logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सिंहपुर डुमरा (SPDM) यार्ड में 02 रस्टि रेल ट्रैक सर्किट पर आधुनिक MSDAC एक्सल काउंटर प्रणाली स्थापित, सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण वृद्धि* मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी मंडल के सिंहपुर डुमरा (SPDM) रेलवे स्टेशन यार्ड में सिग्नल प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। सिंहपुर डुमरा (SPDM) यार्ड में "Reliability Improvement by providing GGTRONICS make MSDAC Axle Counter" के अंतर्गत 02 संख्या रस्टि रेल ट्रैक सर्किट को आधुनिक MSDAC एक्सल काउंटर प्रणाली से प्रतिस्थापित कर आज सफलतापूर्वक कमीशन किया गया। इस नवीन प्रणाली के स्थापित होने से ट्रैक ऑक्यूपेंसी की सटीकता एवं सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। स्थापित प्रणाली में GGTRONICS मेक MSDAC के साथ मैनुअल कंडीशनल रीसेटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। कुल 06 MSDAC DP एवं 02 MSDAC ट्रैक सेक्शन स्थापित किए गए हैं। साइट पर 02 LV बॉक्स (202XT एवं 225XT) की समुचित व्यवस्था की गई है तथा ASM कक्ष में मैनुअल रीसेट बॉक्स उपलब्ध कराया गया है, जिससे एक्सल काउंटर फेल होने की स्थिति में ट्रैक को शीघ्र रीसेट किया जा सके। साथ ही ऑपरेटिंग एवं सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) स्टाफ को OEM द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, जिससे वे इस नई प्रणाली का प्रभावी ढंग से संचालन एवं अनुरक्षण कर सकें। इस महत्वपूर्ण कार्य को वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता/समन्वय (Sr. DSTE/Co) श्री नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता/ब्रांच लाइन (Sr. DSTE/BL) सुश्री रश्मि गौतम एवं सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/सिंहपुर डुमरा श्री अमरेश कुमार के कुशल निर्देशन में संपन्न किया गया। झांसी मंडल द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के तकनीकी उन्नयन कार्य भविष्य में भी रेलवे सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं यात्री-अनुकूल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

3 hrs ago
user_Abhishek Jain
Abhishek Jain
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
b30e9e4d-0d0b-4195-bbf4-757ecab98ffa

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohammad Irshad
    3
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • झांसी ब्रेकिंग : झांसी में दुकान से उधारी माल न देने पर दबंगो ने दुकानदार की जमकर की मारपीट। मारपीट करने के बाद मोबाइल तोड़ा। जान से मारने के लिए बेल्ट से गला दबाया। घटना पास में लगे सीसीटीवी में हुई कैद। घटना की सूचना देने पर थानेदार ने नही की कोई कार्यवाही तो पीड़ित पहुँचा एसएसपी के द्वार। झाँसी के सकरार थाने की घटना।
    4
    झांसी ब्रेकिंग : 
झांसी में दुकान से उधारी माल न देने पर दबंगो ने दुकानदार की जमकर की मारपीट। 
मारपीट करने के बाद मोबाइल तोड़ा। जान से मारने के लिए बेल्ट से गला दबाया। 
घटना पास में लगे सीसीटीवी में हुई कैद। घटना की सूचना देने पर थानेदार ने नही की कोई कार्यवाही तो पीड़ित पहुँचा एसएसपी के द्वार। 
झाँसी के सकरार थाने की घटना।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी जिला चिकित्सालय में आज एक भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सालय के मंडलीय अधीक्षक डॉ. प्रमोद कटियार और सिस्टर इंचार्ज शकुंतला गुप्ता की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पूरे स्टाफ ने उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। ​समारोह की मुख्य झलकियाँ: ​उपस्थिति: इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सभी वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। ​सम्मान: विदाई समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की गई। ​अनुभव साझा करना: साथियों ने डॉ. कटियार और शकुंतला गुप्ता के साथ बिताए गए समय को याद किया और बताया कि कैसे उनके नेतृत्व में अस्पताल के कार्यों में सुधार आया। ​शुभकामनाएं: सभी कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ और सुखी सेवामुक्त जीवन की मंगलकामना की। ​"एक सफल कार्यकाल केवल वर्षों की गिनती नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रेम और सम्मान की कमाई है जिनके साथ आपने काम किया।" ​यह समारोह न केवल विदाई का क्षण था, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले दो अनुभवी व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी माध्यम बना।
    1
    झाँसी जिला चिकित्सालय में आज एक भावुक और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सालय के मंडलीय अधीक्षक डॉ. प्रमोद कटियार और सिस्टर इंचार्ज शकुंतला गुप्ता की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पूरे स्टाफ ने उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
​समारोह की मुख्य झलकियाँ:
​उपस्थिति: इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सभी वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
​सम्मान: विदाई समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की गई।
​अनुभव साझा करना: साथियों ने डॉ. कटियार और शकुंतला गुप्ता के साथ बिताए गए समय को याद किया और बताया कि कैसे उनके नेतृत्व में अस्पताल के कार्यों में सुधार आया।
​शुभकामनाएं: सभी कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ और सुखी सेवामुक्त जीवन की मंगलकामना की।
​"एक सफल कार्यकाल केवल वर्षों की गिनती नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रेम और सम्मान की कमाई है जिनके साथ आपने काम किया।"
​यह समारोह न केवल विदाई का क्षण था, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले दो अनुभवी व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी माध्यम बना।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी: नगर निगम टीम पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप, मानिक चौक में व्यापारियों का फूटा गुस्सा अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम घिरी! मानिक चौक बना अखाड़ा, व्यापारियों संग तीखी झड़प, VIDEO VIRAL नगर निगम vs व्यापारी: झाँसी के मानिक चौक में टकराव, आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा तेज ‘गुंडागर्दी नहीं चलेगी!’—व्यापारियों का फूटा आक्रोश, नगर निगम टीम से गरमागरम नोकझोंक मानिक चौक में महाभारत! कार्रवाई करने पहुँची टीम पर भड़के व्यापारी, सड़क पर ही छिड़ी जंग राशिद पठान R बुन्देलखण्ड न्यूज़ नेटवर्क 6394131221
    1
    झाँसी: नगर निगम टीम पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप, मानिक चौक में व्यापारियों का फूटा गुस्सा
अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम घिरी! मानिक चौक बना अखाड़ा, व्यापारियों संग तीखी झड़प, VIDEO VIRAL
नगर निगम vs व्यापारी: झाँसी के मानिक चौक में टकराव, आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा तेज
‘गुंडागर्दी नहीं चलेगी!’—व्यापारियों का फूटा आक्रोश, नगर निगम टीम से गरमागरम नोकझोंक
मानिक चौक में महाभारत! कार्रवाई करने पहुँची टीम पर भड़के व्यापारी, सड़क पर ही छिड़ी जंग
राशिद पठान 
R बुन्देलखण्ड न्यूज़ नेटवर्क 
6394131221
    user_Journalist Rashid Pathan
    Journalist Rashid Pathan
    Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झांसी। अब यात्री ट्रेन के तय समय से 30 मिनट पूर्व तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले तक ही थी। ट्रेन रद्द होने या तय समय से तीन घंटे से ज्यादा देरी से चलने पर यात्री टीडीआर फाइल कर पूरा रिफंड ले सकते हैं। चार्ट बनने के बाद वेटिंग टिकटों का पैसा पूर्व की तरह अपने आप वापस मिल जाएगा। रेलवे ने नमक व वाहन परिवहन से जुड़े माल ढुलाई नियमों को भी और अधिक सरल व पारदर्शी बनाया है, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, इस बात की जानकारी झाँसी रेल मंडल के पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर मनोज कुमार सिंह ने दी हैं।
    3
    झांसी। अब यात्री ट्रेन के तय समय से 30 मिनट पूर्व तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले तक ही थी। ट्रेन रद्द होने या तय समय से तीन घंटे से ज्यादा देरी से चलने पर यात्री टीडीआर फाइल कर पूरा रिफंड ले सकते हैं। चार्ट बनने के बाद वेटिंग टिकटों का पैसा पूर्व की तरह अपने आप वापस मिल जाएगा। रेलवे ने नमक व वाहन परिवहन से जुड़े माल ढुलाई नियमों को भी और अधिक सरल व पारदर्शी बनाया है, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, इस बात की जानकारी झाँसी रेल मंडल के पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर मनोज कुमार सिंह ने दी हैं।
    user_तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    तारिक़ इक़बाल 'शीबू'
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by The News Tantra
    1
    Post by The News Tantra
    user_The News Tantra
    The News Tantra
    Court reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Mohammad Irshad
    4
    Post by Mohammad Irshad
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.