प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मकान के बढ़े हुए गृहकर को ठीक करने के बदले शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पहले आरोपों की जांच की और फिर कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को 14 सदस्यों वाली एंटी करप्शन टीम ने फाफामऊ स्थित नगर निगम जोन-7 कार्यालय में छापा मारा। दोपहर करीब 1 बजकर 16 मिनट पर टीम ने राजस्व निरीक्षक राधा देवी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद आरोपी राधा देवी के खिलाफ फाफामऊ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मकान के बढ़े हुए गृहकर को ठीक करने के बदले शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पहले आरोपों की जांच की और फिर कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को 14 सदस्यों वाली एंटी करप्शन टीम ने फाफामऊ स्थित नगर निगम जोन-7 कार्यालय में छापा मारा। दोपहर करीब 1 बजकर 16 मिनट पर टीम ने राजस्व निरीक्षक राधा देवी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद आरोपी राधा देवी के खिलाफ फाफामऊ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
- जल संस्थान कर्मचारियों के व्यवहार से स्थानीय लोगों में आक्रोश ओटीएस बिल वितरण के दौरान सही व्यवहार नहीं करने का आरोप, अधिकारियों से शिकायत की मांग जल संस्थान कर्मचारियों के व्यवहार से स्थानीय लोगों में आक्रोश ओटीएस बिल वितरण के दौरान सही व्यवहार नहीं करने का आरोप, अधिकारियों से शिकायत की मांग देवा श्रीवास्तव नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के जमुना नगर गली में इन दिनों जल संस्थान की ओर से ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत बकाया जलकर के बिल घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। बिल वितरण के दौरान विभागीय कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिल वितरण करने पहुंचे कुछ कर्मचारी उनसे ठीक ढंग से बातचीत नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जानकारी लेने या बिल से संबंधित किसी समस्या के बारे में पूछने पर कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करते, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों को आम जनता के साथ उचित व्यवहार करने के निर्देश देने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में एससीएन राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत बिल मुख्यालय से भेजे गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जल्द से जल्द बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिल अथवा भुगतान को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर लोग उनसे अथवा जलकर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।1
- आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में चीखड़ी में किसान चौपाल आयोजित की गई।जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं खाद्य,बीज कीटनाशक,दवाइयां,महंगाई,बेरोजगारी आदि समस्याओं को लेकर जन जागरण के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया।इस अवसर पर अहमद ने कहा कि जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। किसानों की धान की फसल पानी के कारण गिर गई है।जिससे उनकी पूरी मेहनत पानी में चली गई। उनकी पूरी खेती की लागत डूब गई है,यूरिया की किल्लत किसान झेल रहा है।जहां यूरिया उपलब्ध है।मंहगे दामों पर दुकानदार बेच रहा है।इसी तरह कीटनाशक दवाइयां दोगुनी दामों पर किसानों को मिल रही है,भाजपा ने किसानों का समर्थन लेने के बाद सरकार बना डाली और किसानों को बर्बादी और भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा किया है,गांव में बिजली कटौती हो रही है।जिससे लोगों को अंधेरे में गुजारा करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में सीलन के कारण बजबजाती सड़कों के कारण जल भराव हो गया जिससे कई प्रकार की संक्रामक बीमारियां हो रही है।लेकिन स्वास्थ्य विभाग में दवाइयां नहीं है जिससे गरीबों के लिए इलाज संभव नहीं है,केवल कांग्रेस पार्टी ही इसका एकमात्र हल और इलाज करने में सक्षम है, जब तक भाजपा शासन में रहेगी तब तक देश का विकास संभव नहीं है इसलिए आप लोग कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे तभी विकास की डगर आसान होगी कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव हरिभान सिंह सिंगरौर एवं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर सर्वश्री,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,डा.अमर सिंह पटेल,श्यामजी धुरिया,संतोष कुमार सिंह,प्रीती सिंह,राकेश सिंह,रिया सिंह,साक्षी सिंह,अनुष्का सिंह,मध्यम सिंह,उत्तम सिंह हिमांशु सिंह,गीता सिंह,पूजा सिंह,नोहर सिंह,रीना सिंह,दुर्गावती देवी,सविता देवी,रीना सिंह, मौजी लाल हीरा लाल, सुनीता देवी कल्पना सिंह,गुलाब देवी,प्रतिष्ठा संतोष कुमारी,आदि लोग उपस्थित रहे। आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में चीखड़ी में किसान चौपाल आयोजित की गई।जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं खाद्य,बीज कीटनाशक,दवाइयां,महंगाई,बेरोजगारी आदि समस्याओं को लेकर जन जागरण के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया।इस अवसर पर अहमद ने कहा कि जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। किसानों की धान की फसल पानी के कारण गिर गई है।जिससे उनकी पूरी मेहनत पानी में चली गई। उनकी पूरी खेती की लागत डूब गई है,यूरिया की किल्लत किसान झेल रहा है।जहां यूरिया उपलब्ध है।मंहगे दामों पर दुकानदार बेच रहा है।इसी तरह कीटनाशक दवाइयां दोगुनी दामों पर किसानों को मिल रही है,भाजपा ने किसानों का समर्थन लेने के बाद सरकार बना डाली और किसानों को बर्बादी और भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा किया है,गांव में बिजली कटौती हो रही है।जिससे लोगों को अंधेरे में गुजारा करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में सीलन के कारण बजबजाती सड़कों के कारण जल भराव हो गया जिससे कई प्रकार की संक्रामक बीमारियां हो रही है।लेकिन स्वास्थ्य विभाग में दवाइयां नहीं है जिससे गरीबों के लिए इलाज संभव नहीं है,केवल कांग्रेस पार्टी ही इसका एकमात्र हल और इलाज करने में सक्षम है, जब तक भाजपा शासन में रहेगी तब तक देश का विकास संभव नहीं है इसलिए आप लोग कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे तभी विकास की डगर आसान होगी कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव हरिभान सिंह सिंगरौर एवं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर सर्वश्री,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,डा.अमर सिंह पटेल,श्यामजी धुरिया,संतोष कुमार सिंह,प्रीती सिंह,राकेश सिंह,रिया सिंह,साक्षी सिंह,अनुष्का सिंह,मध्यम सिंह,उत्तम सिंह हिमांशु सिंह,गीता सिंह,पूजा सिंह,नोहर सिंह,रीना सिंह,दुर्गावती देवी,सविता देवी,रीना सिंह, मौजी लाल हीरा लाल, सुनीता देवी कल्पना सिंह,गुलाब देवी,प्रतिष्ठा संतोष कुमारी,आदि लोग उपस्थित रहे।1
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजी प्रयागराज की आवाज ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रियांशु श्रीवास्तव ने संभाली मंचीय उद्घोषणा की कमान अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजी प्रयागराज की आवाज • ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रियांशु श्रीवास्तव ने संभाली मंचीय उद्घोषणा की कमान राजेश सरकार प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज की सांस्कृतिक पहचान अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी छाप छोड़ रही है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 में प्रयागराज के वरिष्ठ उद्घोषक एवं कलाकार प्रियांशु श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से दो दिनों तक मंचीय उद्घोषणा की। देश-विदेश से पहुंचे व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों, उद्यमियों और दर्शकों के बीच उनकी प्रभावशाली हिंदी उद्घोषणा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को एक सूत्र में पिरोया। नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। प्लेबैक गायिका मोनाली ठाकुर, पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्रा, राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कलाकार पंडित रवि शंकर उपाध्याय तथा मुंबई के पंडित राधेश्याम बंदा वैरागी बैंड की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहीं। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच प्रियांशु श्रीवास्तव की मंचीय उद्घोषणा ने कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। प्रयागराज की संस्कृति ने भी बिखेरे रंग अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रयागराज के कलाकारों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहर की पहचान दर्ज कराई। पूर्णिमा एवं दल ने ‘ढेरिया’ की प्रस्तुति से प्रयागराज की लोक-सांस्कृतिक विरासत को सामने रखा। वहीं प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना प्रियम्वदा सिंह ने अपनी प्रस्तुति से शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन किया। अमित शाह ने किया आयोजन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन 25 सितंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में देश-विदेश के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों और बड़ी संख्या में दर्शकों की भागीदारी रही। महाकुंभ के मंच से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची आवाज प्रियांशु श्रीवास्तव के मंचीय सफर में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इससे पहले महाकुंभ-2025 में दूरदर्शन, संस्कृति विभाग और संस्कृति मंत्रालय से जुड़े मंचों पर उद्घोषणा एवं प्रस्तुति का अवसर उन्हें मिल चुका है। अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में देश-विदेश के दर्शकों के सामने हिंदी में मंच संचालन ने उनके अनुभव में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है। प्रियांशु श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि का श्रेय उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के समस्त पदाधिकारियों, नोडल अधिकारी अतुल द्विवेदी, सहायक निदेशक हिमानी रावत, संयोजक अमित श्रीवास्तव सहित आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को दिया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मंच से उन्हें आगामी राष्ट्रीय आयोजनों में भी मंचीय अवसर प्राप्त हुए हैं।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रयागराज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति एवं तर्क क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री अनुपम परिहार, संपादक—सरस्वती पत्रिका, डॉ. विनम्रा सेन सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा डॉ. मृत्युंजय राव, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय शामिल रहे। प्रतियोगिता में टीम के प्रतिभागियों के रूप में श्रेयांश शुक्ला, अनुज, आकांक्षा, काजल चौरसिया, काजल उपाध्याय, सतीश, राजनंदिनी, शिविका और अनन्या ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका को लेकर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। — संवाददाता: सौरभ यादव4
- आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं..... आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित कराएं तथा अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी पात्र जनपदवासी मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।1
- आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित कराएं तथा अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी पात्र जनपदवासी मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।1
- 📢 आपदा राहत कोष: पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता! 🚨👇 मेजा (प्रयागराज) क्षेत्र में हाल ही में हुए सर्वेक्षण के बाद शासन के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों को राहत राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है। रजिस्ट्रार/कानूनगो श्री रमा शंकर शुक्ल जी ने राहत कार्यों की संपूर्ण जानकारी साझा की: 💰 राहत राशि विवरण: ▪️ मानव मृत्यु (5 प्रकरण): सर्पदंश (3) व नदी में डूबने (2) से हुई दुखद मृत्यु पर प्रत्येक परिवार को ₹4,000,000 की आर्थिक सहायता। ▪️ पशुहानि (11 प्रकरण): दुधारू पशुओं के लिए ₹37,500 तथा गैर-दुधारू पशुओं के लिए ₹32,000 प्रति पशु। ▪️ मकान क्षति (140 ऑनलाइन प्रकरण): आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के लिए ₹4,000 की सहायता राशि। ▪️ फसल/जलभराव क्षति: 35% से अधिक नुकसान वाले 900 से 1000 पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार, राशि जल्द ही खातों में ट्रांसफर होगी। उपजिलाधिकारी (SDM Sir) के निर्देशन में सभी लेखपालों को पारदर्शी एवं त्वरित सर्वे के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 📌 धनराशि का भुगतान NEFT / Online Transaction द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में किया जा रहा है। #MejaNews #PrayagrajNews #UPGovernment #DisasterRelief #SdmMeja #LekhpalSurvey #SarkariYojana #UPNews #PublicAwareness #FinancialHelp #GovernmentRelief #TrendingReels #ViralNews #UttarPradeshNews1
- प्रयागराज : चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में हादसा, ट्रेन के नीचे गई महिला को RPF-RPSF ने बचाया - घटना CCTV में कैद प्रयागराज।प्रयागराज जंक्शन पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्लेटफार्म पर ट्रेन आते ही दो महिला यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने लगीं।जानकारी के अनुसार एक महिला तो ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन दूसरी महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए फिसल कर गिर गई। साथी के छूट जाने से ट्रेन में चढ़ी दूसरी महिला घबराहट में चलती ट्रेन से ही कूद गई, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे ट्रेन के नीचे चली गई।पूरी घटना प्लेटफार्म के CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी तारीख 27-09-2026 है।प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात RPF और RPSF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद जवानों ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए ट्रेन के नीचे फंसी महिला यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला।RPF की इस तत्परता से महिला की जान बच गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें।1
- सड़क के अभाव में चारपाई पर मरीज, एंबुलेंस तक पहुंचाने में ग्रामीणों की मशक्कत सड़क के अभाव में चारपाई पर मरीज, एंबुलेंस तक पहुंचाने में ग्रामीणों की मशक्कत मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरुवा के बगहा शिमला बस्ती में सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को आज भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि बीमार मरीजों को चारपाई पर लिटाकर बस्ती से मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है, इसके बाद उन्हें एंबुलेंस तक ले जाया जाता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि देश को आजाद हुए करीब 80 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बस्ती के लोगों को आज भी पक्की सड़क का इंतजार है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। कच्चे रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया और चारपहिया वाहन बस्ती तक नहीं पहुंच पाते। सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन स्थिति, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को होती है। प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। वहीं बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। बुजुर्गों और मरीजों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय विधायक से गुहार लगाई गई और आश्वासन भी मिला, लेकिन अभी तक धरातल पर सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। ग्राम प्रधान से भी ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बगहा शिमला बस्ती तक जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि आपातकालीन सेवाएं पहुंच सकें और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।4