Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 14.03.2026 को उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा-2025। आज दिनांक 14.03.2026 को उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन की बाइट ।
Deepak Adventure Diary
आज दिनांक 14.03.2026 को उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा-2025। आज दिनांक 14.03.2026 को उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायन की बाइट ।
More news from Pratapgarh and nearby areas
- 🚨 *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *दलित परिवार को दबंगों की धमकी से आत्महत्या की नौबत! मुकदमे में सुलह का दबाव, काम से भी हटवाया – जान से मारने की धमकी* संवाददाता प्रतापगढ़। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सोनावा गांव से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक दलित परिवार दबंगों की प्रताड़ना से इतना परेशान हो चुका है कि आत्महत्या करने की बात कहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित रामजस हरिजन निवासी सोनावा, कोतवाली नगर ने अपने ही पड़ोसियों राम सिंह यादव, कुंदन यादव, चंदन यादव, कोतवाल यादव, बलवंत यादव तथा उनके अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हरिजन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और क्षेत्र में इनका मुख्य कार्य जमीन कब्जा करना तथा लोगों को ब्याज पर पैसा बांटना बताया जाता है। पीड़ित रामजस के अनुसार होली के दिन उक्त आरोपियों ने मिलकर उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में कोतवाली नगर में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। रामजस का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दबंग लगातार समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, दबंगों ने कथित तौर पर जहां वह काम करते थे वहां से भी उन्हें हटवा दिया, जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित का कहना है कि यदि वह समझौता नहीं करते हैं तो दबंग लगातार जान से मारने की गंभीर धमकी दे रहे हैं। इस लगातार मिल रही धमकी और आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न से पूरा परिवार भय और तनाव में जी रहा है। *रामजस हरिजन का कहना* है कि अगर प्रशासन ने समय रहते दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सुरक्षा नहीं दी, तो उनका परिवार किसी भी समय आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों पर होगी। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि *प्रशासन पीड़ित दलित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों* के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवास में मालती देवी पत्नी दीपक शनिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि दहेज को लेकर पति पत्नी से कई बार मारपीट कर चुका है शारीरिक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। पुनः पुनर्वित्त करते हुए उसे मार पीटा विवाहिता का आरोप है इसी बात को लेकर मुझे जान से मारने की कोशिश की किसी भी समय मेरी हत्या कर सकता है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- *इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायन की बाइट ।*1
- उ0नि0 सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है तथा अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, जिससे परीक्षा पूरी पारदर्शिता व सुरक्षा के साथ सम्पन्न हो सके। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की संयुक्त बाइट ।1
- Post by अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️1
- जिले के राजापुर बाजार में एक थार गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह घटना स्टेट बैंक के ठीक सामने हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में देखिए कैसे थार गाड़ी में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया और कैसे आग बुझाने के प्रयास किए गए।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1