दुकानदार ने साठ हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी सहारनपुर। तीतरों नगर में दिनदहाड़े दुकानदार के गल्ले से साठ हजार रुपए की चोरी की घटना से मचा हड़कंप, दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, व्यापारियों में दहशत का माहौल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। प्राप्त समाचार के अनुसार तीतरों नगर के पुराने बस स्टैंड के समीप गौतम कश्यप पुत्र राजपाल कश्यप क्राॅकरी की दुकान करता है। तीतरों थाने में दी गई तहरीर में गौतम ने बताया कि आज करीब तीन बजे वह अपने पुत्र को दुकान पर बैठाकर खेत में कुछ काम करने के लिए चला गया। उसी समय दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और लड़के से सामान के बारे में पूछने लगा लड़के ने सामान से इंकार कर दिया तों व्यक्ति ने लड़के को कहा कि वह अपने पिता से फोन पर बात कर सामान के बारे में पूछ ले। लड़का फोन करने के लिए पड़ोसी का फोन लेने चला गया और इसी बीच उस व्यक्ति ने गल्ले में रखे साठ हजार रुपए चोरी कर लिए। गौतम ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो कुछ सामान लाने के लिए जैसे ही उसने गल्ला खोला तो गल्ले में कोई धनराशि ना देख उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। जब इसके बारे में उसने अपने पुत्र से पूछा कि क्या कोई व्यक्ति दुकान पर आया था तो लड़के ने उस व्यक्ति के बारे में सारी कहानी बताई। जिसके बाद गौतम व उसके पुत्र ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उनमें उस व्यक्ति को देखकर लड़के ने पहचान लिया। गौतम कश्यप ने थाने में तहरीर के साथ उक्त व्यक्ति की फोटो देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वहीं नगर में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से बाज़ार के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है ताकि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा कायम रह सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- राघव चड्ढा को तगड़ा झटका, AAP ने राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, अशोक मित्तल को सौंपी जिम्मेदारी Raghav Chadha: राघव चड्ढा को राज्यसभा के आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया है। साथ ही उनकी जगह नई नियुक्ति भी कर दी है। पार्टी ने खुद सदन को लेटर लिखकर उन्हें पद से हटाने का अनुरोध किया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को बहुत बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता के पद से हटाने को कहा है। साथ ही उन्हें AAP के कोटे से बोलने का समय न देने का आग्रह भी किया है। AAP ने सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि उच्च सदन में अब पार्टी के उपनेता के रूप में अशोक मित्तल को नियुक्त किया जाए, यानी अब पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल राज्यसभा में AAP के नए डिप्टी लीडर होंगे।1
- नकुड़ (सहारनपुर)। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपी सफात पुत्र कालूसाह निवासी ग्राम जाफरपुर, रनियावली थाना नकुड़ पर शिकंजा कसते हुए, उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई उद्घोषणा (मुनादी) जारी कर नोटिस चस्पा किया है। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना नकुड़ में मुकदमा अपराध संख्या 395/25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 115(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर उसे न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने स्पष्ट किया की यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वीडियो:- पुलिसकर्मी मुनादी करते हुए!1
- Post by SALMAN HUSAINI HARIDWARI1
- कस्बा गंगोह के गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में कक्षा 9 और कक्षा 11 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राकेश तायल, सुनील गर्ग, प्रधानाचार्य संजय गुप्ता व ललित अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। प्रबंधक राकेश तायल ने कहा कि शिक्षा ही विकास का आधार है और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे ही समाज का नाम रोशन करते हैं इस दौरान आराध्या तायल, गोविंद गिरिराज, सुमेधा, सोनाक्षी, कनिका गोयल, सांची,सहित कई छात्रों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया4
- पंचमुखी हनुमान मंदिर बिलासपुर बसातियावाला मे, हनुमान जी के जन्मदिन के मौक़े पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। हनुमान जी के जन्मोत्सव के मौक़े आज, बसातियावाला मे मंदिर को बाहर से अंदर तक सजाया गया है। धूम धाम से हनुमान जी का जन्मदिन मनाने और दर्शन करने श्रद्धालू भारी संख्या मे पहुंच रहे है। मंदिर मे भंडारा भी सुबह से रात तक लगातार चलता है। बताया गया है श्रद्धालू रात के 1 बजे से हनुमान जी के दर्शन करने के लिए लाइन मे लगे हुए थे।1
- Post by HR02 City News1
- केशव भाई के लिए समर्थन में जनता का क्या हाल है हम बताएंगे आपको केशव भाई आप चिंता ना करें हम आपके साथ हैं1
- Post by SALMAN HUSAINI HARIDWARI1