logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*खुशियों से लौट रहे थे घर…रास्ते में मौत ने रोका: बीना में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत* मिली जानकारी के अनुसार भीम वार्ड बीना निवासी सैफ खान पिता सलामत खान और यश अहिरवार पिता प्रहलाद अहिरवार अपने चार अन्य दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बीना लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम हड़काल खाती के पास पहुंची, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।

23 hrs ago
user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago

*खुशियों से लौट रहे थे घर…रास्ते में मौत ने रोका: बीना में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत* मिली जानकारी के अनुसार भीम वार्ड बीना निवासी सैफ खान पिता सलामत खान और यश अहिरवार पिता प्रहलाद अहिरवार अपने चार अन्य दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात बीना लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम हड़काल खाती के पास पहुंची, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बीना शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने बनी पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लगातार लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका के खिलाफ धरना दिया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
    1
    बीना शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने बनी पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लगातार लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका के खिलाफ धरना दिया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • लोकल न्यूज़ बीना बीना खुरई रोड ओवर ब्रिज पर भूसे से लदा हुआ ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर हुआ पंचर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
    1
    लोकल न्यूज़ बीना
बीना खुरई रोड ओवर ब्रिज पर भूसे से लदा हुआ ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर हुआ पंचर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन, बीना खिमलासा। दर्दनाक,हादसा, रिपोर्ट, ग्राउंड जीरो से। हरिकृष्ण सोनी,जिला संपादक, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।mb,,, 7049459405, थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम। सागर,बीना, खिमलासा। ​सदरपुर: क्षेत्र के सदरपुर टांडा, गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां चने,/राई /की थ्रेसिंग करते समय एक युवक थ्रेसर ,मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ​घटना का विवरण,,,,, ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नंदू उर्फ नंदकिशोर (35 वर्ष), पिता गुलाब सिंह लोधी, निवासी सदरपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई निरेजन सिंह ने पुलिस को बताया कि नंदू सुबह करीब 9 बजे प्रेम के खेत पर चने की थ्रेसिंग (गहाई) करवाने गया था। ​दोपहर करीब 12:30 बजे, खेत मालिक प्रेम कुशवाहा ने फोन पर सूचना दी कि चने की लोंक (फसल) मशीन में डालते समय नंदू अनियंत्रित होकर थ्रेसर के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​पुलिस कार्यवाही।,,,,,, ​सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 9/26 दर्ज किया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S) की धारा 194 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। ​पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि हादसा किस लापरवाही के कारण हुआ। मृतक अपने पीछे एक छोटा बालक और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। रिपोर्ट ग्राउंड जीरो से हरिकृष्ण सोनी एडिटर इन चीफ जिला सागर। समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।mb,,,,,, 7049459405,पर
    4
    लोकेशन, बीना खिमलासा।
दर्दनाक,हादसा,
रिपोर्ट, ग्राउंड जीरो से।
हरिकृष्ण सोनी,जिला संपादक, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।mb,,, 7049459405,
थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम।
सागर,बीना, खिमलासा।
​सदरपुर: क्षेत्र के सदरपुर टांडा, गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां चने,/राई /की थ्रेसिंग करते समय एक युवक थ्रेसर ,मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
​घटना का विवरण,,,,,
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नंदू उर्फ नंदकिशोर (35 वर्ष), पिता गुलाब सिंह लोधी, निवासी सदरपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई निरेजन सिंह ने पुलिस को बताया कि नंदू सुबह करीब 9 बजे प्रेम के खेत पर चने की थ्रेसिंग (गहाई) करवाने गया था।
​दोपहर करीब 12:30 बजे, खेत मालिक प्रेम कुशवाहा ने फोन पर सूचना दी कि चने की लोंक (फसल) मशीन में डालते समय नंदू अनियंत्रित होकर थ्रेसर के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
​पुलिस कार्यवाही।,,,,,,
​सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग क्रमांक 9/26 दर्ज किया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S) की धारा 194 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
​पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि हादसा किस लापरवाही के कारण हुआ।
मृतक अपने पीछे एक छोटा बालक और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है।
रिपोर्ट ग्राउंड जीरो से हरिकृष्ण सोनी एडिटर इन चीफ जिला सागर। समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।mb,,,,,, 7049459405,पर
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन मेरे पति ने पंचायत में भष्टाचार को उजागर किया जिसके चलते मामला दर्ज हुआ :- काजल गोस्वामी बीना :-बीना के गोदना गांव में युवा भाजपा नेता आकाश ठाकुर और उनकी पत्नी काजल गोस्वामी पर अपने बड़े भाई जितेंद्र सिंह ठाकुर और भाभी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना में जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने जितेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी जितेंद्र सिंह ठाकुर (38) ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वे रिश्तेदारी से लौट रहे थे। घर के सामने खड़े उनके ट्रैक्टर के कारण छोटे भाई आकाश की गाड़ी अंदर नहीं आ पाई। इसी बात को लेकर आकाश ठाकुर अपनी पत्नी काजल गोस्वामी के साथ आए और अभद्र व्यवहार करने लगे। फरियादी के अनुसार दोनों से मारपीट की जितेंद्र सिंह के अनुसार, गाली-गलौज करने से मना करने पर आकाश और उनकी पत्नी ने मारपीट शुरू कर दी। आकाश ने घर के अंदर रखे पाइप से जितेंद्र की गर्दन और सिर पर वार किया। जब जितेंद्र की पत्नी उन्हें बचाने आईं, तो आकाश की पत्नी काजल ने भी उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। जितेंद्र सिंह को सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। भाजपा नेता पत्नी सहित थाने पहुंचे घटना के बाद बुधवार रात को ही युवा भाजपा नेता आकाश ठाकुर अपनी पत्नी सहित थाने पहुंचे। उन्होंने मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने आरोपी आकाश ठाकुर और उनकी पत्नी काजल गोस्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल जितेंद्र सिंह को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है। बीजेपी नेता बोले-मामले को राजनैतिक रंग दिया जा रहा है मारपीट के मामले में युवा भाजपा नेता आकाश ठाकुर अपनी पत्नी काजल गोस्वामी के साथ बुधवार की रात बीना थाने आए और पुलिस को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह उनके परिवार का आपसी मामला है, जिसे बिना वजह के राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उनका आरोप है कि उनके भाई से शिकायत कराई गई है और छोटे से विवाद को बड़ी लड़ाई बताया जा रहा है। पत्नी बोली- गाड़ी पार्क करने की वजह से विवाद हुआ था उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी इस समय यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं, लेकिन इस विवाद में उनका नाम भी घसीटा गया है, जो गलत है। वहीं उनकी पत्नी काजल गोस्वामी का कहना है कि गाड़ी पार्क करने की वजह से विवाद हुआ था। पारिवारिक मामला था जो कुछ लोगों ने राजनीतिक बना दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति ने हाल ही में 25 फरवरी को पंचायत में भष्टाचार को उजागर करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इन्हें विरोधियों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए पति के बड़े भाई को बहलाकर मामला दर्ज कराया है। पति-पत्नी पर मामला हुआ दर्ज बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि बड़े भाई से मारपीट करने के मामले में आकाश ठाकुर और उनकी पत्नी काजल गोस्वामी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आकाश ठाकुर और उनकी पत्नी ने थाने पहुंचकर मामले की जांच करने की मांग को लेकर एक आवेदन भी दिया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सब साफ हो जाएगा कि पूरा मामला क्या है। हम लोग कि निष्पक्ष जांच की जावे।
    2
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर :-राकेश सेन 
मेरे पति ने पंचायत में भष्टाचार को उजागर किया जिसके चलते
मामला दर्ज हुआ :- काजल गोस्वामी
बीना :-बीना के गोदना गांव में युवा भाजपा नेता आकाश ठाकुर और उनकी पत्नी काजल गोस्वामी पर अपने बड़े भाई जितेंद्र सिंह ठाकुर और भाभी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना में जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने जितेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
फरियादी जितेंद्र सिंह ठाकुर (38) ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वे रिश्तेदारी से लौट रहे थे। घर के सामने खड़े उनके ट्रैक्टर के कारण छोटे भाई आकाश की गाड़ी अंदर नहीं आ पाई। इसी बात को लेकर आकाश ठाकुर अपनी पत्नी काजल गोस्वामी के साथ आए और अभद्र व्यवहार करने लगे।
फरियादी के अनुसार दोनों से मारपीट की
जितेंद्र सिंह के अनुसार, गाली-गलौज करने से मना करने पर आकाश और उनकी पत्नी ने मारपीट शुरू कर दी। आकाश ने घर के अंदर रखे पाइप से जितेंद्र की गर्दन और सिर पर वार किया। जब जितेंद्र की पत्नी उन्हें बचाने आईं, तो आकाश की पत्नी काजल ने भी उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। जितेंद्र सिंह को सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं।
भाजपा नेता पत्नी सहित थाने पहुंचे
घटना के बाद बुधवार रात को ही युवा भाजपा नेता आकाश ठाकुर अपनी पत्नी सहित थाने पहुंचे। उन्होंने मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने आरोपी आकाश ठाकुर और उनकी पत्नी काजल गोस्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल जितेंद्र सिंह को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है।
बीजेपी नेता बोले-मामले को राजनैतिक रंग दिया जा रहा है
मारपीट के मामले में युवा भाजपा नेता आकाश ठाकुर अपनी पत्नी काजल गोस्वामी के साथ बुधवार की रात बीना थाने आए और पुलिस को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उन्होंने बताया कि यह उनके परिवार का आपसी मामला है, जिसे बिना वजह के राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उनका आरोप है कि उनके भाई से शिकायत कराई गई है और छोटे से विवाद को बड़ी लड़ाई बताया जा रहा है।
पत्नी बोली- गाड़ी पार्क करने की वजह से विवाद हुआ था
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी इस समय यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं, लेकिन इस विवाद में उनका नाम भी घसीटा गया है, जो गलत है। वहीं उनकी पत्नी काजल गोस्वामी का कहना है कि गाड़ी पार्क करने की वजह से विवाद हुआ था।
पारिवारिक मामला था जो कुछ लोगों ने राजनीतिक बना दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति ने हाल ही में 25 फरवरी को पंचायत में भष्टाचार को उजागर करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इन्हें विरोधियों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए पति के बड़े भाई को बहलाकर मामला दर्ज कराया है।
पति-पत्नी पर मामला हुआ दर्ज
बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि बड़े भाई से मारपीट करने के मामले में आकाश ठाकुर और उनकी पत्नी काजल गोस्वामी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं आकाश ठाकुर और उनकी पत्नी ने थाने पहुंचकर मामले की जांच करने की मांग को लेकर एक आवेदन भी दिया है।
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सब साफ हो जाएगा कि पूरा मामला क्या है। हम लोग कि निष्पक्ष जांच की जावे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खुरई के स्व. ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
    1
    खुरई के स्व. ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    17 hrs ago
  • विदिशा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित, 38 मेधावी बालिकाओं सहित कई महिलाओं का हुआ सम्मान विश्व महिला दिवस के अवसर पर विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर भवन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में बढ़ते योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें समाज के विकास में समान भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेखा दुबे ने कविता पाठ कर आयोजन को प्रभावशाली बनाया। समारोह में UPSC Civil Services Examination 2025 में 260वीं रैंक प्राप्त करने वाली प्राची चौहान का विशेष रूप से सम्मान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 38 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक बालिका को ₹5000, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,90,000 की राशि वितरित की गई। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा पुलिस विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी, एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह सहित अन्य महिला अधिकारियों को सम्मान मिला। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और समानता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा से जुड़ी पहलों — महिला ऊर्जा डेस्क, महिला हेल्पलाइन, निर्भया मोबाइल, शक्ति मोबाइल और नगर रक्षा समिति — की जानकारी भी दी तथा महिलाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक मुकेश टंडन ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लाडली बहना योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
    9
    विदिशा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित, 38 मेधावी बालिकाओं सहित कई महिलाओं का हुआ सम्मान
विश्व महिला दिवस के अवसर पर विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर भवन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में बढ़ते योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें समाज के विकास में समान भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेखा दुबे ने कविता पाठ कर आयोजन को प्रभावशाली बनाया।
समारोह में UPSC Civil Services Examination 2025 में 260वीं रैंक प्राप्त करने वाली प्राची चौहान का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 38 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक बालिका को ₹5000, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,90,000 की राशि वितरित की गई।
इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा पुलिस विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी, एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह सहित अन्य महिला अधिकारियों को सम्मान मिला।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और समानता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा से जुड़ी पहलों — महिला ऊर्जा डेस्क, महिला हेल्पलाइन, निर्भया मोबाइल, शक्ति मोबाइल और नगर रक्षा समिति — की जानकारी भी दी तथा महिलाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में विधायक मुकेश टंडन ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लाडली बहना योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • झांसी बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री #प्रदीप_जैन_आदित्य Pradeep Jain Aditya के नेतृत्व में निकाला मशाल जुलूस, #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews upnews @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    1
    झांसी बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री #प्रदीप_जैन_आदित्य Pradeep Jain Aditya के नेतृत्व में निकाला मशाल जुलूस,
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews upnews
@jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़कों के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 7 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी एंकर: मध्यप्रदेश के बीना में सड़कों की खराब हालत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गड्ढों से परेशान लोगों की समस्या को उठाते हुए कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रिपोर्ट: बीना विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर बढ़ते गड्ढों और खराब हालात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के नाम प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द सुधार की मांग की। कांग्रेस जिला महामंत्री विक्रांत गोलंदाज ने कहा कि पूरे बीना विधानसभा क्षेत्र की सड़कें खराब हो चुकी हैं और आम जनता को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। अशोक परिहार ने कहा कि सड़कों के गड्ढों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। महेंद्र नवैया ने इसे राजनीतिक मुद्दा न बताते हुए बीना शहर की गंभीर समस्या बताया और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए। वहीं मोतीलाल अहिरवार ने आरोप लगाया कि बीना में हो रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसके कारण सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। प्रदर्शन के दौरान मनोज कैथोरिया, निर्भय सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, विनोद पोरिया, प्रभुदयाल सोनी, सुरेश तिवारी, देवेंद्र कुशवाहा, ओपी लरोठ, रमन कौशिक, शालिग्राम यादव, पीयूष तिवारी, लक्ष्मण चंदेल, शैलेश सोनी, अशोक अहिरवार, रामसेवक अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। एमपी न्यूज 24 लाइव के लिए बीना से रिपोर्ट
    1
    सड़कों के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 7 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
एंकर:
मध्यप्रदेश के बीना में सड़कों की खराब हालत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गड्ढों से परेशान लोगों की समस्या को उठाते हुए कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट:
बीना विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर बढ़ते गड्ढों और खराब हालात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के नाम प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द सुधार की मांग की।
कांग्रेस जिला महामंत्री विक्रांत गोलंदाज ने कहा कि पूरे बीना विधानसभा क्षेत्र की सड़कें खराब हो चुकी हैं और आम जनता को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
अशोक परिहार ने कहा कि सड़कों के गड्ढों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। महेंद्र नवैया ने इसे राजनीतिक मुद्दा न बताते हुए बीना शहर की गंभीर समस्या बताया और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए।
वहीं मोतीलाल अहिरवार ने आरोप लगाया कि बीना में हो रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसके कारण सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है।
प्रदर्शन के दौरान मनोज कैथोरिया, निर्भय सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, विनोद पोरिया, प्रभुदयाल सोनी, सुरेश तिवारी, देवेंद्र कुशवाहा, ओपी लरोठ, रमन कौशिक, शालिग्राम यादव, पीयूष तिवारी, लक्ष्मण चंदेल, शैलेश सोनी, अशोक अहिरवार, रामसेवक अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एमपी न्यूज 24 लाइव के लिए बीना से रिपोर्ट
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.