जहानाबाद : काको के मध्य विद्यालय हाजीपुर में शिक्षकों को भावभीनी विदाई, डॉ. अरुण कुमार रहे मुख्य अतिथि। जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, हाजीपुर में सम्मानित शिक्षक श्री कमलेश शर्मा, श्री सत्येंद्र कुमार एवं श्री विनोद कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ.अरुण कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।समारोह के दौरान वक्ताओं ने तीनों शिक्षकों के लंबे और समर्पित शिक्षकीय जीवन को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कहा गया कि उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की भी सीख दी। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, समयबद्धता और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया गया प्रयास सदैव स्मरणीय रहेगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कई विद्यार्थियों की आंखें नम दिखीं, जो उनके प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर तीनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे राष्ट्रनिर्माता होते हैं। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षा का प्रभाव पीढ़ियों तक रहता है। अंत में उपस्थित लोगों ने तीनों शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

- पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र जहानाबाद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा दंगा-नियंत्रण की विशेष मॉक ड्रिल आयोजित कर तैयारियों को परखा गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस ड्रिल के दौरान जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दंगा-नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, भीड़ प्रबंधन की रणनीति, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में संयम और अनुशासन बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था कायम रखें। इस विशेष अभ्यास के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार का आनंद लें।1
- Post by Bharat News7881
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- होली पर्व को देखते हुए हुलास गंज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर के द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर के साथ-साथ अंचल अधिकारी सदाओ आलम भी मौजूद रहे।1
- इजरायली हमलों से दहला ईरान और कुवैत, दुबई भी, नेत्यन्याहू की दहाड़-ईरान के आतंकवादी शासन के विरोध में इजरायल के साथ अमेरिका ने भी युद्ध की घोषणा कर दी, ट्रंप का ऐलान"जो अमेरिका के लिए खतरे होगा उसे उखाड़ डालेंगे", ईरानी जनरल Jabbari ने दिया जवाब-"Trump को पता नहीं हम ऐसे हथियार दिखाएंगे जो पहले कभी नहीं देखे होंगे", क्या नेतन्याहू ने मोदीजी को ईरान पर हमले की जानकारी दी थी पूछा ओवैसी ने, कांग्रेस मुस्लिम लीग की तरह देश को बांट रही बोले मोदी.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-464🚩🌅⛲🪷♥️👋1
- वार्ड 14 में सड़क निर्माण पर उठे गंभीर सवाल BUIDCO की जांच पर सवाल: 90 दिन में उखड़ी सड़क का बिल कैसे पास हुआ? #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengealvideochallenge #gaya #BiharNews #blackmarketing #ConsumerRights Nagar Nigam Gaya CMO Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Bihar Urban Infrastructure Development Corporation Ltd. Nitish Kumar VIJAY KUMAR SINHA Samrat Choudhary Gaya District1
- होली पर्व को लेकर जहानाबाद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा दर्जनों सशस्त्र जवान शामिल रहे। जवानों ने पैदल मार्च कर आम लोगों के बीच सुरक्षा का संदेश दिया। प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों में विश्वास का माहौल बना और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, इसे मिल-जुलकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। SDO और SDPO ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की लगातार गश्त जारी रहेगी, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।1