Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरोपी सुहेब पुलिस मुठभेड़ में घायल धामपुर। में शनिवार दोपहर को पुलिस जब आरोपी सुहेब को तहसील मार्ग होते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी ले जा रही थी, तभी आरोपी ने एसडीएम कोर्ट के पास कार में सवार सुरक्षा कर्मी की पिस्टल निकाल भागने की कोशिश की। आरोपी ने भागने के लिए पुलिस सुरक्षा कर्मी के पिस्टल से दो राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग में पुलिस की गाड़ी की हेड लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुहेब के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।
नीरज कुमार
आरोपी सुहेब पुलिस मुठभेड़ में घायल धामपुर। में शनिवार दोपहर को पुलिस जब आरोपी सुहेब को तहसील मार्ग होते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी ले जा रही थी, तभी आरोपी ने एसडीएम कोर्ट के पास कार में सवार सुरक्षा कर्मी की पिस्टल निकाल भागने की कोशिश की। आरोपी ने भागने के लिए पुलिस सुरक्षा कर्मी के पिस्टल से दो राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग में पुलिस की गाड़ी की हेड लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुहेब के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धामपुर में युवक का आतंक: हिंदू ही नहीं, मुस्लिम घरों के भी तोड़े ताले, CCTV वीडियो आया सामने1
- Post by नीरज कुमार1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- Post by इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद1
- Post by HNNK News Sabir1
- बिजनौर के नई बस्ती इलाके में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया जाम। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग। मौके पर पहुंची पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी।1
- धामपुर में घर में घुसकर तोड़फोड़ का मामला, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल धामपुर (बिजनौर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुराना धामपुर में घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुहैल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय उसने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष2
- पुराना धामपुर में बुलडोजर कार्रवाई शुरू, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची – इलाके में तनाव का माहौल1
- स्लग: दबंग के द्वारा RSS के जिला कार्यवाहक के घर पथराव और हमला, दो आरोपी हिरासत में बताता जा रहा है इस आरोपी ने अपने मुस्लिम पड़ोसी पर हमला किया था। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के धामपुर क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक विपिन चौहान के घर पर कुछ दबंगों द्वारा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर पर पथराव करते हुए अंदर घुसकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। विस्तार: मिली जानकारी के अनुसार धामपुर में संघ के जिला कार्यवाहक विपिन चौहान के घर पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर सामान में तोड़फोड़ की और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल बताए जा रहे दो आरोपियों शुऐब और सत्तर अहमद को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं धामपुर के विधायक अशोक कुमार राणा ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ योगी-मोदी स्टाइल में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है1