logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरसाती नाले के पानी के निकास को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल मारपीट का वीडियो वायरल । झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के चक्केपुरवा गांव में रविवार को बरसाती नाले के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों के एक-एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

9 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

बरसाती नाले के पानी के निकास को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल मारपीट का वीडियो वायरल । झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के चक्केपुरवा गांव में रविवार को बरसाती नाले के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों के एक-एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा पशु अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरने से बनी तालाब जैसी स्थिति, इलाज कराने पहुंचे पशुपालक परेशान सिकंदरा कस्बे में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनमानस के साथ सरकारी परिसरों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण कस्बे स्थित पशु अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परिसर में तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे पशुओं का इलाज कराने पहुंच रहे किसानों और पशुपालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पशु अस्पताल परिसर पूरी तरह पानी से जलमग्न दिखाई दिया। अस्पताल में उपचार के लिए पशुओं को लेकर पहुंचने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित पशु अस्पताल परिसर में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति सामने आई है। लगातार बारिश के बीच अस्पताल परिसर में पानी भरने से पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज कराने में परेशानी हो रही है। जल निकासी की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    3
    सिकंदरा पशु अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरने से बनी तालाब जैसी स्थिति, इलाज कराने पहुंचे पशुपालक परेशान
सिकंदरा कस्बे में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनमानस के साथ सरकारी परिसरों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण कस्बे स्थित पशु अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परिसर में तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे पशुओं का इलाज कराने पहुंच रहे किसानों और पशुपालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पशु अस्पताल परिसर पूरी तरह पानी से जलमग्न दिखाई दिया। अस्पताल में उपचार के लिए पशुओं को लेकर पहुंचने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित पशु अस्पताल परिसर में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति सामने आई है। लगातार बारिश के बीच अस्पताल परिसर में पानी भरने से पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज कराने में परेशानी हो रही है। जल निकासी की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बारिश का कहर: जसापुर में तीन कच्चे मकान ढहे, गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई बारिश का कहर: जसापुर में तीन कच्चे मकान ढहे, गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के लिए आफत बनती जा रही है। संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जसापुर में बारिश के चलते तीन कच्चे मकान अचानक ढह गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकानों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार जसापुर निवासी रामकुमार पुत्र अभय , आशा शर्मा पत्नी प्रेमचंद शर्मा और मनीष पुत्र राजेश दोहरे के कच्चे मकान बारिश के चलते ढह गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई कच्चे मकान पहले से ही जर्जर हालत में हैं। ऐसे में लगातार बारिश के बीच इन मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और जरूरी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं लेखपाल विशाल त्रिपाठी ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मकान गिरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है और क्षति की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। मकान गिरने की घटना में फिलहाल किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
    1
    बारिश का कहर: जसापुर में तीन कच्चे मकान ढहे, गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई 
बारिश का कहर: जसापुर में तीन कच्चे मकान ढहे, गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई 
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के लिए आफत बनती जा रही है। संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जसापुर में बारिश के चलते तीन कच्चे मकान अचानक ढह गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकानों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार जसापुर निवासी रामकुमार पुत्र अभय , आशा शर्मा पत्नी प्रेमचंद शर्मा और मनीष पुत्र राजेश दोहरे के कच्चे मकान बारिश के चलते ढह गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई कच्चे मकान पहले से ही जर्जर हालत में हैं। ऐसे में लगातार बारिश के बीच इन मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और जरूरी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
वहीं लेखपाल विशाल त्रिपाठी ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मकान गिरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है और क्षति की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
मकान गिरने की घटना में फिलहाल किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खोजाफूल में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहा, चारपाई पर लेटा व्यक्ति मलबे में दबा; पुलिस ने पहुंचाया सीएचसी सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजाफूल गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय कमरे में चारपाई पर लेटे लक्ष्मीकांत मकान के मलबे में दब गए। मकान गिरने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर लक्ष्मीकांत को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्ष्मीकांत को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मकान गिरने की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए नुकसान का आकलन कराने की बात कही है। उपजिलाधिकारी सिकंदरा रिदम आनंद ने बताया कि मौके पर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि मकान गिरने के मामलों में जांच कराकर नुकसान का आकलन किया जाएगा। नियमानुसार पात्र पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    खोजाफूल में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहा, चारपाई पर लेटा व्यक्ति मलबे में दबा; पुलिस ने पहुंचाया सीएचसी
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजाफूल गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय कमरे में चारपाई पर लेटे लक्ष्मीकांत मकान के मलबे में दब गए। मकान गिरने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर लक्ष्मीकांत को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्ष्मीकांत को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
मकान गिरने की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए नुकसान का आकलन कराने की बात कही है। उपजिलाधिकारी सिकंदरा रिदम आनंद ने बताया कि मौके पर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि मकान गिरने के मामलों में जांच कराकर नुकसान का आकलन किया जाएगा। नियमानुसार पात्र पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्लग - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश महामंत्री का औरैया में व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत ।* *ऐंकर -* औरैया में संजय गेट के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट ) के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के औरैया पहुँचने पर औरैया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। *वीओ -* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाया है, वह कतई व्यापारिक हित में नहीं है। व्यापारी पहले से ही बहुत परेशान है, क्योंकि उद्योग जगत में 50% कब्जा ऑनलाइन कंपनियों का हो चुका है। बचा हुआ व्यापार बड़े-बड़े मार्ट और शॉपिंग मॉल ने चौपट कर दिया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अनर्गल टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए, केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है,तो फिर यह विभिन्न तरीके के टैक्स क्यों लगाये जा रहे हैं। *विओ -* दिलीप सेठ ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 400 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यूपीआई में एमडीआर टैक्स के खिलाफ इटावा में एक विशाल सभा का आयोजन करेगा। और सरकार यदि टैक्स वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला एडवोकेट, के के चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी रजत पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद। *वाइट -* दिलीप सेठ प्रदेश महा मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)
    1
    स्लग -  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश महामंत्री का औरैया में व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत ।*

*ऐंकर -*  औरैया में संजय गेट के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट ) के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के औरैया पहुँचने पर औरैया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।
*वीओ -* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के  महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाया है, वह कतई व्यापारिक हित में नहीं है। व्यापारी पहले से ही बहुत परेशान है, क्योंकि उद्योग जगत में 50% कब्जा ऑनलाइन कंपनियों का हो चुका है। बचा हुआ व्यापार बड़े-बड़े मार्ट और शॉपिंग मॉल ने चौपट कर दिया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अनर्गल टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए, केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है,तो फिर यह विभिन्न तरीके के टैक्स क्यों लगाये जा रहे हैं।
*विओ -*  दिलीप सेठ ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 400 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यूपीआई में एमडीआर टैक्स के खिलाफ इटावा में एक विशाल सभा का आयोजन करेगा। और सरकार यदि टैक्स वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला एडवोकेट, के के चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी रजत पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद।
*वाइट -* दिलीप सेठ प्रदेश महा मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। रविवार को संजय गेट के समीप जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी, रजत पांडे, नैनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
    1
    औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। रविवार को संजय गेट के समीप जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी, रजत पांडे, नैनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* रुरुगंज में प्लाट विवाद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक। प्लाट पर कब्जे और मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा विवाद। विरोध जताते हुए संजीव नामक युवक टावर पर चढ़ा, मौके पर जुटी भीड़। सूचना पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने युवक को समझाया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर सुरक्षित नीचे उतरा युवक। पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायालय के माध्यम से विवाद सुलझाने की दी हिदायत।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*

रुरुगंज में प्लाट विवाद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक।

प्लाट पर कब्जे और मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा विवाद।

विरोध जताते हुए संजीव नामक युवक टावर पर चढ़ा, मौके पर जुटी भीड़।

सूचना पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने युवक को समझाया।

करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर सुरक्षित नीचे उतरा युवक।

पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायालय के माध्यम से विवाद सुलझाने की दी हिदायत।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पाता गेल प्लांट के केमिकल युक्त पानी से बंबा में भड़की भीषण आग, मचा हड़कंप, 15 फीट ऊंची उठीं लपटें, फोम से बुझाई गई आग, फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढुआ बंबा के पानी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 15 फीट ऊंची उठने लगीं, जिससे आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गेल इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से निकले खतरनाक ज्वलनशील केमिकल के कारण यह हादसा हुआ।
    1
    पाता गेल प्लांट के केमिकल युक्त पानी से बंबा में भड़की भीषण आग, मचा हड़कंप, 15 फीट ऊंची उठीं लपटें, फोम से बुझाई गई आग, फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढुआ बंबा के पानी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 15 फीट ऊंची उठने लगीं, जिससे आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गेल इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से निकले खतरनाक ज्वलनशील केमिकल के कारण यह हादसा हुआ।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स/कंटेंट क्रिएटर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में समन्वय बैठक आयोजित की गई।* बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने, जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सराहनीय कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श करना रहा तथा फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों के प्रसार को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा जागरूकता आधारित सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। लघु फिल्मों एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से वास्तविक जीवन में घटित होने वाली परिस्थितियों को दर्शाते हुए उपस्थित इन्फ्ल्यूएंसर्स को जनजागरूकता के प्रभावी संदेश दिए गए।”* * बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स से संवाद करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसामान्य तक सूचनाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, डायल-112 की सेवाओं, साइबर हेल्पलाइन, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अन्य जनहितकारी अभियानों के संबंध में आमजन को जागरूक किया जा सकता है।
    1
    पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी 
आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स/कंटेंट क्रिएटर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में समन्वय बैठक आयोजित की गई।*
बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने, जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सराहनीय कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श करना रहा तथा फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों के प्रसार को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा जागरूकता आधारित सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
लघु फिल्मों एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से वास्तविक जीवन में घटित होने वाली परिस्थितियों को दर्शाते हुए उपस्थित इन्फ्ल्यूएंसर्स को जनजागरूकता के प्रभावी संदेश दिए गए।”*
*	बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स से संवाद करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसामान्य तक सूचनाएं पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, डायल-112 की सेवाओं, साइबर हेल्पलाइन, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अन्य जनहितकारी अभियानों के संबंध में आमजन को जागरूक किया जा सकता है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फेक न्यूज पर लगेगी लगाम: औरैया पुलिस और सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स आए एक साथ! औरैया के पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक समन्वय बैठक की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और पुलिस के सराहनीय कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा। बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने तथा सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान लघु फिल्मों और वीडियो क्लिप के माध्यम से इन्फ्ल्यूएंसर्स को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया सूचनाएं पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसका उपयोग महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों, नशा मुक्ति और मिशन शक्ति जैसे जनहितकारी अभियानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाना चाहिए।
    4
    फेक न्यूज पर लगेगी लगाम: औरैया पुलिस और सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स आए एक साथ!
औरैया के पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक समन्वय बैठक की। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और पुलिस के सराहनीय कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा।
बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने तथा सकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान लघु फिल्मों और वीडियो क्लिप के माध्यम से इन्फ्ल्यूएंसर्स को जागरूक किया गया। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया सूचनाएं पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसका उपयोग महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों, नशा मुक्ति और मिशन शक्ति जैसे जनहितकारी अभियानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाना चाहिए।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.