आलू खरीद के बाद व्यापारियों द्वारा पेमेंट करने की समस्या समाधान हेतु *अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र लीमा ,पेरू की साउथ एशिया शाखा ,चीन के बाद, आगरा के सींगना में स्थापना से पूरे एशिया में आगरा को विश्व स्तर पर मिलेगी नई पहचान, आगरा की धरती से आलू बीज अनुसंधान में क्रांति होना सुनिश्चित- मा. उद्यान मंत्री* आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा.10.03.2026.आज मा.राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात विभाग उ० प्र० शासन दिनेश प्रताप सिंह जी,की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में उद्यान विभाग तथा उत्तर प्रदेश औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (होफेड) के तत्वावधान में आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में जनपद आगरा,हाथरस, मथुरा,मैनपुरी,फिरोजाबाद,कासगंज,एटा,अलीगढ़,फर्रुखाबाद,कन्नौज आदि के सम्बन्धित हित धारकों यथा आलू उत्पादक किसान,आलू निर्यातक,शीतगृह स्वामियों,मंडी परिषद तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद किया गया। मा. मंत्री महोदय के मंडलायुक्त सभागार पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ मा. मंत्री महोदय तथा अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मा. विधायक एत्मादपुर डॉ.धर्मपाल जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र पेरू की साउथ एशिया शाखा की आगरा के सींगना में स्थापना हेतु आभार प्रकट किया, उन्होंने सीआईपी की स्थापना आई कठिनाइयों, मा. उद्यान मंत्री महोदय के विशेष प्रयास को विस्तार से बताया तथा कहा कि मा. मंत्री महोदय ने मंडी परिषद से बनने वाली सड़कों हेतु जो कि विगत कई वर्षों से प्रस्ताव नहीं लिये जा रहे थे मा. उद्यान मंत्री महोदय द्वारा विशेष प्रयास कर पुनः विधायकों से सड़कों हेतु प्रस्ताव लेकर कार्य को बढ़ाया गया, मा. विधायक एत्मादपुर द्वारा भारत के अन्य प्रदेशों तथा पड़ोसी देशों में आगरा के आलू निर्यात हेतु पॉलिसी व प्रभावी निर्यात प्लेटफार्म तैयार करने का अनुरोध किया जिससे कि आलू किसानों की आर्थिक हालत तथा उचित मूल्य किसानों को मिल सके, मा. मंत्री महोदय ने बताया कि सरकार तथा विभाग द्वारा इस पर गंभीर प्रयास किया जा रहा है जल्द ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सम्मेलन को मा. विधायक फ़तेहाबाद श्री छोटे लाल वर्मा जी ने भी संबोधित करते हुए आलू किसानों के कल्याण हेतु हर संभव कार्य करने की बात कही। आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मा. मंत्री महोदय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र लीमा ,पेरू की साउथ एशिया शाखा , चीन के बाद, आगरा के सींगना में स्थापना से पूरे एशिया में आगरा को विश्व स्तर पर नई पहचान मिलेगी, आगरा की धरती से आलू बीज अनुसंधान में क्रांति होना सुनिश्चित है, सीआईपी की स्थापना के बाद यहां के आसपास के जनपदों के सभी किसानों को उत्पादन, विपणन, भंडारण, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना सहित आलू निर्यात, गुणवत्ता सभी का लाभ मिलना सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि भारत के आलू बाजार में यूपी की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है जो सभी राज्यों में सबसे बड़ी है तथा उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है।आगरा मंडल का,आलू फसल के भंडारण,उत्पादन,विपणन में प्रदेश की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है, मंडल में लगभग 175471 हेक्टेयर में लगभग 6754956 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है जो यूपी के उत्पादन का 28 प्रतिशत है, यहां 604 शीतगृह आलू भंडारण हेतु संचालित हैं। मा.मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष हुई बेहतर उपज व उत्पादन के दृष्टिगत आलू उत्पादक किसानों को घाटा न उठाना पड़े, इस हेतु आलू विपणन व निर्यात हेतु उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न राज्यों में जाकर आलू खपत हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे, उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि 15 लाख मीट्रिक टन उड़ीसा सरकार के माध्यम से भेजने हेतु प्रयास किया गया, उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार तथा उद्यान विभाग आलू किसानों को उचित भाव प्रदान किए जाने हेतु गंभीर प्रयास कर रहा है। मा.मंत्री महोदय ने बताया कि सरकार तथा उद्यान विभाग, किसानों भाइयों की किसी भी समस्या को तत्परता के साथ समाधान करने को प्रतिबद्ध है, हाल ही में कोल्ड स्टोर संचालकों द्वारा अवगत कराया गया कि किसानों द्वारा भंडारण हेतु कोल्ड स्टोर में लाये जा रहे किसानों के आलू वाहनों का पुलिस द्वारा चालान की समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया तथा एसीएस हॉर्टिकल्चर, गृह सचिव, परिवहन आयुक्त द्वारा पत्र जारी कर निर्देश दिए, किसानों द्वारा भंडारण हेतु लाए जा रहे वाहनों का चालान नहीं होगा, सरकार किसानों की समस्या निस्तारण को गंभीर प्रयास कर रही है। मा. मंत्री महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हित में आलू मूल्य स्थिरीकरण हेतु मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार से 100 करोड़ रुपये का फंड प्रदान किये जाने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा जल्द ही उक्त फंड की प्राप्ति होगी इससे आलू खरीद तथा आलू के मूल्य स्थिरीकरण में सहायता मिलेगी,किसान हमारे लिए स्वाभिमान और सम्मान हैं, उन्होंने बताया कि आलू किसानों हेतु नवीन तकनीकी का उपयोग कर ऐप बनाया गया है जिसमें प्रदेश में कोल्ड स्टोर क्षमता, उनमें कुल भंडारण, प्रतिदिन की निकासी की सूचना हेतु ऐप सक्रिय किया गया है, प्रतिदिन की सूचना से किसान और शीतगृह संचालक जानकारी लेकर लाभ उठाएं। मा.मंत्री महोदय ने सम्मेलन में शीतगृह संचालकों, प्रगतिशील किसानों तथा अन्य सभी जो आलू उत्पादन, भंडारण, निर्यात आदि की व्यवस्था से जुड़े हैं का आह्वान करते हुए कहा कि वे सभी आगरा में सरप्लस आलू हेतु अधिक प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु आगे आएं, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु सरकार द्वारा 35 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराया जा रहा है,तथा अन्य सुविधाओं को भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 125सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जहां किसान भाइयों के सहयोग से अच्छी प्रजाति विकसित की जा रही हैं। सम्मेलन में शीतगृह स्वामियों, किसान भाइयों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए जिसमें आगरा तथा अन्य जनपदों के किसानों,कोल्ड स्टोर ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बहुमूल्य सुझाव दिए यथा आलू भंडारण के बाद संपूर्ण यूपी के कोल्ड स्टोर भंडारण का डाटा, कितने प्रतिशत कोल्ड में रिक्त स्थान, प्रतिदिन की निकासी आदि की सूचना एकीकृत प्लेटफार्म से जारी कर किसानों के बीच प्रचार प्रसार कराना, किसानों से आलू खरीद के बाद व्यापारियों द्वारा पेमेंट न करने की समस्या समाधान हेतु एक सप्ताह में सुनिश्चित भुगतान हेतु पॉलिसी, विज्ञापनों के माध्यम से आलू की पौष्टिकता,विशेषता तथा उससे बने उत्पादों को खाने,खरीदने को बढ़ावा, बुआई के समय उद्यान विभाग द्वारा प्रदत्त बीजों की बुआई बारे में किसानों के बीच जागरूकता करना, आलू को मंडी शुल्क से मुक्त किया जाना, आलू किसानों को कोल्ड स्टोर संचालकों द्वारा पक्की पर्ची उपलब्ध कराना जिससे कि किसान को उस पर बैंक लोन की सुविधा मिल सके जैसे अनेक सुझाव प्रदान किए गए जिन्हें मा.मंत्री महोदय के निर्देश पर अभिलेखीकरण किया गया। आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के पश्चात मा. उद्यान मंत्री महोदय द्वारा सींगना स्थित स्थापित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र की साइट का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित द्वारा सीआईपी भवन, निर्माण तथा अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मा.मंत्री महोदय द्वारा संबंधित को अतिशीघ्र केंद्र की स्थापना के कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। सम्मेलन में मा.विधायक डॉ.धर्मपाल जी, श्री छोटेलाल वर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पौनिया जी,अपर मुख्य सचिव/उद्यान / कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार श्री बीएल मीणा जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, कंट्री हैड (सीआईपी) श्री नीरज शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर शाकभाजी/उद्यान डॉ. राजीव वर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर उद्यान डॉ. सर्वेश कुमार सहित शीतगृह संचालक, किसान, निर्यातक,उद्यान विभाग,मंडी परिषद तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
आलू खरीद के बाद व्यापारियों द्वारा पेमेंट करने की समस्या समाधान हेतु *अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र लीमा ,पेरू की साउथ एशिया शाखा ,चीन के बाद, आगरा के सींगना में स्थापना से पूरे एशिया में आगरा को विश्व स्तर पर मिलेगी नई पहचान, आगरा की धरती से आलू बीज अनुसंधान में क्रांति होना सुनिश्चित- मा. उद्यान मंत्री* आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा.10.03.2026.आज मा.राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात विभाग उ० प्र० शासन दिनेश प्रताप सिंह जी,की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में उद्यान विभाग तथा उत्तर प्रदेश औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (होफेड) के तत्वावधान में आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में जनपद आगरा,हाथरस, मथुरा,मैनपुरी,फिरोजाबाद,कासगंज,एटा,अलीगढ़,फर्रुखाबाद,कन्नौज आदि के सम्बन्धित हित धारकों यथा आलू उत्पादक किसान,आलू निर्यातक,शीतगृह स्वामियों,मंडी परिषद तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद किया गया। मा. मंत्री महोदय के मंडलायुक्त सभागार पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ मा. मंत्री महोदय तथा अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मा. विधायक एत्मादपुर डॉ.धर्मपाल जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र पेरू की साउथ एशिया शाखा की आगरा के सींगना में स्थापना हेतु आभार प्रकट किया, उन्होंने सीआईपी की स्थापना आई कठिनाइयों, मा. उद्यान मंत्री महोदय के विशेष प्रयास को विस्तार से बताया तथा कहा कि मा. मंत्री महोदय ने मंडी परिषद से बनने वाली सड़कों हेतु जो कि विगत कई वर्षों से प्रस्ताव नहीं लिये जा रहे थे मा. उद्यान मंत्री महोदय द्वारा विशेष प्रयास कर पुनः विधायकों से सड़कों हेतु प्रस्ताव लेकर कार्य को बढ़ाया गया, मा. विधायक एत्मादपुर द्वारा भारत के अन्य प्रदेशों तथा पड़ोसी देशों में आगरा के आलू निर्यात हेतु पॉलिसी व प्रभावी निर्यात प्लेटफार्म तैयार करने का अनुरोध किया जिससे कि आलू किसानों की आर्थिक हालत तथा उचित मूल्य किसानों को मिल सके, मा. मंत्री महोदय ने बताया कि सरकार तथा विभाग द्वारा इस पर गंभीर प्रयास किया जा रहा है जल्द ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सम्मेलन को मा. विधायक फ़तेहाबाद श्री छोटे लाल वर्मा जी ने भी संबोधित करते हुए आलू किसानों के कल्याण हेतु हर संभव कार्य करने की बात कही। आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मा. मंत्री महोदय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र लीमा ,पेरू की साउथ एशिया शाखा , चीन के बाद, आगरा के सींगना में स्थापना से पूरे एशिया में आगरा को विश्व स्तर पर नई पहचान मिलेगी, आगरा की धरती से आलू बीज अनुसंधान में क्रांति होना सुनिश्चित है, सीआईपी की स्थापना के बाद यहां के आसपास के जनपदों के सभी किसानों को उत्पादन, विपणन, भंडारण, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना सहित आलू निर्यात, गुणवत्ता सभी का लाभ मिलना सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि भारत के आलू बाजार में यूपी की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है जो सभी राज्यों में सबसे बड़ी है तथा उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है।आगरा मंडल का,आलू फसल के भंडारण,उत्पादन,विपणन में प्रदेश की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है, मंडल में लगभग 175471 हेक्टेयर में लगभग 6754956 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है जो यूपी के उत्पादन का 28 प्रतिशत है, यहां 604 शीतगृह आलू भंडारण हेतु संचालित हैं। मा.मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष हुई बेहतर उपज व उत्पादन के दृष्टिगत आलू उत्पादक किसानों को घाटा न उठाना पड़े, इस हेतु आलू विपणन व निर्यात हेतु उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न राज्यों में जाकर आलू खपत हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे, उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि 15 लाख मीट्रिक टन उड़ीसा सरकार के माध्यम से भेजने हेतु प्रयास किया गया, उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार तथा उद्यान विभाग आलू किसानों को उचित भाव प्रदान किए जाने हेतु गंभीर प्रयास कर
रहा है। मा.मंत्री महोदय ने बताया कि सरकार तथा उद्यान विभाग, किसानों भाइयों की किसी भी समस्या को तत्परता के साथ समाधान करने को प्रतिबद्ध है, हाल ही में कोल्ड स्टोर संचालकों द्वारा अवगत कराया गया कि किसानों द्वारा भंडारण हेतु कोल्ड स्टोर में लाये जा रहे किसानों के आलू वाहनों का पुलिस द्वारा चालान की समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया तथा एसीएस हॉर्टिकल्चर, गृह सचिव, परिवहन आयुक्त द्वारा पत्र जारी कर निर्देश दिए, किसानों द्वारा भंडारण हेतु लाए जा रहे वाहनों का चालान नहीं होगा, सरकार किसानों की समस्या निस्तारण को गंभीर प्रयास कर रही है। मा. मंत्री महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हित में आलू मूल्य स्थिरीकरण हेतु मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार से 100 करोड़ रुपये का फंड प्रदान किये जाने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा जल्द ही उक्त फंड की प्राप्ति होगी इससे आलू खरीद तथा आलू के मूल्य स्थिरीकरण में सहायता मिलेगी,किसान हमारे लिए स्वाभिमान और सम्मान हैं, उन्होंने बताया कि आलू किसानों हेतु नवीन तकनीकी का उपयोग कर ऐप बनाया गया है जिसमें प्रदेश में कोल्ड स्टोर क्षमता, उनमें कुल भंडारण, प्रतिदिन की निकासी की सूचना हेतु ऐप सक्रिय किया गया है, प्रतिदिन की सूचना से किसान और शीतगृह संचालक जानकारी लेकर लाभ उठाएं। मा.मंत्री महोदय ने सम्मेलन में शीतगृह संचालकों, प्रगतिशील किसानों तथा अन्य सभी जो आलू उत्पादन, भंडारण, निर्यात आदि की व्यवस्था से जुड़े हैं का आह्वान करते हुए कहा कि वे सभी आगरा में सरप्लस आलू हेतु अधिक प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु आगे आएं, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु सरकार द्वारा 35 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराया जा रहा है,तथा अन्य सुविधाओं को भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 125सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जहां किसान भाइयों के सहयोग से अच्छी प्रजाति विकसित की जा रही हैं। सम्मेलन में शीतगृह स्वामियों, किसान भाइयों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए जिसमें आगरा तथा अन्य जनपदों के किसानों,कोल्ड स्टोर ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बहुमूल्य सुझाव दिए यथा आलू भंडारण के बाद संपूर्ण यूपी के कोल्ड स्टोर भंडारण का डाटा, कितने प्रतिशत कोल्ड में रिक्त स्थान, प्रतिदिन की निकासी आदि की सूचना एकीकृत प्लेटफार्म से जारी कर किसानों के बीच प्रचार प्रसार कराना, किसानों से आलू खरीद के बाद व्यापारियों द्वारा पेमेंट न करने की समस्या समाधान हेतु एक सप्ताह में सुनिश्चित भुगतान हेतु पॉलिसी, विज्ञापनों के माध्यम से आलू की पौष्टिकता,विशेषता तथा उससे बने उत्पादों को खाने,खरीदने को बढ़ावा, बुआई के समय उद्यान विभाग द्वारा प्रदत्त बीजों की बुआई बारे में किसानों के बीच जागरूकता करना, आलू को मंडी शुल्क से मुक्त किया जाना, आलू किसानों को कोल्ड स्टोर संचालकों द्वारा पक्की पर्ची उपलब्ध कराना जिससे कि किसान को उस पर बैंक लोन की सुविधा मिल सके जैसे अनेक सुझाव प्रदान किए गए जिन्हें मा.मंत्री महोदय के निर्देश पर अभिलेखीकरण किया गया। आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के पश्चात मा. उद्यान मंत्री महोदय द्वारा सींगना स्थित स्थापित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र की साइट का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित द्वारा सीआईपी भवन, निर्माण तथा अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मा.मंत्री महोदय द्वारा संबंधित को अतिशीघ्र केंद्र की स्थापना के कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। सम्मेलन में मा.विधायक डॉ.धर्मपाल जी, श्री छोटेलाल वर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पौनिया जी,अपर मुख्य सचिव/उद्यान / कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार श्री बीएल मीणा जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, कंट्री हैड (सीआईपी) श्री नीरज शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर शाकभाजी/उद्यान डॉ. राजीव वर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर उद्यान डॉ. सर्वेश कुमार सहित शीतगृह संचालक, किसान, निर्यातक,उद्यान विभाग,मंडी परिषद तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
- सावित्रीबाई फुले बाई महान महिला है कि जिन्होंने उसे समय समाज की क्रांति की शुरुआत की जब महिलाओं1
- मध्यप्रदेश के जिला भिंड के थाना असवार अंतर्गत हमारे एक और दलित भाई की निर्मम हत्या की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। लगातार दलित समाज पर हो रहे अत्याचार और हत्याएं यह दिखाती हैं कि दबंगों के हौसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं। हम प्रशासन SP BHIND महोदय से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच1
- आगरा में ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने स्थित उद्यान विभाग के पार्क में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह पार्क बसई घाट जाने वाले रास्ते पर स्थित है। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर ताज सुरक्षा पुलिस, ताजगंज थाना पुलिस, पुरातत्व विभाग और CISF के जवान मौजूद रहे। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।2
- Post by Soni Verma1
- खूबसूरत ताजमहल को देखने के लिए तमाम देशों की सुंदरियों ने भी ताजमहल को देखा और सभी सुंदरियां ताजमहल की दीवानी हो गई। दिखने में सुंदरियां इतनी सुंदर थीं ऐसे में ताजमहल भी दमक रहा था....1
- r1
- Post by Dharmendra Kumar1
- आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित एक ऑटो पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे रहे, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को संभालने में जुटी रही।2