तीतरों में सामुदायिक शौचालयों पर ताले लगे होने से कस्बेवासी हुए परेशान सहारनपुर। तीतरों में सामुदायिक शौचालय बन्द होने अधिकारियो के दावे फेल होते नज़र आ रहे हैं। नगर में दो शौचालय बन्द होने से कस्बेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पंचायत तीतरों में बनाये गये शौचालयों में से दो शौचालय पर पिछले करीब नौ माह से ताले लटके हुए हैं। जिससे नगर की जनता में सामुदायिक शौचालय बन्द होने से रोष है। आपको बता दें कि नगर पंचायत कार्यालय के बराबर में एक शौचालय स्थित है जो पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है वहीं रविदास मंदिर के पास भी एक और शौचालय है जिसकी स्थिति यह है कि वो भी पिछले करीब नौ महिने से बन्द पड़ा है। वहीं नगरवासी दिलीप कुमार, अशोक कुमार व राकेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसे नगर पंचायत की लापरवाही कहेगे या कुछ और, जब कोई अधिकारी जांच पड़ताल करने आता है तो यह शौचालय खोल दिए जाते हैं वरना हम भी पिछले करीब आठ -नौ महीने से इन शौचालयों को बन्द ही देख रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय के पास व पूजना गांव जाने वाले मार्ग पर रविदास मंदिर के पास स्थित दोनों शौचालयों पर अधिकतर ताला लगा रहता है। वहीं राजेन्द्र कुमार ने बताया कि हम तो पिछले कई महीनों से नगर के दोनों ही शौचालयों पर ताले जड़े हुए देख रहे हैं। जब इस बारे में नगर पंचायत तीतरों के ईओ लोकेन्द्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष तीतरों तैमूर खान का कहना है कि आज डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती होने के कारण दफ्तर नहीं खुला होगा वरना ये शौचालय तो अधिकांश समय खुला ही मिलता है। तीतरों कस्बे में साफ सफाई की व्यवस्था कराना ही हमारा लक्ष्य है कस्बे में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी कस्बे में विकास कार्य कराए जाते रहेंगे।
तीतरों में सामुदायिक शौचालयों पर ताले लगे होने से कस्बेवासी हुए परेशान सहारनपुर। तीतरों में सामुदायिक शौचालय बन्द होने अधिकारियो के दावे फेल होते नज़र आ रहे हैं। नगर में दो शौचालय बन्द होने से कस्बेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पंचायत तीतरों में बनाये गये शौचालयों में से दो शौचालय पर पिछले करीब नौ माह से ताले लटके हुए हैं। जिससे नगर की जनता में सामुदायिक शौचालय बन्द होने से रोष है। आपको बता दें कि नगर पंचायत कार्यालय के बराबर में एक शौचालय स्थित है जो पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है वहीं रविदास मंदिर के पास भी एक और शौचालय है जिसकी स्थिति यह है कि वो भी पिछले करीब नौ महिने से बन्द पड़ा है। वहीं नगरवासी दिलीप कुमार, अशोक कुमार व राकेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसे नगर पंचायत की लापरवाही कहेगे या कुछ और, जब कोई अधिकारी जांच पड़ताल करने आता है तो
यह शौचालय खोल दिए जाते हैं वरना हम भी पिछले करीब आठ -नौ महीने से इन शौचालयों को बन्द ही देख रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय के पास व पूजना गांव जाने वाले मार्ग पर रविदास मंदिर के पास स्थित दोनों शौचालयों पर अधिकतर ताला लगा रहता है। वहीं राजेन्द्र कुमार ने बताया कि हम तो पिछले कई महीनों से नगर के दोनों ही शौचालयों पर ताले जड़े हुए देख रहे हैं। जब इस बारे में नगर पंचायत तीतरों के ईओ लोकेन्द्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष तीतरों तैमूर खान का कहना है कि आज डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती होने के कारण दफ्तर नहीं खुला होगा वरना ये शौचालय तो अधिकांश समय खुला ही मिलता है। तीतरों कस्बे में साफ सफाई की व्यवस्था कराना ही हमारा लक्ष्य है कस्बे में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी कस्बे में विकास कार्य कराए जाते रहेंगे।
- पाकिस्तान के ताउंसा शहर में 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। यह मामले नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच दर्ज हुए, जिसकी वजह सरकारी अस्पताल की घोर लापरवाही बताई जा रही है।1
- नोएडा में वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर होजरी कॉम्प्लेक्स में 4 दिनों से चल रहा प्रदर्शन, प्रशासन द्वारा प्रमुख मांगें मानने के बाद समाप्त हो गया है। डीएम मेधा रूपम ने पुष्टि की कि श्रमिकों की वेतन वृद्धि की मांग पूरी कर दी गई है। इस घटनाक्रम में हिंसक विरोध के बाद पुलिस ने लगभग 300 लोगों को हिरासत में लिया था।1
- गंगोह नवीन मंडी में गेहूं खरीद बाधित, बायोमेट्रिक सत्यापन बना किसानों के लिए परेशानी कस्बा गंगोह की नवीन मंडी में गेहूं बिक्री के दौरान बायोमेट्रिक (रेटिना) सत्यापन में तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है वृद्ध किसानों का सत्यापन बार-बार फेल होने से वे अपना गेहूं बेच नहीं पा रहे हैं और खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं किसानों ने जिलाधिकारी से ई-पॉस मशीन के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है केंद्र संचालक ने बताया कि समस्या से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करेंगे2
- Post by HR02 City News1
- 3 लोग घायल हो गए ओर एक व्यक्ति बहुत दूर जा कर गिरा1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- जिला पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस उन्हें सलाखों के पीछे रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने करीब 15 लाख रुपए कीमत की 320 ग्राम हेरोईन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान चांदमियां उर्फ अमीर खान पुत्र हसमत खान निवासी गांव चुंगियारी, थाना झिझाना जिला शामली के नाम से हुई।1
- Post by HR02 City News1