हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में हजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए खरीदी गई करोड़ों रुपये की नगर निगम की गाड़ियां पिछले दो–तीन सालों से बेकार खड़ी हैं… लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी टूटी नहीं है। मामला हजारीबाग नगर निगम का है, जहां सफाई, जलापूर्ति और अन्य नगर सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई महंगी गाड़ियां खरीदी गई थीं। लेकिन खरीदे जाने के बाद से ही ये वाहन उपयोग में आने के बजाय निगम परिसर में जस के तस खड़े हैं और धीरे–धीरे कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन गाड़ियों के लिए ड्राइवर और मैकेनिक भी नियुक्त किए जा चुके हैं… उन्हें नियमित वेतन भी मिल रहा है…इतना ही नहीं, डीजल और सर्विसिंग के नाम पर भी खर्च दिखाए जाने की चर्चा है… मगर जमीनी हकीकत में गाड़ियां आज भी सड़क पर नहीं उतर पाई हैं। चुनावी माहौल में जहां नगर निगम चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं… वहीं करोड़ों की इन बेकार पड़ी गाड़ियों का मुद्दा किसी के मेनिफेस्टो में जगह नहीं पा सका है। न मेयर पद के उम्मीदवार… न वार्ड प्रत्याशी… और न ही जनप्रतिनिधियों ने अब तक इस मामले पर खुलकर कोई बयान दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जनता के पैसे की बर्बादी पर सबकी चुप्पी बनी रहेगी? चुनाव से पहले मतदाताओं को चाहिए कि जब भी प्रत्याशी वोट मांगने आएं… उनसे इस मुद्दे पर साफ जवाब जरूर मांगें… कि जीत के बाद इन गाड़ियों का क्या होगा और जिम्मेदारी कौन तय करेगा।

- ये जमीन मेरा खटियानी जमीन हैं,1
- हजारीबाग का मेयर कैसा हो , छठी छाप अरविंद राणा के जैसा हो, आप सभी शहर/नगर वासियो का मुहर कहा लगेगा, अरबिंद राणा का चुनाव चिन्ह क्रमांक 2 छठी छाप पर , अबकी बार शहरवासियो का मेयर होगा, किसी बडे कम्पनी का नही ?1
- मेयर प्रत्याशी झारखण्ड आंदोलनकारी विनोद भगत के कार्यालय का उद्घाटन,जीत के बाद मेयर खुद घर घर जायेंगे1
- नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण1
- Post by Boltajharkhand1
- दिगंबर जैन समाज ने पुष्पमाला व सेवा व्यवस्था के साथ यात्रियों का किया सम्मान हजारीबाग | अग्रवाल युवा मंच द्वारा निकाली गई श्री श्याम रंगीला फाल्गुन निशान यात्रा 2026 का गोला चौक स्थित सेठी ऑटोमोबाइल के पास भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के पहुंचते ही पूरा गोला चौक भगवा रंग में रंग गया और जय श्री श्याम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। श्री दिगंबर जैन समाज, हजारीबाग के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्किट और ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह और आपसी भाईचारे से भरा नजर आया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सद्भाव का सुंदर संदेश देखने को मिला।1
- #OBC. SC. SC. #जय भीम #जोहार जय #संविधान #मूलनिवासी1
- हज़ारीबाग नगर निकाय चुनाव 2026 मे हज़ारीबाग नगर के मेयर पद के सबसे प्रबल सुयोग्य, कर्मठ, शिक्षित प्रत्याशी मोहम्मद सरफ़राज़ अहमद जो की बेहद लोकप्रिय समाजसेवी के तौर पर जाने जाते हैं उन्होंने आज अपने कार्यलय मे प्रेस वार्ता कर अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमे बुनियादी सुविधायें दैनिक ज़रूरते सड़क पार्क और नगर का विकास के अलावा महिलाओ के लिए विशेष सुरक्षा एवं रोज़गार सहित नगर वासियों के स्वास्थ्य और शिक्षा युवाओं के रोजगार और भविष्य के साथ फुटपाथ दुकानदार और बंदरों के लिए नियमित व्यवस्था और स्थान उपलब्ध करवाएंगे घोषणा पत्र में बुजुर्गों और कमजोर लोगों की मदद के लिए भी व्यवस्था करने की बात कही गई साथ ही साथ हजारीबाग की टैक्स व्यवस्था को छोटे और आसान करने का भी आश्वासन दिया गया सरफराज अहमद ने कहा उन्होंने वही वादे किए हैं जो करना संभव है और नगर निगम क्षेत्र में होना चाहिए उन्होंने हजारीबाग की जनता से अपील की की मतदान के दिन उनके चुनाव चिन्ह बिस्किट छाप पर क्रमांक संख्या 6 पर मोहर लगाकर उन्हें विजय बनाएं और सेवा का मौका दें3