जालन्धरी सराय में सीसी सड़क व नाली निर्माण का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने किया शिलान्यास 15वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य बदायूं। नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देने का काम अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित करने का सिलसिला पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शुरू कर दिया है। सोमवार को वार्ड संख्या 9 जालन्धरी सराय की नाइयों वाली गली में करीब 8 लाख 8 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य इकबाल के मकान से उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि शहर में विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली व अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अधिकांश अब पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर नूर मोहम्मद, दिलशाद, रईस, अनवर, दानिश इकबाल, तसलीम, नदीम, अकील, अय्यूब, इसरार, इस्तेयाक, साजिद, चन्दा, रोशन, फिरासत, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
जालन्धरी सराय में सीसी सड़क व नाली निर्माण का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने किया शिलान्यास 15वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य बदायूं। नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देने का काम अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित करने का सिलसिला पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शुरू कर दिया है। सोमवार को वार्ड संख्या 9 जालन्धरी सराय की नाइयों वाली गली में करीब 8 लाख 8 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य इकबाल के मकान से उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि शहर में विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली व अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अधिकांश अब पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर नूर मोहम्मद, दिलशाद, रईस, अनवर, दानिश इकबाल, तसलीम, नदीम, अकील, अय्यूब, इसरार, इस्तेयाक, साजिद, चन्दा, रोशन, फिरासत, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
- उझानी / शीतले त्वं जगन्माता, शीतले त्वं जगत पिता, शीतले त्वं जगद्धात्री, शीतलायै नमो नमः" मंत्र के साथ आरोग्य की देवी शीतला माता से भक्तों ने आरोग्य एवं सुख समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की माता को यज्ञाहूतियां समर्पित की और माता की भव्य शोभायात्रा निकाली जो मौहल्ला अहिरटोला से आरंभ हो कर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शीतला माता मंदिर पर जा कर विसर्जित हुई। शीतलाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन शीतला माता का अभिषेक पूजन एवं श्रृंगार किया गया । माता का अभिषेक व दिव्य मंत्रों के साथ करके निरोगी काया की कामना भक्तों ने की।वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ नारायण भगवान का आव्हान किया गया। सभी भक्तों ने माता का पूजन किया। शीतला माता माता मंदिर परिसर में सुबह से भक्त शीतला माता के पूजन के लिए जुटे। सुबह से माता के श्री दर्शन एवं पूजन के लिए मातृ शक्ति ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूजन एवं अभिषेक के उपरांत औषधियों , वस्तुओं एवं विभिन्न प्रकार की सामग्री से यज्ञ नारायण को भक्तों ने आहुतियां प्रदान की । भक्तों ने शीतला माता से विश्व कल्याण एवं सभी की निरोगी काया की कामना की शीतला माता की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई जिसमें विभिन्न प्रकार की झाकियां, बैंडबाजे एवं काली अखाड़े आदि शामिल रहे। शोभायात्रा में मंदिर पुरोहित, शिव सनेही मिश्रा, शिव गोपाल, लवी, मनु, माधव मिश्रा, प्रभाकांत, प्रमोद माहेश्वरी, राकेश वर्मा , आकाश वर्मा, वैभव चतुर्वेदी, सन्तोष बाष्णैय, मोहन, मुनीश चौहान जयपाल राठौर, दिनेश कुमार, राघव, विनोद वर्मा , गिरीश गुप्ता, कामेश गुप्ता, मोहन, पदम वर्मा, शिवम् शर्मा, रामकिशोर महेश्वरी, अवधेश शर्मा नवरात्रि मिश्रा, प्रगति मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, शालिनी मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, मीना गुप्ता, ऊषा सक्सेना, निर्मला गुप्ता, आशा देवी, रश्मि शर्मा, राकेश कुमारी अरुणा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।1
- बिल्सी इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ता से अधिक पैसे लेने का आरोप, पूछने पर कर्मचारी का रौब भरा जवाब बदायूँ जिले के बिल्सी स्थित Indian Oil Corporation की इंडेन गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोदाम पर तैनात कर्मचारी गैस सिलेंडर देने के नाम पर तय कीमत से ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं। एक उपभोक्ता ने जब कर्मचारी से ज्यादा पैसे लेने का कारण पूछा तो कर्मचारी ने रौब दिखाते हुए जवाब दिया कि “यहीं इतने पैसे लगते हैं, लेना है तो लो वरना मत लो।” कर्मचारी के इस व्यवहार से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमत सरकार द्वारा तय है, तो गोदाम पर अतिरिक्त पैसा क्यों लिया जा रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।1
- मुजफ्फरनगर में किसान को ‘जेहादी’ बताकर वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया—गाय खरीदी थी, तस्करी नहीं मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक किसान को गाय खरीदकर घर ले जाना भारी पड़ गया। किसान अकबर को रास्ते में कुछ हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने रोक लिया, उसका वीडियो बनाया और उसे “जेहादी” बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में किसान अकबर अपनी सफाई देते हुए कहते नजर आ रहे हैं— “सवा सौ बीघा जमीन है मेरे पे, मेरा बाप भी अकेला था और मैं भी। माडले का है तो माडले में पूछ लिये बाबू जमींदार के…” बताया जा रहा है कि अकबर दूसरे गांव से गाय खरीदकर अपने घर ला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी पुष्टि के उन पर गौतस्करी और गोकशी के आरोप लगाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें कथित तौर पर हिंदूवादी नेता यशवीर महाराज ने उन्हें “जेहादी” तक कह दिया। हालांकि पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद तस्वीर साफ हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसान अकबर ने गाय खरीदी थी और उसे अपने घर ले जा रहे थे। मामले में गौतस्करी या गोकशी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस अधिकार से कुछ लोग रास्ते में किसी को रोककर खुद ही जांच एजेंसी बन जाते हैं और बिना सबूत किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपराधी घोषित कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं बल्कि बेगुनाह लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों और भ्रामक वीडियो से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।1
- बदायूं जनपद के उझानी में बुधवार सुबह महात्मा गांधी खेल मैदान के पास स्थित एक चौड़ी नाली में एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने नाली में एक व्यक्ति को पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक नाली में मुंह के बल पड़ा हुआ था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक डायरी मिली, जिसमें दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान गांव बेनी नगला निवासी सेवाराम पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सेवाराम को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाली में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- बदायूं। उझानी नगर में बुधवार की सुबह पंखा रोड स्थित नाले में पड़ा एक वृद्ध का शव देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नाले से बाहर निकलवाया तब मृतक की शिनाख्त बेनीनगला गांव निवासी के रूप में हुई। बताते हैं कि मृतक शराब पीता था जिसके चलते वह मंगलवार की रात किसी समय मसीह की हालत में नाले में गिर गया और फिर रात भर नाले में पड़ा रहा जिससे उसकी मौत हो गई । बताते हैं कि पंखा रोड पर आवागमन बना रहता है लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी की नजर नाले में पड़़े वृद्ध की ओर नही जा सकी। बताते हैं कि मृतक की पहचान 60 साल के सेवाराम यादव पुत्र नवाब सिंह यादव निवासी बेनी नगला के रूप में लोगों ने की जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दिए इस सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए इसके बाद पुलिस नहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- इटावा भरथना थाना क्षेत्र के भरथना बिधूना मार्ग पर शॉर्ट सर्किट के चलते ओमनी वैन में लगी भीषण आग काफी देर तक उठती रही आग की लपटें घटना के दौरान मौके पर नहीं मिला वैन चालक भरथना पुलिस के जवानों तथा फायर टीम ने संभाला मोर्चा समय रहते सूझ बूझ दिखाते हुए आग पर पाया गया काबू, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समय रहते हालातों पर पाया काबू, वैन चालक की तलाश जारी1
- कस्बा विशारतगंज में एक दुकानदार से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और ₹50,000 की चोरी का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 6 निवासी वसीम खान पुत्र बब्बू खान ने 9 मार्च 2026 को हुई इस घटना के संबंध में विशारतगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। तहरीर के अनुसार, कुछ दबंग लोग वसीम की दुकान पर काम करने वाले साहिल पुत्र युनुस (वार्ड नंबर 2 निवासी) को पीटते हुए दुकान की ओर ला रहे थे। जब वसीम और अन्य लोग साहिल को बचाने के लिए दुकान के बाहर आए, तो दबंगों ने उनकी दुकान पर काम करने वाले मुशाहिद व अतुल सागर को जातिसूचक गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर दुकान में घुस गए और सिलाई की मशीनों को सड़क पर फेंक दिया। दुकान में रखे ₹50,000 भी निकाल लिए गए। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो दबंग जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। वसीम खान ने अपनी तहरीर में अयान पुत्र अब्दुल नबी मंसूरी, सादिक रंगरेज पुत्र शरीफ रंगरेज, फैजान सिद्दीकी, मुनाफ और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।1
- उझानी ( बदायूं ) / उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालय के अंतर्गत स्काउट भवन में जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रसोईया सीमा पाक कला प्रतियोगिता की विजेता बनीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सी एल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी करण सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया त्रिपाठी, एमडीएम प्रभारी हिना खान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथि बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे बच्चों के पोषण की पूरी जिम्मेदारी रसोई माता पर होती है और यह निश्चित रूप से अपने बच्चों की तरह बेसिक में पढ़ने वाले बच्चों का ख्याल रखती है। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र और 15 ब्लाक 30 रसोईयों ने पीएम पोषण योजनांतर्गत पाक कला प्रतियोगिता में हिस्सा किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीएम पोषण योजनांतर्गत निर्धारित मीनू के अनुरूप रसोईयों ने भोजन तैयार किया। मुख्य निर्णायक सीएल यादव, आरपी सिंह, सिंह हवेली के मुकेश सिंह, नगर पालिका कन्या इंटर कालेज प्रवक्ता शहनाज बानों रहीं। जिले के विभिन्न विद्यालय से आए 10 बच्चों ने बहुत भोजन खाकर गुणवत्ता को परखा। निर्णायक समिति सदस्यों ने स्वच्छता वेशभूषा मसाले का उपयोग, स्वाद तथा उसकी गुणवत्ता के बारे में रसोइयों से वार्तालाप करने के आधार पर अंक प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का आयोजन समिति के सदस्य डा.पंकज कुमार शर्मा और वरिष्ठ शिक्षक फरहत हुसैन के नेतृत्व में किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय माझिया जगत की सीमा ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौरा दातागंज की दीप कुमारी ने द्वितीय स्थान और प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर गोसू सहसवान की शाकरा बेगम ने तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता को 3500 रुपये, द्वितीय स्थान विजेता को 2500 रुपये और तृतीय स्थान विजेता को 1500 रुपये और इसके अलावा प्रतिभाग करने वाली सभी रसोईयों को 650 रुपये की धनराशि खातों में भेजी जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया त्रिपाठी ने भोजन में प्रयुक्त होने वाले मसाले, तेल, बनीं सब्जियों सैंपल लेकर जांचा परखा उन्होंने दाल, चावल, आटा, नमक, मिर्च, मसाले, जीरा, धनिया आदि के सैंपल की जांच की। जिसकी गुणवत्ता नंबर बन पाई गई। उन्होंने कहा कि रसोई माता को यह जानकारी होनी चाहिए कि कैसे हम अपनी रसोई में प्रयुक्त होने वाले मसाले को सामान्य जानकारी के आधार पर यह परख सकते हैं, कि इसमें कोई केमिकल तो नहीं मिला हुआ है इसका हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए न केवल विद्यालय में अभी तो अपने घर पर भी जब आप इसका उपयोग करें, तो उसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। सीएल यादव ने कहा कि हमें भोजन के प्रति सदैव सजक रहना चाहिए साफ सुथरा भोजन सेवन करना चाहिए। आरती सिंह ने कहा कि भोजन हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का कार्य करता है अतः इसमें मिलावट नहीं होनी चाहिए। करण सिंह जी ने कहा कि रसोई माता के कंधों पर न केवल अपने परिवार की अपितु समाज के उन समस्त नौनिहालों की जिम्मेदारी होती है जो हमारे बेसिक के विद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं। हम इन रसोई माता को नमन करते हैं। इस मौके पर स्काउट के जिला संगठन आयुक्त मुहम्मद असरार, पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव शर्मा, राहुल कुमार चौधरी, कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्रभात कुमार व फरहत हुसैन ने किया।2