logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के दरिबा में बड़ी सादड़ी से लाए जा रहे विषाक्त अपशिष्ट (हैजर्डस वेस्ट) के निस्तारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खनन कंपनी द्वारा पूर्व में बड़ी सादड़ी भेजे गए विषाक्त कचरे को अब रेलमगरा क्षेत्र में डंप किया जा रहा है। इसका निस्तारण निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा, जिससे क्षेत्र की भूमि और भूजल प्रदूषित होने की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि बारिश के दौरान यह अपशिष्ट बहकर जल स्रोतों और तालाबों तक पहुंच सकता है। इससे सुनारिया खेड़ा, दरिबा, कोटड़ी, माताजी का खेड़ा, गवारड़ी, चावंडिया, छापरी, मेहंदूरिया तथा आंजना सहित आसपास के कई गांवों के कुओं का पानी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, अपशिष्ट के परिवहन के दौरान सामग्री सड़क पर बिखरने से दरिबा-फतेहनगर मार्ग पर धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से विषाक्त अपशिष्ट के परिवहन व डंपिंग पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट, जिला कार्यकारिणी सदस्य बद्रीलाल मेनारिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशनलाल टुकल्या, भाजपा आईटी सेल के प्रहलाद जोशी, रेलमगरा सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट, किशनलाल, लक्ष्मणदास वैष्णव, गोपाल जाट, पिंटू जाट और कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

1 day ago
user_रेलमगरा न्यूज़
रेलमगरा न्यूज़
Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
1 day ago

रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के दरिबा में बड़ी सादड़ी से लाए जा रहे विषाक्त अपशिष्ट (हैजर्डस वेस्ट) के निस्तारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खनन कंपनी द्वारा पूर्व में बड़ी सादड़ी भेजे गए विषाक्त कचरे को अब रेलमगरा क्षेत्र में डंप किया जा रहा है। इसका निस्तारण निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा, जिससे क्षेत्र की भूमि और भूजल प्रदूषित होने की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि बारिश के दौरान यह अपशिष्ट बहकर जल स्रोतों और तालाबों तक पहुंच सकता है। इससे सुनारिया खेड़ा, दरिबा, कोटड़ी, माताजी का खेड़ा, गवारड़ी, चावंडिया, छापरी, मेहंदूरिया तथा आंजना सहित आसपास के कई गांवों के कुओं का पानी प्रभावित हो सकता है। इसके

77a0283c-700c-498a-92e8-e01aa43c36dc

अलावा, अपशिष्ट के परिवहन के दौरान सामग्री सड़क पर बिखरने से दरिबा-फतेहनगर मार्ग पर धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से विषाक्त अपशिष्ट के परिवहन व डंपिंग पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट, जिला कार्यकारिणी सदस्य बद्रीलाल मेनारिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशनलाल टुकल्या, भाजपा आईटी सेल के प्रहलाद जोशी, रेलमगरा सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट, किशनलाल, लक्ष्मणदास वैष्णव, गोपाल जाट, पिंटू जाट और कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीलवाड़ा के बागोर थाना क्षेत्र में हुए बांसड़ा कांड के दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत पीड़ित माधव लाल खारोल गुरुवार को एक बार फिर बागोर थाने पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग दोहराई। उनका आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी पक्ष लगातार एफआईआर वापस लेने के लिए धमकियां दे रहा है और समझौते का दबाव बना रहा है, जिससे उनका पूरा परिवार लगातार डर और असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर है। पीड़ित के मुताबिक, 4 मई 2026 को वे एक टेंपो में दो बैल लेकर बांसड़ा गांव से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उनका वाहन रुकवाकर पूछताछ की। बैलों के मालिक से फोन पर बात कराने के बावजूद विवाद बढ़ गया और रतनलाल गुर्जर, महेंद्र सिंह समेत 15 से 20 लोगों ने उन पर लोहे की पाइप, बेल्ट और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होकर वे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर सुनसान जंगल में ले गए, जहां दोबारा मारपीट की गई और उनका मोबाइल फोन व नकदी छीन ली गई। बाद में उन्हें मरणासन्न हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, जहां ग्रामीणों ने मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बागोर थाना अधिकारी ने पीड़ित को आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद पीड़ित ने जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।
    1
    भीलवाड़ा के बागोर थाना क्षेत्र में हुए बांसड़ा कांड के दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत पीड़ित माधव लाल खारोल गुरुवार को एक बार फिर बागोर थाने पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग दोहराई। उनका आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी पक्ष लगातार एफआईआर वापस लेने के लिए धमकियां दे रहा है और समझौते का दबाव बना रहा है, जिससे उनका पूरा परिवार लगातार डर और असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर है।

पीड़ित के मुताबिक, 4 मई 2026 को वे एक टेंपो में दो बैल लेकर बांसड़ा गांव से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उनका वाहन रुकवाकर पूछताछ की। बैलों के मालिक से फोन पर बात कराने के बावजूद विवाद बढ़ गया और रतनलाल गुर्जर, महेंद्र सिंह समेत 15 से 20 लोगों ने उन पर लोहे की पाइप, बेल्ट और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होकर वे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर सुनसान जंगल में ले गए, जहां दोबारा मारपीट की गई और उनका मोबाइल फोन व नकदी छीन ली गई। बाद में उन्हें मरणासन्न हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, जहां ग्रामीणों ने मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

बागोर थाना अधिकारी ने पीड़ित को आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद पीड़ित ने जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।
    user_रिपोर्टर प्रकाश चंद्र खारोल
    रिपोर्टर प्रकाश चंद्र खारोल
    Court reporter सहारा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजसमंद जिले की मण्डावर ग्राम पंचायत निवासी अग्निवीर नितेश सिंह चौहान, पुत्र भंवर सिंह चौहान, के भारतीय सेना का प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव लौटने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू हुई भव्य स्वागत रैली में मण्डावर के साथ-साथ आसपास के काछबली और पीपली गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं के उत्साह के बीच पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। रैली के दौरान अग्निवीर नितेश सिंह का जगह-जगह साफा पहनाकर, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। मण्डावर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई यह रैली सिरोला स्थित देवनारायण मंदिर पहुंची, जहां नितेश सिंह ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में सिरोला के ग्रामीणों ने भी उनका अभिनंदन किया। समारोह के दौरान मण्डावर निवासी हुकम सिंह ने कहा कि सेना में सेवा देना प्रत्येक युवा के लिए गर्व की बात है और नितेश सिंह ने अपने माता-पिता, गांव तथा पूरे मगरा-मेवाड़ क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अपने सम्मान से अभिभूत अग्निवीर नितेश सिंह ने ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा ही उनका सर्वोच्च कर्तव्य है और वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।
    3
    राजसमंद जिले की मण्डावर ग्राम पंचायत निवासी अग्निवीर नितेश सिंह चौहान, पुत्र भंवर सिंह चौहान, के भारतीय सेना का प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव लौटने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू हुई भव्य स्वागत रैली में मण्डावर के साथ-साथ आसपास के काछबली और पीपली गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं के उत्साह के बीच पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। रैली के दौरान अग्निवीर नितेश सिंह का जगह-जगह साफा पहनाकर, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया गया।

मण्डावर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई यह रैली सिरोला स्थित देवनारायण मंदिर पहुंची, जहां नितेश सिंह ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में सिरोला के ग्रामीणों ने भी उनका अभिनंदन किया। समारोह के दौरान मण्डावर निवासी हुकम सिंह ने कहा कि सेना में सेवा देना प्रत्येक युवा के लिए गर्व की बात है और नितेश सिंह ने अपने माता-पिता, गांव तथा पूरे मगरा-मेवाड़ क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अपने सम्मान से अभिभूत अग्निवीर नितेश सिंह ने ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा ही उनका सर्वोच्च कर्तव्य है और वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • साद सोंग कल्पना डीजे का नाम राजस्थान संस्कृत भाषा में भजन
    1
    साद सोंग कल्पना डीजे का नाम राजस्थान संस्कृत भाषा में भजन
    user_Sohan Lal Jat
    Sohan Lal Jat
    कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मुंबई से उदयपुर उदयपुर से जयपुर कोटा गंगानगर बांसवाड़ा धौलपुर बाड़मेर मुंबई
    4
    मुंबई से उदयपुर उदयपुर से जयपुर कोटा गंगानगर बांसवाड़ा धौलपुर बाड़मेर मुंबई
    user_Ramesh Chauhan
    Ramesh Chauhan
    कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा स्थित झीलवाड़ा में बुधवार को भानु प्रताप सिंह के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईष्टदेव के दर्शन के साथ हुई, जिसके बाद समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई आयोजन किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्मशान घाट तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बरगद के पौधे लगाए गए और गौशालाओं में गायों को गुड़ व लापसी खिलाकर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और संत समाज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वर्तमान में उदयपुर एटीएस में उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर तैनात भानु प्रताप सिंह के इस आयोजन और सामाजिक सक्रियता को लेकर क्षेत्र में उनके राजनीति में आने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, भानु प्रताप सिंह ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी राजनीति में आने की कोई रुचि नहीं है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन उनके मित्रों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों द्वारा स्वेच्छा से रखा गया था, जिसका उद्देश्य केवल समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित का संदेश देना है।
    4
    राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा स्थित झीलवाड़ा में बुधवार को भानु प्रताप सिंह के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईष्टदेव के दर्शन के साथ हुई, जिसके बाद समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई आयोजन किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्मशान घाट तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बरगद के पौधे लगाए गए और गौशालाओं में गायों को गुड़ व लापसी खिलाकर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और संत समाज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

वर्तमान में उदयपुर एटीएस में उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर तैनात भानु प्रताप सिंह के इस आयोजन और सामाजिक सक्रियता को लेकर क्षेत्र में उनके राजनीति में आने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, भानु प्रताप सिंह ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी राजनीति में आने की कोई रुचि नहीं है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन उनके मित्रों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों द्वारा स्वेच्छा से रखा गया था, जिसका उद्देश्य केवल समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित का संदेश देना है।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के तहत 'गांधी स्मृति' तक निकाले गए मार्च के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना बयान दिया है।
    1
    कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के तहत 'गांधी स्मृति' तक निकाले गए मार्च के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना बयान दिया है।
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान के राजसमंद स्थित नांदोली से न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया द्वारा यह सूचना जनहित में प्रसारित की गई है।
    1
    राजस्थान के राजसमंद स्थित नांदोली से न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया द्वारा यह सूचना जनहित में प्रसारित की गई है।
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.