मौसम ने बदली करवट: पुरवा हवाओं के साथ बदली क्षेत्र कि फिजां महराजगंज: फरेन्दा क्षेत्र में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज पुरवा हवाओं के साथ आसमान में काले घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जहां इस बदलाव से लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ, वहीं खेतों में खड़ी फसलों पर संकट गहराने लगा है। इस समय खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण गिरने के कगार पर है। यदि यही स्थिति बनी रही तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके साथ ही सरसों, मटर और अन्य दलहनी फसलें भी इस बदले मौसम की मार से अछूती नहीं रहेंगी। किसानों की चिंता साफ झलक रही है। किसान धर्मपाल चौधरी, पप्पू, मतीउल्लाह, संतोष कुमार, राम कृपाल और राम फल यादव का कहना है कि फसलें पूरी तरह पक चुकी हैं और कटाई के मुहाने पर हैं। ऐसे में तेज हवा और बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। उनका कहना है कि अगर मौसम ने जल्द राहत नहीं दी, तो उत्पादन में भारी गिरावट तय है। बागवानी करने वाले किसान भी इस मौसम से परेशान हैं। किसान राम सुबाष और जाकिर के अनुसार तेज हवाओं के चलते आम के बौर (फूल) झड़ने का खतरा काफी बढ़ गया है। यदि ऐसा हुआ तो आम की पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। लगातार एक सप्ताह में दूसरी बार मौसम खराब होने से किसानों की चिंताएं और गहरी हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसल और बागों में लगे बौर अब मौसम की मार झेल रहे हैं, जिससे आने वाले समय में उत्पादन घटने की आशंका प्रबल हो गई है।

- महराजगंज:जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में 17 मार्च 2026 को हुई अरविंद चौधरी की मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि यह एक सड़क दुर्घटना थी। मृतक अरविंद चौधरी (28) निवासी वार्ड नंबर 5, फुलवरिया की मृत्यु वाहन संख्या यूपी 53 एफपी 8586 के चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से टक्कर मारने के कारण हुई। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों तथा पीपीगंज टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें वाहन की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दर्ज मिलीं। फुटेज के अनुसार उक्त वाहन पीपीगंज टोल से फरेंदा की ओर आया और रात लगभग 11 बजे घटना को अंजाम देने के बाद आगे के कट से यू-टर्न लेकर सर्विस लेन के रास्ते छतरी पुल के नीचे से वापस गोरखपुर की ओर चला गया। गौर करने वाली बात यह रही कि आते समय वाहन सही हालत में था, जबकि लौटते समय वह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क कर चालक राजेंद्र प्रजापति (31) निवासी पादरी बाजार, थाना शाहपुर, गोरखपुर तथा सहयात्री सचिन (19) निवासी नगर कॉलोनी, पादरी बाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जा रही है। #news #NewsUpdate #Maharajganj #pharenda #BigBreaking #everyone #accident #maharajganjnews #followers1
- इज़राइल का हमला: लेबनान में अहम पुल बम से उड़ा, इलाके में हाहाकार इज़राइल ने लेबनान में एक अहम पुल को बम से उड़ा दिया है, जिससे इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। यह पुल स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारिक और आपूर्ति मार्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता था, और रोजाना बड़ी संख्या में वाहन इसी रास्ते से गुजरते थे। पुल के ध्वस्त होने के बाद आसपास के क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है, जिससे राहत और जरूरी सामान की आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन वैकल्पिक मार्ग तलाशने में जुटा है, लेकिन फिलहाल लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुत्रों के हवाले से बड़ी खबर1
- Post by Sunil kumar yadav1
- मृतक अरविन्द चौधरी का मौत, निकली सड़क दुघर्टना, सीसीटीवी फुटेज में दिखा! फरेंदा क्षेत्र फुलवरिया का पूरा मामला! #Maharajganj #Anandnagar #police #accident #case1
- Post by Brijesh Kumar9
- पत्रांक संख्या 914 मनरेगा/सेल/शिकायत जांच दिनांक 07/02/2026 20 मानवदीवस (4080) रुपए और 17 मानव दिवस ( 3468) का भुगतान गट्टा खुदाई में मजदूरी दिया गया3
- गोरखपुर के पुलिस लाइन में व्हाइट हाउस सभागार में मातृ आंचल सेवा संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर।1
- मुरादाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शेर-ए-पंजाब होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार। उत्तर प्रदेश-मुरादाबाद। मुरादाबाद के शेर-ए-पंजाब होटल में पुलिस ने छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है कार्रवाई के दौरान रैकेट के सरगना सहित 5 युवतियों समेत कुल 10 लोगों को TV गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि यह होटल काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों के लिए चर्चा में था,जिस पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसी दौरान जब युवतियों को बाहर लाया जा रहा था,तो वहां मौजूद एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाते हुए की गई टिप्पणी भी सामने आई, जिसमें वह कहता सुनाई दे रहा है—“हमसे तो कह रही हो हट जाओ,कमरे के अंदर कुछ नहीं।1