्यवस्था ठीक न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दर्जनों ग्रामीण भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के मुइली स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की। गांव में बिजली की सप्लाई वीरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र के तिंदौली फीडर से होती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो दशक पहले जब गांव में बिजली आई थी, तब 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर लगभग 100 घरों को कनेक्शन दिए गए थे। उस समय ट्रांसफार्मर पर लोड कम था। समय के साथ आबादी और बिजली कनेक्शनों की संख्या बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर बहुत ज्यादा भार आ गया। इसका असर बिजली सप्लाई पर पड़ा और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बढ़ती गई। ग्रामीणों का कहना है कि दलित बस्ती की ओर जाने वाली तीन फेस की लाइन में गांव के शुरुआती छोर पर एक फेस का तार काट दिए जाने के बाद समस्या और गंभीर हो गई। करीब चार साल से बस्ती में नाममात्र की बिजली सप्लाई हो रही है। स्थिति यह है कि घरों में एलईडी बल्ब भी ठीक से नहीं जल पाते। पंखा, कूलर, टीवी, पानी की मोटर जैसे अन्य बिजली उपकरण चलाना तो दूर की बात है। बिजली संकट का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ रहा है। मोबाइल फोन और इमरजेंसी लाइट चार्ज कराने के लिए लोगों को आसपास के गांवों और बाजारों में जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले किसी तरह मिट्टी के तेल से रोशनी का इंतजाम हो जाता था, लेकिन अब वह भी नहीं मिलता। ऐसे में मोमबत्ती और छोटी इमरजेंसी लाइटों के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। सालिकराम नागर, सभाजीत, करिया, परशुराम गौतम, राजन, सियाराम नागर, नारायणा देवी, सुभद्रा देवी, सोनपती, लीलावती, रामकृपाल और तुलसा देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि चार साल से समस्या झेलते-झेलते वे थक चुके हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नही था। अब जानकारी हुई है इसे जांचकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।2
- हैदरगढ़ के मालिनपुर आश्रम में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, महंत दीपक दास के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन जनपद बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के मालिनपुर आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या के श्री सीताराम सेवा सदन, हनुमानगढ़ी के महंत दीपक दास के नेतृत्व में भव्य तरीके से किया गया। आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। जन्माष्टमी के अवसर पर आश्रम में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। शाम होते ही भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। महंत दीपक दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के बताए सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। महंत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य का साथ देने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देर रात तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया।1
- आर ए बी डी स्पेक्ट्रम एकेडमी में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों व मार्शल आर्ट विजेताओ का हुआ सम्मान सुलतानपुर (दैनिक अयोध्या टाइम्स): जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मूंगर स्थित आर ए बी डी स्पेक्ट्रम एकेडेमी में शिक्षक दिवस का पावन अवसर अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. रूद्रमणि वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज मिश्रा ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध केवल अध्यापन तक सीमित नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गुरु ही समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखता है और उसका मार्गदर्शन ही शिष्य को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। इस खास मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी समर्पित शिक्षकों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही, मार्शल आर्ट की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक सर्वेशकांत वर्मा, उप प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार तिवारी, एकेडमिक एडवाइजर पवन तिवारी, प्रबंधक प्रतिनिधि श्री रमेश यादव तथा ट्रांसपोर्ट इंचार्ज श्री संजीत वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।1