मैरवा थाना में 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण, बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये मैरवा थाना में 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण, बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये मैरवा (सीवान)। शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन के तहत मैरवा थाना परिसर में शुक्रवार को 100 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जब्त की गई इस शराब की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। विभागीय निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई थाना प्रभारी राहुल कुमार और अंचलाधिकारी (सीओ) राहुल कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। शराबबंदी लागू होने के बाद पहली बार मैरवा थाना में इतनी बड़ी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पूर्व में विभिन्न अभियानों के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह शराब जब्त की गई थी। थाना परिसर में नियमानुसार शराब की बोतलों को ईंट से तोड़कर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल के दिनों में मैरवा थाना की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। शराब और स्मैक की बरामदगी के साथ-साथ चोरी की बाइक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के बाद थाना की कार्यशैली की सराहना भी हुई है। इसी क्रम में सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने भी हाल में मैरवा पहुंचकर थाने के कार्यों की समीक्षा की थी और उपलब्धियों की प्रशंसा की थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि 100 लीटर अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया है और आगे भी शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS परवेज़ आलम भारतीय यह वीडियो देखिए और बिहार सरकार को धन्यवाद दीजिये... अब पब्लिक होगी परेशान विकास पुरुष नीतीश कुमार.. उजाड़ हो गया अबकी बिहार... बढ़ गया लूट और अत्याचार1
- ईरान ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला किया ! . . . . #IranVsUS #OperationEpicFury #WorldWar3 #MiddleEastCrisis #Bahrain1
- बिठूआ में बने नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी के द्वारा किया गया। बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर के ग्रामसभा बिठूआ में बने नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण शनिवार को प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और विधायक हंसू राम के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों का चहुमुंखी विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दी है। अनेक योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। वही ग्रामप्रधान श्रीमती रेखा गांधी ने कहा कि गांव में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, सीसी रोड , सोलर लाइट और पेयजल के लिए आरओ आदि कार्य कराया गया है। गांव के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ूंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा, नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त,सभासद राममनोहर गांधी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी गांधी, सभासद नैय्यर, सुखलाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, पंकज मिश्रा, रणजीत कुशवाहा, पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, ग्राम सचिव तेजबहादुर सिंह , पंचायत सहायक प्रियंका चौहान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।4
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में हिंदी फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के शीर्षक को लेकर विवाद खडा हो गया है। यादव समाज के लोगों ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए जादोपुर रोड स्थित सरस्वती टॉकीज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे शहर में एक आक्रोश मार्च भी निकाला। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक एक विशेष समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उनका कहना है कि यह शीर्षक अश्लीलता को बढावा देने वाला है और इससे एक विशिष्ट समाज की छवि धूमिल हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व्यावसायिक लाभ के लिए जाति विशेष के नाम का सहारा लेकर आपत्तिजनक सामग्री परोसना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माता का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से फिल्म के टाइटल में बदलाव करने या इसके प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है...1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- न्यू लक्की जेन्ट्स पार्लर एवं हेयर कटिंग सैलून पता. नव दुर्गा होटल लीला साह के पोखरा दारौंदा सिवान बिहार एक बार सेवा का मौका अवश्य दे प्रो. कविन्द्र ठाकुर मो. 9006677031 .82075770311
- महराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS परवेज़ आलम भारतीय होली की आड़ में 'हवस' का रंग! सरेआम ब्रेस्ट और हिप्स पर वार, कहाँ सो रही है यूपी पुलिस! मथुरा, उत्तर प्रदेश: कान्हा की नगरी मथुरा, जो अपनी लट्ठमार और फूलों वाली होली के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, वहां से एक रूह कपा देने वाला वीडियो सामने आया है। एक पीड़ित महिला ने कैमरे पर जो आपबीती सुनाई है, उसने प्रशासन के 'सुरक्षित महिला' के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। *उत्सव नहीं, यह 'अश्लीलता' का नग्न नाच है!* सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला का दर्द और आक्रोश साफ देखा जा सकता है। महिला का आरोप है कि वहां होली के नाम पर केवल लड़कियों से बदतमीजी की जा रही है। *पीड़िता के गंभीर आरोप!* *प्राइवेट पार्ट्स पर हमला:* उपद्रवी भीड़ जानबूझकर महिलाओं के 'प्राइवेट पार्ट्स' को निशाना बना रही है। *गंदी हरकतें:* पिचकारी और रंगों के बहाने महिलाओं के ब्रेस्ट और हिप्स पर वार किया जा रहा है। *अभद्र भाषा:* जब कोई महिला इसका विरोध करती है, तो उसे 'तू क्या यहां मरने आई है?' जैसे शब्दों के साथ भद्दी गालियां दी जा रही हैं। *असुरक्षा का माहौल:* महिला ने साफ कहा कि यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है, पुलिस भी लाचार नजर आ रही है। *कहां है प्रशासन की 'एंटी रोमियो' स्क्वाड!* हर साल मथुरा-वृंदावन में लाखों की भीड़ जुटती है, लेकिन क्या भीड़ नियंत्रण का मतलब केवल रास्ता दिखाना है? इस घटना ने कई तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं! *क्या सरेआम महिलाओं के साथ होने वाली इस शारीरिक छेड़खानी पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी!* उत्सव की आड़ में 'हुड़दंगियों' को इतनी छूट किसने दी कि वे महिलाओं से मोबाइल नंबर मांगें और उन्हें डराएं? *क्या तीर्थ स्थलों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं!* "कोई होली-वोली नहीं है, यहां सिर्फ लड़कियों से बदतमीजी हो रही है..." - यह वाक्य उन तमाम दावों पर तमाचा है जो महिला सुरक्षा के नाम पर किए जाते हैं। *समाज और सिस्टम के लिए 'चेतावनी'!* अगर भक्ति और उल्लास के इस केंद्र में भी महिलाओं को इस तरह के मानसिक और शारीरिक शोषण से गुजरना पड़ रहा है, तो यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। केवल रंग डालना होली नहीं है, मर्यादाओं को लांघना अपराध है। प्रशासन को इस वीडियो का संज्ञान लेकर उन हुड़दंगियों की पहचान करनी चाहिए जिन्होंने इस पावन त्योहार को कलंकित किया है। जब तक ऐसे 'मजनुओं' पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बेटियां घरों से बाहर निकलने में डरती रहेंगी।वायरल विडिओ। --इंद्र यादव - ईशान टाइम्स, मुंबई #JusticeForWomen #MathuraHoliShame #SafetyFirst #StopHarassment #WomenSafetyIndia #ShamefulHoli #EndTheObjectification #CrimeAgainstWomen #MathuraAdministration #ProtectOurDaughters #BreakTheSilence #ZeroTolerance4
- बेल्थरा रोड स्टेशन पर विकास कार्य ने पकड़ी रफ्तारः लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज से यात्रियों को मिलेगी सुविधा। बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित इस स्टेशन पर लिफ्ट युक्त फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण तेजी से जारी है। गार्डर लॉन्चिंग के बाद गुरुवार को फ्रेमिंग का कार्य किया जा रहा था। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल है, जिसके तहत यहां सुंदरीकरण कार्य शुरू किए गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले पाथ-वे निर्माण, प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण, पेयजल व्यवस्था और पे-एंड-यूज शौचालय जैसे कार्यों में तेजी देखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन किया था। चुनाव के बाद टिकट घर की नई बिल्डिंग, पानी टंकी, लाइटिंग सिस्टम और शौचालय सहित कई परियोजनाएं अधूरी रह गई थीं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निरीक्षण और कार्यों की समीक्षा के बाद स्थिति में सुधार आया। इसके परिणामस्वरूप, निर्माण एजेंसियों ने फिर से काम में तेजी लाई है।1
- Post by जनसत्ता NEWS@1