जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं श्रम बन्धु की बैठक त्वरित समाधान के निर्देश कुशीनगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं श्रम बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, सठियांव फाजिलनगर के इकाई स्थल तक संपर्क मार्ग निर्माण के मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फाजिलनगर ने बताया कि पुनः टेंडर की प्रक्रिया कराई जा रही है तथा अगली बैठक से पूर्व कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। मेसर्स नेबुआ कृषक उत्थान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, जईछपरा नौरंगिया स्थित गुड़ उद्योग इकाई के संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के मामले में राजस्व विभाग पडरौना द्वारा बताया गया कि नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी गई है और शीघ्र जांच कराकर प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा। मेसर्स उद्गम पब्लिक स्कूल, हनुमान कॉलोनी बकुलहा रोड पडरौना के परिसर से सटे विद्युत तार हटाने के संबंध में विद्युत विभाग ने बताया कि तार शिफ्टिंग के लिए पोल लगाए जा रहे हैं तथा एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मिनी औद्योगिक आस्थान सरगटिया करनपट्टी दुदही में विद्युत आपूर्ति सुधार के संबंध में समिति द्वारा विद्युत लोड का पुनः आकलन कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का निर्णय लिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग सेवरही को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना एवं एमवाईएसवाई की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जीबीसी-5 के अंतर्गत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक उपायुक्त उद्योग आलोक कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, उद्यमी संघ अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं श्रम बन्धु की बैठक त्वरित समाधान के निर्देश कुशीनगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं श्रम बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, सठियांव फाजिलनगर के इकाई स्थल तक संपर्क मार्ग निर्माण के मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फाजिलनगर ने बताया कि पुनः टेंडर की प्रक्रिया कराई जा रही है तथा अगली बैठक से पूर्व कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। मेसर्स नेबुआ कृषक उत्थान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, जईछपरा नौरंगिया स्थित गुड़ उद्योग
इकाई के संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के मामले में राजस्व विभाग पडरौना द्वारा बताया गया कि नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी गई है और शीघ्र जांच कराकर प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा। मेसर्स उद्गम पब्लिक स्कूल, हनुमान कॉलोनी बकुलहा रोड पडरौना के परिसर से सटे विद्युत तार हटाने के संबंध में विद्युत विभाग ने बताया कि तार शिफ्टिंग के लिए पोल लगाए जा रहे हैं तथा एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मिनी औद्योगिक आस्थान सरगटिया करनपट्टी दुदही में विद्युत आपूर्ति सुधार के संबंध में समिति द्वारा विद्युत लोड का पुनः आकलन कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का निर्णय लिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग सेवरही को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा
स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना एवं एमवाईएसवाई की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जीबीसी-5 के अंतर्गत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक उपायुक्त उद्योग आलोक कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, उद्यमी संघ अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
- जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग। आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था। #kushinagar #NewsUpdate1
- पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- मदरसा में मिला पाकिस्तान निर्मित एक पंखा,पुलिस जांच में जुटी पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- Rummy pride withdrawal proof | #onlineearningapp #game #earnmoneyonline #aj #newearningapp रोज ₹10000 कमाने के लिए कमेंट बॉक्स में एप्लीकेशन का लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करो और अर्निंग करना स्टार्ट करो1
- पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक Breaking कुशीनगर - पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक - खून से लथपथ हालत में CHC तुर्कहा लाया गया युवक - हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर - हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत का मामला।3
- कुशीनगर के रामकोला स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत से स्थानीय जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण वाहनों के पहिए थम गए हैं, जिससे आवागमन और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।4