Suresh Chandra Agrawal: सदा जपिये हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे I हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे और हमेशा खुश रहिये Ii हमेशा प्रसन्न रहो 🌹🙏🏾 *।।श्रीकृष्ण।।* *श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,* *हे नाथ नारायण वासुदेवाय!!!* सभी कृष्ण भक्तों को सादर दंडवत प्रणाम 🙏🌹 *Bhagavad Gita App* *Chapter:* 2 *श्लोक:* 55 *श्लोक:* श्रीभगवानुवाच प्रजहाति यदा कामान्सर्वान्पार्थ मनोगतान् । आत्मन्येवात्मना तुष्टः स्थितप्रज्ञस्तदोच्यते ॥ ५५ ॥ *अनुवाद:* श्रीभगवान् ने कहा—हे पार्थ! जब मनुष्य मनोधर्म से उत्पन्न होने वाली इन्द्रियतृप्ति की समस्त कामनाओं का परित्याग कर देता है और जब इस तरह से विशुद्ध हुआ उसका मन आत्मा में सन्तोष प्राप्त करता है तो वह विशुद्ध दिव्य चेतना को प्राप्त (स्थितप्रज्ञ) कहा जाता है। *तात्पर्य:* श्रीमद्भागवत में पुष्टि हुई है कि जो मनुष्य पूर्णतया कृष्णभावनाभावित या भगवद्भक्त होता है उसमें महर्षियों के समस्त सद्गुण पाये जाते हैं, किन्तु जो व्यक्ति अध्यात्म में स्थित नहीं होता उसमें एक भी योग्यता नहीं होती क्योंकि वह अपने मनोधर्म पर ही आश्रित रहता है। फलत: यहाँ यह ठीक ही कहा गया है कि व्यक्ति को मनोधर्म द्वारा कल्पित सारी विषय वासनाओं को त्यागना होता है। कृत्रिम साधन से इनको रोक पाना सम्भव नहीं। किन्तु यदि कोई कृष्णभावनामृत में लगा हो तो सारी विषय-वासनाएँ स्वत: बिना किसी प्रयास के दब जाती हैं। अत: मनुष्य को बिना किसी झिझक के कृष्णभावनामृत में लगना होगा क्योंकि यह भक्ति उसे दिव्य चेतना प्राप्त करने में सहायक होगी। अत्यधिक उन्नत जीवात्मा (महात्मा) अपने आपको परमेश्वर का शाश्वत दास मानकर आत्मतुष्ट रहता है। ऐसे आध्यात्मिक पुरुष के पास भौतिकता से उत्पन्न एक भी विषय-वासना फटक नहीं पाती। वह अपने को निरन्तर भगवान् का सेवक मानते हुए सहज रूप में सदैव प्रसन्न रहता है। जय श्री कृष्ण 🙏🌹 🚩 *रामायण की सीख* 🚩 > 📖 चौपाई (रामचरितमानस) “रामहि केवल प्रेम पिआरा। जानि लेहु जो जाननिहारा॥” 🌿 *अर्थ:* भगवान को केवल सच्चा प्रेम ही प्रिय है। जो वास्तव में समझते हैं, वे जानते हैं कि भक्ति का मूल प्रेम ही है। ✨ *जीवन की सीख:* पूरी रामायण का सार यही है कि जीवन में प्रेम, विनम्रता और सच्चाई ही सबसे बड़ा धर्म है। _न धन, न शक्ति, न दिखावा — केवल सच्चे मन का प्रेम ही हमें ईश्वर के करीब ले जाता है।_ जब हमारा हृदय निर्मल होता है, तभी जीवन में शांति और सच्ची खुशी आती है। > 🔥 "प्रेम ही भक्ति है, और भक्ति ही जीवन का सबसे बड़ा सत्य है।" 🪷*जय श्री राम*🪷 *प्रतिदिन गीता पाठ करने से श्री हरि अत्यंत प्रसन्न होते हैं।* *भगवद्गीता स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य उपदेश है, इसलिए इसका नियमित पाठ—* *मन को शुद्ध करता है,* *कर्म, भक्ति और ज्ञान का संतुलन सिखाता है,* *संकट में सही मार्ग दिखाता है,* *जीवन में शांति और स्थिरता लाता है।* *यह माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और समझ के साथ गीता का पाठ करता है, उस पर श्री हरि की विशेष कृपा बनी रहती है।* *🌹 अहंकार का बक्सा: जिसको अपना कहा, वही बोझ बन गया 🌹* मुंबई स्टेशन पर रेलगाड़ी खड़ी थी । एक अनजान आदमी आया, उसने ट्रेन में एक बक्सा रखा और एक यात्री को कहा: “इसे जरा देखना, मैं आता हूँ ।” समय हुआ, गाड़ी चल पड़ी; कई स्टेशन निकल गये पर वे महाशय आये नहीं। आखिर मुंबई से निकली गाड़ी चेन्नई पहुँची यात्री उतर गये पर बक्सा पड़ा रहा । इस यात्री ने सोचा कि ‘वह तो आया नहीं । चलो, अपन ही बक्सा उठवा लो ।” यात्री ने कुली को कहा: “यह सामान भी ले चलो ।” सामान के साथ थोड़ा बाहर आया तो लगेजवालों ने पकड़ा कि “एक टिकट पर इतना सारा वजन है ! किसका माल है ?” इसने कहा : “हमारा है ।” और लगेज वालों ने 7 रुपये 6 आने की एक पर्ची फाड़ दी अतिरिक्त वजन के लिए। फिर बाहर निकला तो कस्टम वालों ने पूछा : “इतना माल किसका है ?” यात्री ने कहा: “मेरा है ।” “बक्से में क्या है ?” “चाबी गुम हो गयी है । “ “चाबी गुम हो गयी तो क्या है ? खोलो इसे “ ताला तोड़ा तो अंदर से लाश निकली । अब वह कितना ही कहे कि ‘मेरा नहीं है, मेरा नहीं है…’ तो भी दफा 302 का मुकद्दमा बन गया । क्योंकि पहले उसने ‘मेरा’ कह दिया न ? ऐसे ही हम लोग दिन में न जाने कितनी बार ‘मेरा, मेरा, मेरा’ कहते हैं और हम लोगों के ऊपर भी 302 के न जाने कितने मुकदमे दर्ज हो जाते हैं ! उस यात्री पर 302 का केस बनता है तो उसको एक बार उम्रकैद की सजा मिलेगी लेकिन हमको तो 84-84 लाख जन्मों की सजा मिलती रहती है । उसने तो एक बक्से को ‘मेरा’ कहा किंतु हमने तो न जाने कितनों को ‘मेरा’ कहा होगा । यह मकान मेरा है… यह घर मेरा है… रुपये मेरे हैं… गहने मेरे हैं… गाड़ी मेरी है… । जितना अधिक ‘मेरा-मेरा’ कहते हैं उतने ज्यादा फँसते जाते हैं । मन में जितना जितना मेरेपन का भाव अधिक होता है, उतना- उतना यह जीव जन्मों की परम्परा में जाता है और समय की धारा में सब ‘मेरा- तेरा…’ करते प्रवाहित हो जाता है । जिसका सब कुछ है वह परमात्मा तेरा है, बाकी सब धोखा है । देह तो बनी है माया की मिट्टी से, मन बना है माया के सूक्ष्म तत्वों से, उस अनन्त की हवाएँ लेकर तू अपने फेफड़े चला रहा है, उस परमात्मा की सत्ता से सूर्य की किरणें तुझे जला रही हैं । तेरा अपना क्या है? सच पूछो तो यह सब देनेवाले परमात्मा की अद्भुत करुणा से प्राप्त है । मेरा मुझमें कुछ नहीं, जो कुछ है सो तेरा । जिसकी सत्ता से यह सब लीला हो रही है वह परमात्मा तेरा है । तू उसकी ठीक से स्मृति बना ले तो तेरी ज्ञानमयी दृष्टि जिनपर पड़ जायेगी उनका भी कल्याण होने लगेगा। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 🙏✍️⤵️ *तेजी से करना है वजन कम, तो डाइट में शामिल करें विटामिन-सी रिच फूड* 1 शिमला मिर्च -शिमला मिर्च में कई जरूरी विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों को दूर करने के साथ वजन भी कम करने में मदद करते हैं। 2 पपीता -पपीता पाचन को दुरुस्त रखकर लिवर को डीटॉक्सीफाई करता है। साथ ही इसमें फाइबर के अलावा विटामिन-ए और विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। 3 स्ट्रॉबेरीज -स्ट्रॉबेरीज में भी विटामिन और फाइबर की भरमार होती है। दरअसल, फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है जिससे आप अनहेल्दी और अत्यधिक खाने से बच जाते हैं, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। 4 किवी -वजन कम करने के लिए किवी को सुपरफूड में शुमार किया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और वजन भी कम होने में मदद मिलती है। जय जय श्री राधे 🙏🌹

- आंधी तहसील के चांदराना में पैंथर के हमले से गिर्राज गुर्जर को हुआ भारी नुकसान1
- जयपुर राजस्थान में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की प्रभावशाली बैठक: नई टीम का गठन : संतोष अग्रवाल व गोपाल गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर जिला अध्यक्ष कमलनयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी बने। प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने दिए संगठन विस्तार को निर्देश जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के गणगौर होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा, जिसके त4
- असली कमाई तो ये ही है... कल राजस्थान विश्वविद्यालय के पास से। दो राहगीर युवक उधर से गुजर रहा था। पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। बोनट पर काटा हुआ केक रखा था। दो-तीन वर्दीधारी और दो-तीन सिविलियन हंसी-खुशी के माहौल में केक खा रहे थे और खिला रहे थे। एक महिला के गोद में बच्चा भी था। एक युवक गाड़ी चला रहा हैं और उसका दोस्त को बोला यार थोड़ा बैक लो। बड़ा ही मस्त दृश्य लग रहा है। छोटा सा वीडियो बनाते हैं। वे अपने हिसाब से सोच रहा था कि कोई महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर है और बच्चे का बर्थडे होगा इसलिए यहीं पर केक काटकर खुशी मना रहे होंगे। शायद असली बात पता ही नहीं चलती अगर उनमें से एक पुलिस का जवान वीडियो बना रहे युवकों की गाड़ी के पास नहीं आता। जवान ने पूछा कि वीडियो क्यों बना रहे हैं? एक युवक ने कहा, यार बड़ा अच्छा लग रहा है देखकर। बच्चे का बर्थडे पुलिस वाले ऐसे मनाते हैं, कितनी मुश्किल ड्यूटी होती होगी पुलिस वालों की? पुलिस का जवान धीरे से मुस्कुरा दिया। फिर बोला- सर जी, बात यह नहीं है। आप नीचे उतरेंगे तो बताऊंगा। मैंने कहा लो भाई, नीचे आ जाते हैं। अब बता दो क्या बात है। उसने जो कहानी बताई वह तो सच में ही दिल को छू गई। फिर हम भी गाड़ी के पास ही पहुंच गए। असल बात यह थी कि बर्थ-डे बच्चे का नहीं बल्कि वहां ड्यूटी पर तैनात महिला इंस्पेक्टर गुंजन सोनी का था। केक अलवर से एक दंपती लेकर आए थे। इंस्पेक्टर गुंजन सोनी ने अपनी अलवर पोस्टिंग के दौरान इस जोड़े की शादी को टूटने से बचाया था। दोनों के बीच कुछ अनबन और गलतफहमी थी जिसे समझाईश से गुंजन ने दूर कर दिया था और दोनों तभी से खुशी-खुशी साथ रहते हैं। गुंजन के हर जन्मदिन पर दोनों केक लेकर जोड़े से आते हैं। कल गुंजन की ड्यूटी दिन भर यूनिवर्सिटी के गेट पर थी तो दोनों यहीं आ गए। मैं हैरान रह गया। आप ड्यूटी के दौरान कई बार कितने अच्छे काम कर जाते हैं और उसकी छाप कितनी गहरी पड़ती होगी? हम नौकरी और प्रोफेशन में कितना कमाते हैं, कितना बचाते हैं यह मायने नहीं रखता लेकिन अगर हम लोगों का ऐसा प्यार कमाते हैं, तो मैं समझता हूं कि असली कमाई यही है। बाकी सब कुछ इसके नीचे-नीचे ही है।1
- कल हुई तेज आंधी और ओलावृष्टि ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने आम लोगों, खासकर किसानों, मजदूरों और घुमंतू परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने घरों की छतें उड़ा दीं और कच्चे मकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा में कई पशुओं की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। घुमंतू और मजदूर वर्ग के लोग अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक पर्याप्त मदद नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित परिवार राहत और मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। फिलहाल प्रभावित इलाकों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और लोग जल्द से जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं।1
- जयपुर में शुक्रवार शाम को अंधड़ के चलते ब्रह्मपुरी इलाके में एक घर की टीनशेड की छत ढह गई। टीनशेड की छत के नीचे गिरने से घर में मौजूद महिला दब गई। महिला के बने की सूचना के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर महज कुछ ही मिनटों में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए महिला को हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया- तेज अंधड़ के चलते शुक्रवार शाम को जोरावर सिंह गेट पर टीनशेड का घर ढह गया। अंधड़ के चलते टीनशेड की छत पूरी तरह से टूटकर नीचे आ गिरी। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद महिला टीनशेड के नीचे दब गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाने की चेतक मौके पर पहुंची। चेतक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टूटे बिजली तारों को देखने के बाद भी पुलिसकर्मी अंदर घुसे। काफी मशक्कत कर टीनशेड के नीचे दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस चेतक की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- Post by Just Jaipur Live1
- राजस्थान के हाइवे पर रोडवेज को ओवरटेक करने से पहले रोडवेज के पीछे लिखे स्लोगन को जरूर पढ़ना आ रोड़वेज है प्रधान ठंड रख ठंड...1