Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस सिलेंडर की अंतिम विदाई चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें जय हिंद जय भारत
Media
गैस सिलेंडर की अंतिम विदाई चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें जय हिंद जय भारत
- Shyam kumar SahaniKaimur (Bhabua), Bihar💣21 hrs ago
More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
- भभुआ (कैमूर): हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर रविवार को भभुआ शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में शामिल होकर अनुशासित ढंग से पथ संचलन में भाग लिए। कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हाई स्कूल परिसर से हुई। इसके बाद पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों — जयप्रकाश चौक, देवी मंदिर मार्ग, छावनी मोहल्ला और एकता चौक — से होकर गुजरा। रास्ते भर लोगों ने संचलन का स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने एकरूपता और अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया। जिला प्रचार प्रमुख विनोद कश्यप ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष से नए वर्ष की शुरुआत होती है, जिसे नवसंवत्सर या हिंदू नववर्ष कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना हुई थी, इसलिए इसे भारतीय संस्कृति में नए आरंभ और शुभता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय परंपरा, प्रकृति और जीवन मूल्यों से जुड़ा पर्व है, जो समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के महामंत्री अमित ट्विंकल द्वारा स्वयंसेवकों पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम के संदर्भ मे जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रमुख विनोद कस्यप, ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा कुमारी प्रधानाध्यापिका रही तो वही बौद्धिक कर्ता आर एस एस के विभाग सेवा प्रमुख जय शंकर ने आर एस एस के शताब्दी वर्ष मे आयोजित पथ संचलन एवं भारतीय नव वर्ष पर प्रकाश डाला जिसमे इस संवत्सर के नूतन वर्ष के महता पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित यह पथ संचलन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को बनाए रखने पर बल दिया। हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और मंगलकामना कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर ध्वज लगाकर नववर्ष का स्वागत किया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्वयं सेवकों में मुख्य शिक्षक ओंकार नाथ एकल गीत आलोक कुमार सामूहिक गीत शुभम कुमार,अमृत वचन आर्यन एवं पथ संचलन श्यामलाल प्रसाद द्वारा किया गया तो वही मौके पर स्वयं सेवकों मे संतोष,रविंद्र,अशोक,रस्तोगी,गणेश राकेश, गौतम सहित भाजपा आयोग सदस्य कृष्णा जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, संतोष रस्तोगी, ओमप्रकाश गुप्ता, अनुराग केशरी, दिनेश गुप्ता, गुड्डू पांडेय, गणेश जी और नागेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। हिंदू नववर्ष का यह आयोजन लोगों में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देता नजर आया रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी4
- Post by आजाद जमावादी1
- जिला रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम लेंगर केकेई में किया गया भव्य चैता का आयोजन आयोजन करता ग्रामीण जनता मुख्य अतिथि के रूप में चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार ग्राम पंचायत डेहरिया के पंचायत समिति प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा ग्राम पंचायत डेहरिया के सरपंच ललन राम के साथ-साथ कई गण्यमांन व्यक्ति समाजसेवी मौजूद रहे वही चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा सरपंच ललन राम के द्वारा चैता प्रोग्राम के उद्घाटन कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया3
- चंदौली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्वांचल सचिव संजय सिंह अपने एक ताज़ा और विवादित बयान को लेकर फिर से चर्चा में हैं। 'देहात एक्सप्रेस न्यूज़' से बात करते हुए उन्होंने आरक्षण (Reservation) और यूसीसी (UCC) जैसे मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया। आरक्षण पर कड़ा प्रहार संजय सिंह ने देश के विकास में आरक्षण को सबसे बड़ी बाधा बताया। उन्होंने कहा: "आरक्षण के चलते देश का विकास एकदम 'झंड' हो गया है। चीन, अमेरिका और इज़राइल जैसे देशों में आरक्षण नहीं है, इसलिए वहां विकास हो रहा है।" उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 90 नंबर पाने वाले प्रतिभावान छात्र घर बैठ रहे हैं, जबकि आरक्षण के कारण 20 नंबर पाने वाले लोग डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "अगर 20 नंबर वाला डॉक्टर बनेगा, तो उसे मलेरिया का इंजेक्शन लगाना होगा तो वह टीबी का लगा देगा।" एक देश, एक कानून और यूसीसी संजय सिंह ने 'समान नागरिक संहिता' (UCC) पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के "एक देश, एक कानून" के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि देश एक है और कानून भी एक होना चाहिए, तो फिर आरक्षण जैसी व्यवस्था क्यों है? उन्होंने इसे देश को बांटने वाला कानून करार दिया। सिलेंडर की किल्लत और स्थानीय विधायक पर निशाना आरक्षण के अलावा उन्होंने चंदौली में गैस सिलेंडर की किल्लत और सब्सिडी के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने स्थानीय विधायक सुशील सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता एसी कार में बैठकर कह रहे हैं कि कोई किल्लत नहीं है, जबकि हकीकत में महिलाएं और बच्चे सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सब्सिडी तो आ रही है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिसके लिए उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को ज़िम्मेदार ठहराया।1
- LPG कालाबाजारी पर एरिया ईन्चार्ज अवध बिहारी का रोहतास जिले के लिए बड़ा एक्शन लिया गया1
- चन्दौली कबीरपुर गाँव लगूर (लगूर/लंगूर) देखने उमड़ी”—इस तरह की खबर का मतलब आमतौर पर होता है कि किसी गांव में अचानक कोई असामान्य चीज (जैसे जानवर, ड्रोन, या अफवाह) दिखने पर लोग इकट्ठा हो जाते हैं। 👉 अभी ताज़ा और पुख्ता खबर कबीरपुर (चन्दौली) में “लगूर देखने उमड़ी भीड़” के बारे में सीधे तौर पर नहीं मिली है। लेकिन चन्दौली में पहले भी ऐसी घटनाएँ हो चुकी हैं, जैसे: एक गांव में ड्रोन जैसी चीज दिखने पर लोग डर गए और भीड़ लग गई � Jagran ग्रामीण रात भर पहरा देने लगे थे और पुलिस जांच में जुटी थी � Jagran 👉 इससे समझ आता है कि गांवों में जब कोई अजीब या अनजान चीज (जैसे बड़ा बंदर/लंगूर, ड्रोन, या अफवाह) दिखती है, तो लोग देखने के लिए बड़ी संख्या में जमा हो जाते हैं।आपका वाक्य थोड़ा अधूरा लग रहा है, लेकिन लगता है आप कहना चाह रहे हैं कि कबीरपुर गाँव में कोई जंगली जानवर घुस गया और उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।अगर आप चाहें तो मैं इसे खबर (news style), सोशल मीडिया पोस्ट या विस्तार से कहानी के रूप में भी लिख सकता हूँ।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1