लोन दिलाने के नाम पर 52.50 लाख हड़पे, , दो डायरेक्टरों पर मामला दर्ज जबलपुर। व्यवसाय विस्तार के लिए बैंक से बड़ा ऋण दिलाने का झांसा देकर 52.50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में विजयनगर थाना पुलिस ने एमपी एसोसिएट्स के दो डायरेक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मेसर्स चैतन्य प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स, जबलपुर के एस.आर. डायरेक्टर सूर्यकांत पाठक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2025 में व्यवसाय विस्तार एवं नए निवेश के लिए उनकी फर्म को बड़ी राशि के ऋण की आवश्यकता थी। इसी दौरान फर्म के डायरेक्टर आदर्श अग्रवाल के परिचित निखिल सोनी ने इंदौर स्थित एमपी एसोसिएट्स के डायरेक्टर योगेश पाटिल और मनीष सिंह कटारिया से परिचय कराया। दोनों ने स्वयं को वित्तीय सलाहकार बताते हुए बैंक से बड़ा लोन स्वीकृत कराने अथवा किसी बड़े निवेशक से साझेदारी कराने का भरोसा दिलाया।शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने फर्म के नाम पर कथित रूप से एक कूटरचित लोन एग्रीमेंट तैयार कर भेजा और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस के माध्यम से कुल 52 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त कर लिए। इसमें 14 फरवरी 2025 को 10 लाख रुपये, 5 मार्च को 5 लाख रुपये, 23 मार्च को 5 लाख रुपये, 24 मार्च को 15 लाख रुपये तथा 4 अप्रैल को 17.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि राशि प्राप्त करने के बावजूद न तो बैंक ऋण स्वीकृत कराया गया और न ही किसी निवेशक की व्यवस्था की गई। आरोपी लगातार बहाने बनाकर समय टालते रहे।बाद में दबाव बनाने पर योगेश पाटिल और मनीष सिंह कटारिया ने क्रमशः 42.50 लाख रुपये और 10 लाख रुपये के दो चेक दिए, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर दोनों चेक हस्ताक्षरों का मिलान नहीं होने के कारण अनादरित (डिशॉनर) हो गए। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि योगेश पाटिल ने एमपी एसोसिएट्स के डायरेक्टर के रूप में निजी फंडिंग दिलाने के संबंध में एक लिखित अनुबंध भी किया था, जिसमें 52.50 लाख रुपये को सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी) के रूप में दर्शाया गया थापुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि आरोपियों ने व्यवसाय विस्तार के लिए लोन दिलाने का विश्वास दिलाकर शिकायतकर्ता की फर्म से 52.50 लाख रुपये प्राप्त किए और राशि हड़प ली। इसके आधार पर विजयनगर थाना पुलिस ने योगेश पाटिल एवं मनीष सिंह कटारिया के विरुद्ध धारा 318(4), 316(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

- विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी विश्व हिन्दू परिषद की बाल संस्कार केन्द्र कार्यशाला सम्पन्न, मातृशक्ति ने लिया संस्कारित समाज निर्माण का संकल्प न्यूज़ रिपोर्टर : मोहित संघी मां नर्मदा। विश्व हिन्दू परिषद, जबलपुर विभाग द्वारा मां नर्मदा जिले में बाल संस्कार केन्द्रों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पूजन एवं आरती के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य समाज की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करना रहा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद प्रांत की वरिष्ठ बहनें विभिन्न जिलों में पहुंचकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। कार्यक्रम में प्रांत सत्संग प्रमुख श्रीमती मालती रैकवार, प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमती प्रमिला दीदी एवं दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सोनम रवानी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने खेल, गीत, मंत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने की प्रभावी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग सहमंत्री राजेश रैकवार, विभाग संयोजिका अर्पिता दीदी, मां नर्मदा जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज बरसैंया, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी, शक्ति साधना प्रमुख पूजा दीदी, जिला सहसंयोजिका उषा पटेल, दुर्गावती जिला संयोजिका आरती शुक्ला, आयुध जिला संयोजिका प्रियंका ठाकुर,नेहा सोनी मधु सिंह, नीतू संघी, राखी पांडे, शोभा पवार, जिला संयोजिका श्रद्धा झारिया, शताक्षी जायसवाल, सुलेखा दुबे, अर्पिता खम्परिया, बजरंग दल सहसंयोजक राहुल बाकले सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यशाला के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वालपाहार किया4
- सालों बाद लौटी जंगलों की रौनक: खैरी में दिखे हिरणों के झुंड, ग्रामीणों के चेहरे खिले सालों बाद लौटी जंगलों की रौनक: खैरी में दिखे हिरणों के झुंड, ग्रामीणों के चेहरे खिले घंसौर, 1 अगस्त 2026 (शनिवार)। घंसौर तहसील के खैरी गांव में लंबे समय बाद वन्य जीवों की वापसी ने ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है। एक समय ऐसा था जब झाबुआ पावर प्लांट की स्थापना के बाद इस क्षेत्र में वन्य जीवों का आवागमन लगभग समाप्त हो गया था और जंगलों की रौनक फीकी पड़ गई थी। लेकिन इस वर्ष प्रकृति ने फिर से अपनी मौजूदगी का अहसास कराया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से 4 से 5 हिरणों के झुंड खेतों और जंगलों के आसपास लगातार नजर आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में वन्य जीवन के लौटने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खैरी गांव में एक खूबसूरत हिरण दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे शुभ संकेत बताते हुए कहा कि वर्षों बाद जंगल फिर से जीवंत नजर आने लगे हैं। वन्य जीवों की बढ़ती मौजूदगी न केवल पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संकेत है, बल्कि यह क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए भी सुखद खबर मानी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि जंगलों की यह खोई हुई रौनक हमेशा बनी रहे।1
- आबादी में पहुंचे चीतल का सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान अजबधाम/फतेहपुर (दमोह)। शुक्रवार को अजबधाम फतेहपुर क्षेत्र में जंगल से भटककर एक चीतल बस स्टैंड के पास आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। खुले क्षेत्र में घूम रहे चीतल पर आवारा कुत्तों एवं अन्य जानवरों के हमले का खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए गांव के तीन युवकों—आयुष तिवारी, राजपूत और कार्तिक कुर्मी—ने सूझबूझ एवं सावधानी का परिचय देते हुए चीतल को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चीतल को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से चीतल की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाने वाले युवकों और वन विभाग की सराहना की।1
- 🚨 जबेरा में शराब दुकान पर बवाल! बैंक, स्कूल और तहसील के बीच क्यों खुली दुकान? | Ground Report 🚨 जबेरा में शराब दुकान को लेकर विवाद तेज! दमोह जिले के जबेरा में संचालित जबेरा 'A' शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास भारतीय स्टेट बैंक, पेट्रोल पंप, ब्लॉक/तहसील कार्यालय, शासकीय मॉडल स्कूल और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, इसलिए इस स्थान पर शराब दुकान नहीं होनी चाहिए। ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने अपनी बात खुलकर कैमरे पर रखी और प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में लगाए गए आरोप संबंधित लोगों के हैं। यदि प्रशासन, आबकारी विभाग या संबंधित लाइसेंसधारक अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो सच हमेशा न्यूज़ उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।1
- 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?1
- गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद जबलपुर। भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह पावन अवसर गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और ज्ञान के महत्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व पोली पाथर स्थित जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं शिष्यों का आगमन प्रारंभ हो गया और दिनभर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर शिष्यों ने जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का पुष्पमालाओं एवं शॉल से सम्मान किया तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजी ने सभी शिष्यों को धर्म, संस्कार, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर: मदन महल पुलिस का छापा, 249 लीटर अवैध शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार बरामद शराब की कीमत: करीब 1 लाख 85 हजार रुपये। स्थान: कालीमठ आमनपुर क्षेत्र, मदन महल थाना (जबलपुर)। गिरफ्तार आरोपी: मकान मालिक बिंदु विश्वकर्मा और उनकी पत्नी रजनी विश्वकर्मा। कारवाई: मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज के नेतृत्व में दबिश; आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज। आगे की जांच: सीएसपी अखिलेश गौर के अनुसार, शराब के इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से छानबीन जारी है।1