logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़ी एक महिला आरोपी को भी दबोच लिया। उसके कब्जे से टप्पेबाजी कर चोरी किए गए सोने के कुंडल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात गश्त के दौरान कुल्छा पेट्रोल पंप से नगरिया सादात मार्ग पर मजार के पास करीब 12:50 बजे संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मेरठ निवासी अमन उर्फ शहजाद उर्फ शहजादे के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी मीरगंज भेजा गया। मौके से रामपुर निवासी पप्पू सिंह उर्फ फौजी और आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से दो अवैध 315 बोर तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने 15 जुलाई को मीरगंज बाजार में एक महिला से टप्पेबाजी कर सोने के कुंडल चोरी करने की वारदात कबूल की। उन्होंने इस घटना में आसिफ की पत्नी फईमा की भूमिका भी बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे लाभारी चौकी के आगे रामपुर-बरेली रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी सोने के कुंडल बरामद हुए। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

7 hrs ago
user_राजेश शर्मा
राजेश शर्मा
Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़ी एक महिला आरोपी को भी दबोच लिया। उसके कब्जे से टप्पेबाजी कर चोरी किए गए सोने के कुंडल बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात गश्त के दौरान कुल्छा पेट्रोल पंप से नगरिया सादात मार्ग पर मजार के पास करीब 12:50 बजे संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मेरठ निवासी अमन उर्फ शहजाद उर्फ शहजादे के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी मीरगंज भेजा गया। मौके से रामपुर निवासी पप्पू सिंह उर्फ फौजी और आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से दो अवैध 315 बोर तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने 15 जुलाई को मीरगंज बाजार में एक महिला से टप्पेबाजी कर सोने के कुंडल चोरी करने की वारदात कबूल की। उन्होंने इस घटना में आसिफ की पत्नी फईमा की भूमिका भी बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे लाभारी चौकी के आगे रामपुर-बरेली रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी सोने के कुंडल बरामद हुए। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

More news from मीरगंज and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रुहेलखंड का चुनावी रण अपने चरम पर है। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए अपनी सत्ता बचाए रखना बड़ी चुनौती बन गई है। इस क्षेत्र में सपा का लंबे समय से दबदबा रहा है, लेकिन इस बार के चुनाव में पार्टी को कड़ी टक्कर मिल रही है। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार जोरों पर है। सपा के उम्मीदवार अपने पारंपरिक वोट बैंक को बरकरार रखने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि विरोधी दलों के उम्मीदवार भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। बहेड़ी में विकास के मुद्दे, स्थानीय समस्याएं और कानून-व्यवस्था प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सपा के दिग्गज नेता लगातार बहेड़ी का दौरा कर रहे हैं और पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं, विरोधी दल भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारकर सपा के किले को ध्वस्त करने की कोशिश में लगे हैं। बहेड़ी की जनता इस बार किसकी सुनेगी, यह आने वाला समय बताएगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रुहेलखंड का चुनावी रण अपने चरम पर है। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए अपनी सत्ता बचाए रखना बड़ी चुनौती बन गई है। इस क्षेत्र में सपा का लंबे समय से दबदबा रहा है, लेकिन इस बार के चुनाव में पार्टी को कड़ी टक्कर मिल रही है।

बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार जोरों पर है। सपा के उम्मीदवार अपने पारंपरिक वोट बैंक को बरकरार रखने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि विरोधी दलों के उम्मीदवार भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। बहेड़ी में विकास के मुद्दे, स्थानीय समस्याएं और कानून-व्यवस्था प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान सपा के दिग्गज नेता लगातार बहेड़ी का दौरा कर रहे हैं और पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं, विरोधी दल भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारकर सपा के किले को ध्वस्त करने की कोशिश में लगे हैं। बहेड़ी की जनता इस बार किसकी सुनेगी, यह आने वाला समय बताएगा।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    9 hrs ago
  • Bareilly faridpur mamla/ Adhikari ne bataya kya kuchh kaise hua/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ khet ki deewar viral video/ CO faridpur Sandeep Singh ka adhikarik byan/ mavle ki nishpaksh jaanch/ Kshetra mein Bareilly faridpur mamla/ Adhikari ne bataya kya kuchh kaise hua/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ khet ki deewar viral video/ CO faridpur Sandeep Singh ka adhikarik byan/ mavle ki nishpaksh jaanch/ Kshetra mein
    1
    Bareilly faridpur mamla/
Adhikari ne bataya kya kuchh kaise hua/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
khet  ki deewar viral video/
CO faridpur Sandeep Singh ka adhikarik byan/
mavle ki nishpaksh jaanch/
Kshetra mein
Bareilly faridpur mamla/
Adhikari ne bataya kya kuchh kaise hua/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
khet  ki deewar viral video/
CO faridpur Sandeep Singh ka adhikarik byan/
mavle ki nishpaksh jaanch/
Kshetra mein
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में 22 वर्षीय मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अरमान नशे का आदी है और नशे के लिए पैसों की तलाश में 24 जुलाई की सुबह अपनी पिता के नाम की सफेद ओमनी वैन लेकर निकला था। बिबियापुर रोड पर सुनसान जगह पर उसे पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव दिखाई दिए। आरोपी ने पहले जान से मारने की नीयत से वैन से जोरदार टक्कर मारी। जब सियाराम सड़क किनारे गिर पड़े तो अरमान ने गाड़ी से उतरकर चाकू से उनका गला रेत दिया और सीने पर कई ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने मृतक की जेब से मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड निकाल लिया। भागते समय उसकी गाड़ी का शीशा टूट गया, फ्रंट बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर उसका ईयरफोन और गाड़ी साफ करने वाला कपड़ा भी छूट गया। यही सुराग पुलिस को आरोपी तक ले गए। पूछताछ में अरमान ने बताया कि उसने हत्या की पूरी जानकारी अपने पिता इम्तियाज को दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सनी शर्ट और गमछा, मृतक का मोबाइल और अन्य सामान एक थैले में रखकर ओमनी वैन की सीट के नीचे छिपा दिया। इतना ही नहीं, वैन को हमदर्द राइस मिल में छिपाया गया और बाद में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी वैन और बाकी सामान को हल्द्वानी ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, सफेद ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, खून से सनी शर्ट और गमछा, गाड़ी के टूटे शीशे के टुकड़े तथा 580 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट और साक्ष्य छिपाने की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में 22 वर्षीय मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अरमान नशे का आदी है और नशे के लिए पैसों की तलाश में 24 जुलाई की सुबह अपनी पिता के नाम की सफेद ओमनी वैन लेकर निकला था। बिबियापुर रोड पर सुनसान जगह पर उसे पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव दिखाई दिए। आरोपी ने पहले जान से मारने की नीयत से वैन से जोरदार टक्कर मारी। जब सियाराम सड़क किनारे गिर पड़े तो अरमान ने गाड़ी से उतरकर चाकू से उनका गला रेत दिया और सीने पर कई ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने मृतक की जेब से मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड निकाल लिया। भागते समय उसकी गाड़ी का शीशा टूट गया, फ्रंट बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर उसका ईयरफोन और गाड़ी साफ करने वाला कपड़ा भी छूट गया। यही सुराग पुलिस को आरोपी तक ले गए। पूछताछ में अरमान ने बताया कि उसने हत्या की पूरी जानकारी अपने पिता इम्तियाज को दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सनी शर्ट और गमछा, मृतक का मोबाइल और अन्य सामान एक थैले में रखकर ओमनी वैन की सीट के नीचे छिपा दिया। इतना ही नहीं, वैन को हमदर्द राइस मिल में छिपाया गया और बाद में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी वैन और बाकी सामान को हल्द्वानी ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, सफेद ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, खून से सनी शर्ट और गमछा, गाड़ी के टूटे शीशे के टुकड़े तथा 580 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट और साक्ष्य छिपाने की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली के कृका स्टूडियो द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्म '15 लाख' 31 जुलाई से शहर के नटराज टॉकीज में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक मनोज कुमार सक्सेना ने बताया कि '15 लाख' का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह फिल्म आज के दौर में बढ़ते डिजिटल और मोबाइल स्कैम के प्रति युवाओं को जागरूक करना भी है। फिल्म का संदेश है कि 'उतने ही पैर पसारो, जितनी चादर हो', यानी अपनी जरूरतों और इच्छाओं के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। फिल्म की कहानी एक सीधे-सादे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मोबाइल स्कैम का शिकार बन जाता है। कहानी के माध्यम से युवाओं को यह सीख दी गई है कि अंधी दौड़ में शामिल होने के बजाय समझदारी से निर्णय लें। फिल्म का संदेश है कि 'प्यार में डूबो, मगर अक्ल मत डुबाओ'। फिल्म की खास बात यह है कि इसके सभी प्रमुख कलाकार और तकनीकी टीम बरेली से ही हैं। फिल्म में रूद्र परमार और दिशा पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि लविश भाटिया ने विलेन का किरदार निभाया है। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी संजय गर्ग भी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के गीत अदिति सक्सेना ने लिखे हैं, संगीत योगेश कुमार ने दिया है तथा कौशिक टंडन और निधि सक्सेना ने अपनी आवाज दी है। सिनेमैटोग्राफी अनिल कुमार और कोरियोग्राफी अदिति व अवनि ने की है। फिल्म का संगीत पूर्व में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा लॉन्च किया जा चुका है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म के टिकट की कीमत भी कम रखी गई है ताकि अधिक से अधिक युवा इसे देखकर डिजिटल ठगी से बचने का संदेश प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही कृका स्टूडियो ने अपनी अगली मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'अधूरी साजिश' की तैयारी भी शुरू कर दी है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी।
    1
    बरेली के कृका स्टूडियो द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्म '15 लाख' 31 जुलाई से शहर के नटराज टॉकीज में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक मनोज कुमार सक्सेना ने बताया कि '15 लाख' का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह फिल्म आज के दौर में बढ़ते डिजिटल और मोबाइल स्कैम के प्रति युवाओं को जागरूक करना भी है। फिल्म का संदेश है कि 'उतने ही पैर पसारो, जितनी चादर हो', यानी अपनी जरूरतों और इच्छाओं के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

फिल्म की कहानी एक सीधे-सादे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मोबाइल स्कैम का शिकार बन जाता है। कहानी के माध्यम से युवाओं को यह सीख दी गई है कि अंधी दौड़ में शामिल होने के बजाय समझदारी से निर्णय लें। फिल्म का संदेश है कि 'प्यार में डूबो, मगर अक्ल मत डुबाओ'।

फिल्म की खास बात यह है कि इसके सभी प्रमुख कलाकार और तकनीकी टीम बरेली से ही हैं। फिल्म में रूद्र परमार और दिशा पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि लविश भाटिया ने विलेन का किरदार निभाया है। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी संजय गर्ग भी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के गीत अदिति सक्सेना ने लिखे हैं, संगीत योगेश कुमार ने दिया है तथा कौशिक टंडन और निधि सक्सेना ने अपनी आवाज दी है। सिनेमैटोग्राफी अनिल कुमार और कोरियोग्राफी अदिति व अवनि ने की है। फिल्म का संगीत पूर्व में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा लॉन्च किया जा चुका है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म के टिकट की कीमत भी कम रखी गई है ताकि अधिक से अधिक युवा इसे देखकर डिजिटल ठगी से बचने का संदेश प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही कृका स्टूडियो ने अपनी अगली मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'अधूरी साजिश' की तैयारी भी शुरू कर दी है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली के फरीदपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिसकर्मी एक खेत की दीवार गिराते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो के प्रकरण में फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी श्री संदीप सिंह ने अपना बयान दिया है। श्री संदीप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
    1
    बरेली के फरीदपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिसकर्मी एक खेत की दीवार गिराते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो के प्रकरण में फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी श्री संदीप सिंह ने अपना बयान दिया है। श्री संदीप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बरेली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भोजीपुरा थाने की पुलिस ने 24 जुलाई को परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर हुई एक व्यक्ति की हत्या की घटना का अनावरण किया है। इस मामले में मुख्य हत्याभियुक्त और साक्ष्य छिपाने में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आला कत्ल सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। इस घटना के बारे में बरेली पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। गहन जांच और पड़ताल के बाद पुलिस को सफलता मिली और मुख्य हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, साक्ष्य छिपाने में उसके पिता को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
    2
    बरेली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भोजीपुरा थाने की पुलिस ने 24 जुलाई को परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर हुई एक व्यक्ति की हत्या की घटना का अनावरण किया है। इस मामले में मुख्य हत्याभियुक्त और साक्ष्य छिपाने में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आला कत्ल सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

इस घटना के बारे में बरेली पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। गहन जांच और पड़ताल के बाद पुलिस को सफलता मिली और मुख्य हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, साक्ष्य छिपाने में उसके पिता को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मीरगंज के वार्ड 31 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता देवी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके पति त्रिमल प्रसाद कश्यप ने बताया कि वार्ड 31 में अनीता देवी को स्थानीय जनता की ओर से लगातार व्यापक समर्थन हासिल हो रहा है।
    1
    मीरगंज के वार्ड 31 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता देवी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके पति त्रिमल प्रसाद कश्यप ने बताया कि वार्ड 31 में अनीता देवी को स्थानीय जनता की ओर से लगातार व्यापक समर्थन हासिल हो रहा है।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बरेली में एक पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला शिकारपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसे क्या-क्या गुजरना पड़ा। उसने बरेली के महला में गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पूरा मामला शिकारपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
    1
    बरेली में एक पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला शिकारपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि उसे क्या-क्या गुजरना पड़ा। उसने बरेली के महला में गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पूरा मामला शिकारपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली के थाना शाही क्षेत्र में एक महिला ने कुछ दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया है। इस मामले में महिला ने स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसे न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
    1
    बरेली के थाना शाही क्षेत्र में एक महिला ने कुछ दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया है। इस मामले में महिला ने स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसे न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.