दौसा पुलिस का "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान: 600 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक, सिखाए सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के गुर दौसा: जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र, गुड टच-बैड टच और तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शिविर आयोजित कर करीब 600 छात्राओं और महिलाओं को प्रशिक्षित व जागरूक किया गया। प्रमुख स्थानों पर हुआ आयोजन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (दौसा शहर): रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी तिराहा, पीजी कॉलेज, नेहरू पार्क और बी.एस. पब्लिक स्कूल में कुल 350 महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा टिप्स दिए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुब्बी (थाना सिकंदरा): 80 छात्राएं जागरूक। साइंस कैम्पस स्कूल (थाना मंडावर): 70 छात्राओं को जानकारी दी गई। राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पीलोडी (थाना मानपुर): 60 छात्राएं लाभान्वित। ग्राम जहाजराला (थाना सैंथल): 40 महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व महिलाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, नवीन आपराधिक कानूनों, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। साइबर फ्रॉड से बचाव: अनजान लिंक पर क्लिक न करने, बैंक विवरण व ओटीपी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। राजकोप सिटीजन ऐप: त्वरित पुलिस सहायता हेतु बालिकाओं के मोबाइल में 'RajCop Citizen App' डाउनलोड करवाया गया। आपातकालीन नंबर: किसी भी विषम परिस्थिति या आपात स्थिति में बेझिझक 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (गरिमा महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
दौसा पुलिस का "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान: 600 छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक, सिखाए सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के गुर दौसा: जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में "सशक्त महिला, सुरक्षित समाज" अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र, गुड टच-बैड टच और तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शिविर आयोजित कर करीब 600 छात्राओं और महिलाओं को प्रशिक्षित व जागरूक किया गया। प्रमुख स्थानों पर हुआ आयोजन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (दौसा शहर): रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी तिराहा, पीजी कॉलेज, नेहरू पार्क और बी.एस. पब्लिक स्कूल में कुल 350 महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा टिप्स दिए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुब्बी (थाना सिकंदरा): 80 छात्राएं जागरूक। साइंस कैम्पस स्कूल
(थाना मंडावर): 70 छात्राओं को जानकारी दी गई। राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पीलोडी (थाना मानपुर): 60 छात्राएं लाभान्वित। ग्राम जहाजराला (थाना सैंथल): 40 महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व महिलाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, नवीन आपराधिक कानूनों, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। साइबर फ्रॉड से बचाव: अनजान लिंक पर क्लिक न करने, बैंक विवरण व ओटीपी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। राजकोप सिटीजन ऐप: त्वरित पुलिस सहायता हेतु बालिकाओं के मोबाइल में 'RajCop Citizen App' डाउनलोड करवाया गया। आपातकालीन नंबर: किसी भी विषम परिस्थिति या आपात स्थिति में बेझिझक 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (गरिमा महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
- लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है। मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़4
- किसान परिवार की बेटी ने ससुराल में लहराया परचम, अजबपुरा की संगीता ने जीता पार्षद का चुनाव लालसोट। उपखंड के छोटे से गांव अजबपुरा की बेटी ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी संगीता चौहान पत्नी यशपाल सिंह चौहान ने अपने ससुराल श्रीगंगानगर में भाजपा के टिकट पर श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संगीता की जीत की खबर मिलते ही अजबपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के सर्व समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए फोन पर शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने कहा कि संगीता ने चुनाव जीतकर न केवल अपने ससुराल, बल्कि अपने पीहर अजबपुरा का भी मान बढ़ाया है। अजबपुरा की पहचान सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही है। राजकीय सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, उद्योग और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव की सर्व समाज की एकता का उदाहरण भी कई बार सामने आया है। पूर्व में गांव के युवाओं को प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार राजकीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अजबपुरा के करीब 80 होनहार बेटे-बेटियां वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीता की राजनीतिक सफलता ने इस उपलब्धियों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। गांव में उनकी जीत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।3
- विकसित भारत जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोटल में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोट में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट, विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, लालसोट के संयुक्त सहयोग से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में आमजन एवं चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली गई तथा नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। शिविर के दौरान PMO डॉ. राजकुमार सेहरा, BCMO डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी, राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट डॉ. अनुराग दैमन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय, मनोज कुमार (LT) सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सा प्रशासन द्वारा रक्तदाताओं एवं रक्त संग्रहण के लिए पहुंची ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय दौसा की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान एक पुनीत एवं मानवीय कार्य है। दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। चिकित्सा प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। “रक्तदान महादान — रक्त दीजिए, जीवन बचाइए।” 🩸❤️4
- जमात के गणेश मंदिर पर छप्पन भोग की झांकी सजाई, नंद उत्सव धूमधाम से मनाया उपखंड मुख्यालय के कौथून रोड जमात स्थित गणेश मंदिर पर आज श्री राम महिला मंडल ग्रुप द्वारा छप्पन भोग की आकर्षक झांकी लगाई गई। साथ ही नंद उत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सभी महिलाएं राधा-कृष्ण के भजनों पर जमकर नाची और खुशियां मनाई। भजनों की धुन पर पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि हर महीने अलग-अलग मंदिरों में 56 भोग लगाया जाता है। इसी परंपरा के तहत आज गणेश मंदिर में यह आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।1
- देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं1
- अजमेर नगर निगम में मेयर नामांकन पर आपत्ति, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल का नामांकन निरस्त को लेकर कांग्रेस का विरोध, कई दिग्गज नेता पहुंचे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर, , निर्वाचन अधिकारी के कमरे में चल रही मंत्रणा1
- आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की की फुल बंगला झांकी सजाई गई यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया4
- लालसोट जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रहित ‘रक्तदान महादान’ का संदेश लेकर आगे आए अस्पतालकर्मी और नागरिक लालसोट। विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत गुरुवार, 17 सितंबर को राजकीय जिला अस्पताल लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल एवं खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। दौसा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। आम नागरिकों के साथ अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान मौजूद स्टाफ एवं नागरिकों ने नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा, बीसीएमओ डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग सैन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय एवं मनोज कुमार (एलटी) सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अस्पताल प्रशासन ने रक्तदाताओं एवं दौसा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम का आभार जताते हुए कहा कि दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। अभियान का संदेश साफ—रक्तदान के लिए आगे आएं, किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाएं।3