Shuru
Apke Nagar Ki App…
मरीज तड़पता रहा अस्पताल कर्मी उसके परिजन (महिला)से धुलवाता रहा सरकारी एम्बुलेंस वीडियो वायरल जिला अस्पताल कटनी, मध्य प्रदेश की झकझोर देने वाली घटना शर्मनाक मानवता हुई शर्मसार जिला अस्पताल कटनी से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक घायल मरीज दर्द से तड़पता रहा… लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी ने क्या किया? इलाज के बजाय परिजनों से ही 108 एंबुलेंस धुलवाई! सवाल ये है क्या अब मरीज के साथ आए लोगों को इलाज से पहले सफाई भी करनी होगी? 108 जैसी आपातकालीन सेवा, जो जान बचाने के लिए बनी है, क्या अब लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रतीक बन चुकी है? वीडियो वायरल है, अब देखना ये है कि दोषी पर कार्रवाई होगी या मामला फिर दबा दिया जाएगा।
Dhirendra Shukla
मरीज तड़पता रहा अस्पताल कर्मी उसके परिजन (महिला)से धुलवाता रहा सरकारी एम्बुलेंस वीडियो वायरल जिला अस्पताल कटनी, मध्य प्रदेश की झकझोर देने वाली घटना शर्मनाक मानवता हुई शर्मसार जिला अस्पताल कटनी से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक घायल मरीज दर्द से तड़पता रहा… लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी ने क्या किया? इलाज के बजाय परिजनों से ही 108 एंबुलेंस धुलवाई! सवाल ये है क्या अब मरीज के साथ आए लोगों को इलाज से पहले सफाई भी करनी होगी? 108 जैसी आपातकालीन सेवा, जो जान बचाने के लिए बनी है, क्या अब लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रतीक बन चुकी है? वीडियो वायरल है, अब देखना ये है कि दोषी पर कार्रवाई होगी या मामला फिर दबा दिया जाएगा।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली: रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर रायबरेली। जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहाँ कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- रायबरेली से इस वक्त की बड़ी खबर। पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। भदोखर थाना क्षेत्र के महंगू का पुरवा निवासी कपिराज मिश्रा ने नगर कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल धीरज गौड़ पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित का कहना है कि वह अपनी बहन के पारिवारिक विवाद के मामले में नगर कोतवाली पहुंचा था। उसकी बहन ने अपने पति के साथ हुए विवाद की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि इसी दौरान कोतवाली में मौजूद कॉन्स्टेबल ने उसकी बहन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब कपिराज मिश्रा ने इसका विरोध किया और सवाल पूछा, तो कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट कर दी। अब इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं,क्षेत्राधिकारी नगर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।फिलहाल, देखना होगा कि इस मामले में पुलिस विभाग क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।1
- रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही है 🖕1
- रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर ऊँचाहार क्षेत्र में भी इसका लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला। जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान, ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय तथा प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। उपस्थित जनसमूह में एक्सप्रेसवे को लेकर उत्सुकता और खुशी साफ दिखाई दी। बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली जनपद में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। इसके चालू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।1
- ऊंचाहार: विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने किया 'शिव फिलिंग स्टेशन' का भव्य उद्घाटन ऊंचाहार, रायबरेली: क्षेत्रीय विकास की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने इंडियन ऑयल के नए पेट्रोल पंप 'शिव फिलिंग स्टेशन' का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपरिवार वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. पांडेय ने रिबन काटकर पंप का संचालन शुरू कराया। उन्होंने कहा कि इस नए केंद्र के खुलने से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को ईंधन के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन की बचत होगी। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संचालक मंडल ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए ग्राहकों को शुद्धता और बेहतर सेवा का भरोसा दिलाया। यह नया केंद्र क्षेत्र में सुलभ परिवहन और विकास को गति देने में सहायक सिद्ध होगा।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1