जनपद के परिषदीय विद्यालय सौंफरी विकास खण्ड-खुटार, जनपद शाहजहाँपुर की इं0प्र0अ0 सुश्री तरन्नुम बी0 द्वारा विद्यालय में प्रातः 08.00 बजे उपस्थित होने वाले छात्रों को शासन स्तर से प्रदत्त निर्देशों एवं जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा प्रदत्त किये गये निर्देशों के क्रम में छात्र-छात्राआंे को विद्यालय में योग करते हुये शारीरिक समस्याओं से मुक्त होने वाली विभिन्न गम्भीर बीमारियों की जानकारी को उपलब्ध कराया गया। योगा कार्यक्रम में निम्नलिखित छात्रों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है जिनका विवरण निम्नवत् है:- *1-सुश्री बरखा कश्यप, कक्षा-4, सुश्री सादिया नूर, कक्षा-4, सुश्री प्रिया, कक्षा-4, सुश्री आयत बानों कक्षा-1, श्री कनक कश्यप *-ः प्रेस विज्ञप्ति:-* जनपद के परिषदीय विद्यालय सौंफरी विकास खण्ड-खुटार, जनपद शाहजहाँपुर की इं0प्र0अ0 सुश्री तरन्नुम बी0 द्वारा विद्यालय में प्रातः 08.00 बजे उपस्थित होने वाले छात्रों को शासन स्तर से प्रदत्त निर्देशों एवं जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा प्रदत्त किये गये निर्देशों के क्रम में छात्र-छात्राआंे को विद्यालय में योग करते हुये शारीरिक समस्याओं से मुक्त होने वाली विभिन्न गम्भीर बीमारियों की जानकारी को उपलब्ध कराया गया। योगा कार्यक्रम में निम्नलिखित छात्रों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है जिनका विवरण निम्नवत् है:- *1-सुश्री बरखा कश्यप, कक्षा-4, सुश्री सादिया नूर, कक्षा-4, सुश्री प्रिया, कक्षा-4, सुश्री आयत बानों कक्षा-1, श्री कनक कश्यप, कक्षा-4, श्री हर्षित कक्षा-3, सुश्री सृष्टि पटेल कक्षा-4, श्री अवनम कक्षा-3, सुश्री पायल कक्षा-2, सुश्री गोपी कक्षा-1 सुश्री अंजली कक्षा-4, श्री आयुष कक्षा-2, श्री युग गुप्ता, कक्षा-2 विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा भी योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये योग होने वाली विभिन्न जानकारियाॅ प्राप्त की गयी।* कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाॅफ इं0प्र0अ0, सुश्री तरन्नुम बी, स0अ0, श्री सोनू सिंह, शिक्षामित्र श्रीमती सर्वजीत कौर शिक्षामित्र, श्रीमती निर्मला, उपस्थित रहीं।
जनपद के परिषदीय विद्यालय सौंफरी विकास खण्ड-खुटार, जनपद शाहजहाँपुर की इं0प्र0अ0 सुश्री तरन्नुम बी0 द्वारा विद्यालय में प्रातः 08.00 बजे उपस्थित होने वाले छात्रों को शासन स्तर से प्रदत्त निर्देशों एवं जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा प्रदत्त किये गये निर्देशों के क्रम में छात्र-छात्राआंे को विद्यालय में योग करते हुये शारीरिक समस्याओं से मुक्त होने वाली विभिन्न गम्भीर बीमारियों की जानकारी को उपलब्ध कराया गया। योगा
कार्यक्रम में निम्नलिखित छात्रों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है जिनका विवरण निम्नवत् है:- *1-सुश्री बरखा कश्यप, कक्षा-4, सुश्री सादिया नूर, कक्षा-4, सुश्री प्रिया, कक्षा-4, सुश्री आयत बानों कक्षा-1, श्री कनक कश्यप *-ः प्रेस विज्ञप्ति:-* जनपद के परिषदीय विद्यालय सौंफरी विकास खण्ड-खुटार, जनपद शाहजहाँपुर की इं0प्र0अ0 सुश्री तरन्नुम बी0 द्वारा विद्यालय में प्रातः 08.00 बजे उपस्थित होने वाले छात्रों को शासन स्तर से प्रदत्त निर्देशों एवं जनपद में जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी महोदया द्वारा प्रदत्त किये गये निर्देशों के क्रम में छात्र-छात्राआंे को विद्यालय में योग करते हुये शारीरिक समस्याओं से मुक्त होने वाली विभिन्न गम्भीर बीमारियों की जानकारी को उपलब्ध कराया गया। योगा कार्यक्रम में निम्नलिखित छात्रों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है जिनका विवरण निम्नवत् है:- *1-सुश्री बरखा कश्यप, कक्षा-4, सुश्री सादिया नूर, कक्षा-4, सुश्री प्रिया, कक्षा-4, सुश्री आयत बानों कक्षा-1, श्री कनक कश्यप, कक्षा-4, श्री हर्षित कक्षा-3,
सुश्री सृष्टि पटेल कक्षा-4, श्री अवनम कक्षा-3, सुश्री पायल कक्षा-2, सुश्री गोपी कक्षा-1 सुश्री अंजली कक्षा-4, श्री आयुष कक्षा-2, श्री युग गुप्ता, कक्षा-2 विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा भी योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये योग होने वाली विभिन्न जानकारियाॅ प्राप्त की गयी।* कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाॅफ इं0प्र0अ0, सुश्री तरन्नुम बी, स0अ0, श्री सोनू सिंह, शिक्षामित्र श्रीमती सर्वजीत कौर शिक्षामित्र, श्रीमती निर्मला, उपस्थित रहीं।
- *प्रेस नोट थाना कटरा* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनाँक - 07.04.2026* *“थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ।“* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा सक्रिय/चिन्हित अपराधियों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवैध शस्त्रों के निर्माण/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के कुशल नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 06.04.2026 को थाना कटरा पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध/ अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की तलाश, मादक पदार्थ/ अवैध शराब, शस्त्र, बिक्री की रोकथाम हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी । इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बाबूपुर से ग्राम हरीहरपुर दक्षिणी की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर, लगभग 200 मीटर अंदर, यूकेलिप्टस के बाग के पास दबिश दी गई । दबिश के दौरान अभियुक्त राजकुमार पुत्र मिडईलाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम हरीहरपुर दक्षिणी थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर को समय करीब 15:00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कटरा पर मु0अ0सं0 88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* राजकुमार पुत्र मिडईलाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम हरीहरपुर दक्षिणी थाना कटरा जिला शाहजहांपुर । *गिरफ्तारी का दिनाँक,स्थान व समय का विवरणः-* कटरा से जलालाबाद रोड पर ग्राम बाबूपुर व ग्राम हरीहरपुर दक्षिणी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर 200 मीटर अन्दर ग्राम हरीहरपुर दक्षिणी व बाबूपुर की ओर लिप्टिस के बाग के पास *बरामदगी का विवरणृः-* 1. एक अदद तमंचा 315 बोर 2. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर *अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-* मु0अ0सं0 390/20 धारा 323/376(D)/504/506 भादवि थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर । मु0अ0सं0 88/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश कुमार सिंह थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर 2. उ0नि0 श्री रामू आर्या 3. हे0का0 357 मुकेश गिरी 4. का0 2710 गौरव कुमार3
- : मछली मंडी बनी ‘खून की मंडी’, भाई ने भाई को बनाया निशाना जलालाबाद / शाहजहाँपुर 4 अप्रैल की शाम जलालाबाद की मछली मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और भाई ने ही भाई पर हमला कर दिया। जमीन विवाद और आपसी रंजिश के चलते हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। क्या है मामला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 4:45 बजे मछली मंडी में राजेंद्र गुप्ता उर्फ तिन्नू अपने बेटों अर्जुन और अंश के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी अचानक रामसेवक उर्फ पप्पू और सुरेंद्र उर्फ पंचू अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ अजीत, अंकुर, अर्पित और ध्रुव समेत अन्य लोग भी थे और उनके हाथों में डंडे व धारदार हथियार थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट में बदल गया। बीच बाजार में डंडे चले, अफरा-तफरी मची और कई लोग घायल हो गए। घटना से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। CCTV में कैद हुई वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और हमला साफ दिखाई देने की बात कही जा रही है। लोग बने तमाशबीन घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग सहमे रहे और किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं की। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों के रसूख के कारण लोग आगे आने से डरते रहे। जमीन विवाद बना वजह बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो सिविल कोर्ट में भी विचाराधीन है। बावजूद इसके मामला सुलझने के बजाय हिंसक रूप ले बैठा। प्रशासन से उठे सवाल घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि खुलेआम हथियारों से हमला होने और CCTV फुटेज सामने आने के बावजूद अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। 👉 अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पीड़ित पक्ष को न्याय मिलता है या मामला कागजों में ही सिमट कर रह जाता है। ⚠️ यह घटना न सिर्फ एक पारिवारिक विवाद का हिंसक रूप है, बल्कि समाज में बढ़ती आपसी रंजिश और जमीन को लेकर बढ़ते संघर्ष की भी तस्वीर पेश करती है।1
- स्लग: बहराइच में प्रधानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बकाया भुगतान व समय पर चुनाव कराने की मांग लोकेशन: बहराइच एंकर: बहराइच जिले में पंचायत विकास मंच के बैनर तले जिले भर के प्रधानों ने एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय से न होने की स्थिति में वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने तथा मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का बकाया भुगतान कार्यकाल समाप्त होने से पहले सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। कार्यक्रम के संयोजक सूरज शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान संघ के वक्ताओं ने बताया कि मनरेगा 2005 के अंतर्गत कराए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे करोड़ों रुपये की धनराशि बकाया है। प्रधानों ने बताया कि बकाया भुगतान न होने के कारण सामग्री सप्लाई करने वाली फर्मों का दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि उनका कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, ऐसे में समय पर भुगतान न होने पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रदेश की पंचायतों का कार्यकाल 26 मई और 19 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है, जबकि वर्तमान परिस्थितियों में समय पर चुनाव कराना कठिन प्रतीत हो रहा है। संगठन ने संभावित देरी के कारणों में मतदाता सूची पुनरीक्षण में विलंब, पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होना और आरक्षण के लिए आवश्यक ‘ट्रिपल टेस्ट’ प्रक्रिया का अधूरा रहना बताया। प्रधानों ने मांग की कि यदि समय पर चुनाव संभव नहीं हैं तो वर्तमान निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए और बाहरी प्रशासकों की नियुक्ति न की जाए। बाइट: संयोजक सूरज शुक्ला #Bahraich #PanchayatElection #MGNREGA #UPNews #BreakingNews #VillageNews1
- जनपद हरदोई की शाहाबाद तहसील में आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब उप जिलाधिकारी कार्यालय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा बरसा देवी को एक दिन के लिए SDM बनाया गया। इस दौरान उन्होंने आम जनता की फरियाद सुनी और समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस पहल की खास बात यह रही कि मौजूदा SDM ने अपनी कुर्सी पर बैठाने के बजाय बरसा देवी को अपने बगल में कुर्सी डालकर बैठाया और उन्हें एक दिन की SDM के रूप में जिम्मेदारी सौंपी। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कार्यालय में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे बालिकाओं को आगे बढ़ाने व प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने की सकारात्मक कोशिश बताया। वहीं, इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में यह पहल चर्चा का केंद्र बनी हुई है।2
- शाहजहांपुर लाला तेली बजरिया में स्वास्थ्य दिवस मनाया गया1
- *सरकारी राशन पर ‘प्राइवेट कब्जा’! आंगनवाड़ी सहायिका पर लापरवाही और भेदभाव के गंभीर आरोप* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* राजेपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हुसैनपुर राजपुर में आंगनवाड़ी सहायिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां राशन वितरण में लापरवाही और भेदभाव के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा, जबकि व्यवस्था प्राइवेट लोगों के भरोसे छोड़ दी गई है। राजपुर निवासी सोनू पाठक ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा राशन वितरण की कोई सूचना नहीं दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में देवदत्त और उसके भाई जैसे प्राइवेट लड़कों के माध्यम से राशन बांटा जा रहा है, जो अपने मनमाने तरीके से काम करते हैं और सिर्फ अपने चहेतों को ही जानकारी देते हैं। इसके चलते कई पात्र लाभार्थी राशन से वंचित रह जाते हैं। वहीं सोनू पाठक के पिता अमित पाठक ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू माधुरी और उसके दो बच्चे आंगनवाड़ी से मिलने वाले राशन के पात्र हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी भी वितरण की सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि सहायिका स्वयं मौके पर नहीं रहतीं, बल्कि बाहर रहकर सरकारी वेतन ले रही हैं और पूरा काम प्राइवेट व्यक्तियों के जरिए कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनती है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद अमित पाठक ने राजेपुर सीडीपीओ के सरकारी नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा और सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लागू करेगा, या फिर इसी तरह धांधली जारी रहेगी।3
- थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों के मध्य पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह1
- *प्रेस नोट – *प्रेस नोट – पैदल गश्त* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक – 07.04.2026* *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।* आज दिनांक 07.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय तथा थाना सदर बाजार, कोतवाली एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों एवं महापुरुषों की जयंती के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यापक पैदल गश्त की गयी । गश्त के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा आमजन से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से उपस्थित रहकर सतर्कतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करें, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी बनाए रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त, निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा का वातावरण स्थापित हो सके तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। आज दिनांक 07.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय तथा थाना सदर बाजार, कोतवाली एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों एवं महापुरुषों की जयंती के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यापक पैदल गश्त की गयी । गश्त के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा आमजन से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से उपस्थित रहकर सतर्कतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करें, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी बनाए रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त, निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में सुरक्षा का वातावरण स्थापित हो सके तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।4