अमेरिकी संस्था ने शिवकुंड गांव को लिया गोद, बनेगा इको मॉडल विलेज मुंगेर: धरहरा प्रखंड के गंगा किनारे बसे शिवकुंड गांव को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आदर्श बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिका की संस्था Rejuvenate ने शिवकुंड गांव को गोद लेकर इसे इको मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर इंडोनेशिया से आए छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और गांव में चल रहे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। टीम में जूलियाना ओजोंग, नूरलिआना, एंडरीज केंटजाना और सुजेंग सहित अन्य सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम में प्रीति राव, ऋतुराज बसंत, आनंद कुमार, नीतीश कुमार, अनिल कुमार, अंजनी कुमार और रणधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। Rejuvenate Ganga Foundation के आरव सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवकुंड में पहले से पर्यावरण संरक्षण के कई सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं, जिन्हें अब और व्यापक बनाया जाएगा। कार्यक्रम में Bioenzyme Entrepreneurs Academy of India, Switch for Change Foundation, गंगाजली, देव वृक्ष महायज्ञ और भोजपुर महिला कला केंद्र के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ग्रामीणों को प्लास्टिक के बजाय कपड़े के थैले के उपयोग और फूलों से बने बायोएंजाइम के लाभों की जानकारी दी गई। शिवकुंड को ‘गौरैया विलेज’ के रूप में विकसित करने और भविष्य में गौरैया अध्ययन केंद्र स्थापित करने की भी योजना है।

- परिवारवाद की राह पर निकले cm नीतीश पर प्रशांत किशोर के बोल - नेताओं के बच्चों के लिए सिंहासन तैयार परिवारवाद की राजनीति पर प्रकार होकर आवाज उठाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पिता के परिवारवाद के खिलाफ की नीतियों की सीधे-सीधे धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। कभी परिवारवाद पर नेहरू गांधी परिवार और लालू परिवार पर हमेशा आक्रामक रूख रखते हुए तलाक टिप्पणियां करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में अब उनके पुत्र निशांत कुमार की आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कर लेने के बाद से विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर लगातार हमलावर है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को कैमूर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू उनके पिताजी की पार्टी है और वे अगर राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं तो हमारी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं, राजनीति में आने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। प्रशांत किशोर ने की जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार के नेताओं ने अपने बच्चों के लिए सत्ता का सिंहासन तैयार कर रखा है, जबकि आम लोगों के बच्चों के लिए अशिक्षा, बेरोज़गारी और पलायन की व्यवस्था कर दी गई है।1
- कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी कांड का उद्भेदन, अभियुक्त गिरफ्तार एवं चोरी का सामान बरामद :-1
- पिता ने ही तोड़ी मर्यादा: नाबालिग बेटियों का शोषण करने वाले दोषी को आजीवन कारावास मुंगेर: मुंगेर न्याय मंडल के विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रदीप कुमार चौधरी की अदालत ने सोमवार को एक सनसनीखेज मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला वर्ष 2022 का है, जो जमालपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस मामले में एक पिता पर अपनी ही नाबालिग पुत्रियों के यौन शोषण का आरोप लगा था। इस जघन्य कृत्य की जानकारी सामने आने के बाद उसकी पत्नी ने ही जमालपुर थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को जमालपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि आरोपी होटल बुक कर अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और शोषण करता था।1
- Post by RANVIR KUMAR1
- Post by Minku Goswami1
- is video per Itna share like karo ki aap log ko pata chalega gana ke Mal Kitna1
- बलिया में मंगलवार सुबह रेलवे पुलिस ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। NH-31 पर माल गोदाम से डंडारी ढाला तक रेलवे की जमीन पर बने अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया गया।1
- ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़: कोतवाली पुलिस ने चोर और खरीदार को दबोचा1