Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ये कैसा विकास,लापरवाही जान लेवा हो सकती है :-प्रभात* शहर के हृदय स्थल घंटाघर में यह गड्ढा वर्षों से आम लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। इस गड्ढे में जहा सुरक्षा की जाली होनी चाहिए थी जो आज वर्षों बाद भी नहीं लग पाई और यह गड्ढा लोगो के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। दो पहिया वाहन चार चक्के के वाहन इस गड्ढे में समा रहे है जिससे लोगों को आर्थिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नेता प्रभात द्विवेदी ने आज हुई घटना से प्रशासन को सीख लेने की सलाह दी है साथ ही प्रशासन को आगाह किया कि जल्द ही समस्या का निदान शहर की जिम्मेवार नगरपालिका के अधिकारी करे जिससे होने वाली घटना दुर्घटनाओं को रोका जा सके। क्या कहा प्रभात द्विवेदी ने सुने वीडियो।☝️
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
*ये कैसा विकास,लापरवाही जान लेवा हो सकती है :-प्रभात* शहर के हृदय स्थल घंटाघर में यह गड्ढा वर्षों से आम लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। इस गड्ढे में जहा सुरक्षा की जाली होनी चाहिए थी जो आज वर्षों बाद भी नहीं लग पाई और यह गड्ढा लोगो के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। दो पहिया वाहन चार चक्के के वाहन इस गड्ढे में समा रहे है जिससे लोगों को आर्थिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नेता प्रभात द्विवेदी ने आज हुई घटना से प्रशासन को सीख लेने की सलाह दी है साथ ही प्रशासन को आगाह किया कि जल्द ही समस्या का निदान शहर की जिम्मेवार नगरपालिका के अधिकारी करे जिससे होने वाली घटना दुर्घटनाओं को रोका जा सके। क्या कहा प्रभात द्विवेदी ने सुने वीडियो।☝️
- Deepak rajKasganj, Uttar Pradesh😍2 hrs ago
- Deepak rajKasganj, Uttar Pradesh🥳2 hrs ago
More news from Agar Malwa and nearby areas
- धार्मिक नगरी मैहर में आक्रोश: शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, कांग्रेस अध्यक्ष ने रुकवाया निर्माण ग्रामीणों की दो टूक - "गांव के पास नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान", प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी मैहर।धार्मिक नगरी मैहर में भाटिया कंपनी द्वारा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से नई शराब की दुकानें खोले जाने के खिलाफ स्थानीय निवासियों का सब्र का बांध टूट गया है। ताजा मामला मैहर क्षेत्र के ग्राम पौंड़ी का है, जहां शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध रूप से खोली जा रही शराब दुकान का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह दुकान नियमों को ताक पर रखकर आवासीय बस्ती के करीब खोली जा रही है। क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में मैहर का शराब ठेका भाटिया कंपनी को मिला है। ठेका मिलते ही कंपनी ने अपनी व्यावसायिक पहुंच बढ़ाने के लिए जिले भर में जगह-जगह नई शराब की दुकानें खोलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जब ग्राम पौंड़ी में दुकान के लिए शेड और ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी। गांव के बीच शराब दुकान खुलने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए और निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर विरोध जताना शुरू कर दिया। सामाजिक ताने-बाने पर खतरे की चिंता विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है और पास में ही शिक्षण संस्थान और बस्तियां हैं। शराब की दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल तो खराब होगा ही, साथ ही क्षेत्र के युवा वर्ग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर ठेकेदार मनमाने तरीके से दुकानें खोल रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का हस्तक्षेप, निर्माण कार्य ठप ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए इस पूरी प्रक्रिया को अवैध करार दिया। श्री प्रजापति ने ठेकेदार के कारिंदों से कड़ा सवाल-जवाब किया और मौके पर ही निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनके हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार को फिलहाल काम बंद करना पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन को अल्टीमेटम इस घटना ने ग्राम पौंड़ी में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने स्पष्ट शब्दों में जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस क्षेत्र में शराब दुकान खोलने की कोशिश दोबारा की गई, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि "यदि प्रशासन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस अवैध दुकान को पूरी तरह से बंद नहीं किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।" फिलहाल, ग्रामीणों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- Post by Adibasi1
- आलोट मंडी 4 अप्रैल 2026 खुली रहेगी ✅ | Alot Mandi Update1
- Post by Manoj Kumar1
- सुवासरा तहसील जिला मंदसौर के गांव बसई में एक व्यक्ति ने बाइक पुल पर खड़ी कर कर ऊपर से कूद गया मौके पर बसई गोताखोर मौजूद थे जो तुरंत निकाल लिया गया जिंदा बताया जा रहा है गांव अजयपुर का रहने वाला हैऔर अहिरवार समाज में2
- *सोयतकला में नाबालिक से छेड़छाड़ ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्यवाही |* *छेड़छाड़ के आरोपी अफरोज के मकान को विश्व हिंदू परिषद/ बजरंग दल के हस्तक्षेप के बाद किया जमीदोज |* मनीष राठौर मो 9109746540. सोयतकला - आगर मालवा जिले के सोयतकला थाना क्षेत्र के देहरिया ग्राम में एक मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने पर गुरुवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला| छेड़छाड़ की घटना बुधवार की है जिस पर सोयतकला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | इस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं नाराज पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने पहले सोयतकला थाने एवं तहसील कार्यालय में ज्ञापन सोफा ज्ञापन में आरोपी के द्वारा बने मकान में अवैध मकान को तोड़ने की बात प्रशासन के सम्मुख विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने रखी | मांग पूरी नहीं होने पर विश्व हिंदू परिषद के मध्य प्रदेश -छत्तीसगढ़ गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा , विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री जितेंद्र सिंह राठौड़ के साथ सोयत प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता के साथ पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा मिलकर नेशनल हाईवे 552 जी पर चक्काजाम कर दिया | इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई ,और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया | स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से मौजूद एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार बायोट , एसडीओपी देवनारायण यादव तहसीलदार राजेश श्री माल एवं थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा एवं आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसके अवैध मकान को जमीदोज कर दिया गया | प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद स्थिति सामान्य हुई एवं यातायात पुन: सुचारू रूप से शुरू हुआ | क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि जिहादियों की किस प्रकार की मानसिकता को विश्व हिंदू परिषद कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा | जिला मंत्री जितेंद्र सिंह राठौर के द्वारा बताया गया है कि नीच मानसिकता के ऐसे जिहादियों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद / बजरंग दल हमेशा आगे खड़ा रहेगा | चक्का जाम के पक्ष में भारी संख्या में लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे1
- शुक्रवार दोपहर गरोठ भानपुरा मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में ढाबला गुर्जर निवासी जगदीश पाटीदार की मौके पर मौत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक में आग तक लग गई1
- धरने पर बैठे कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी एवं मरीज के परिजन।1